Connect with us

छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति बोलीं-मेडिकल का काम जिम्मेदारी भरा, दया-करुणा के भाव रखें:रायपुर AIIMS के कन्वोकेशन में 10 छात्रों को गोल्ड; रिंगरोड-1 पर नहीं चलेंगी बड़ी गाड़ियां

Published

on

रायपुर,एजेंसी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा हुआ काम बहुत जिम्मेदारी से भरा हुआ होता है। आपको अपनी जिम्मेदारियां का पूरी तरह से ज्ञान है और आप उसे निभाएंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार को रायपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि, AIIMS जैसे संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। यहां से शिक्षा प्राप्त करके आपकी प्रतिभा और व्याप्त हुई होगी। जब आप लोगों ने यह क्षेत्र चुना होगा तो दया करुणा जैसे कई भाव रहे होंगे। हमें हमेशा इन जीवन मूल्यों को याद रखना है।

उन्होंने कहा, जिस भी डॉक्टर का नाम AIIMS से जुड़ा होता है उस डॉक्टर के प्रति मरीजों में सम्मान बढ़ जाता है। हमेशा काम करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। कुछ नया सीखने की भावना मन में होनी चाहिए।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्यपाल रमेन डेका।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्यपाल रमेन डेका।

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर पहुंचीं हैं। रायपुर एयरपोर्ट से वे AIIMS के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। राष्ट्रपति के हाथों 10 छात्रों को गोल्ड मेडल मिला, वहीं 514 छात्रों को डिग्री दी गई।

राष्ट्रपति एम्स, के अलावा रायपुर NIT, IIT भिलाई और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते रायपुर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रिंग रोड नंबर 1 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बड़ी गाड़ियां नहीं चलेंगी। VVIP का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, वहां कुछ देर के लिए आम लोगों को इंतजार करना होगा।

रायपुर सांसद बृहमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

रायपुर सांसद बृहमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना की सारंग टीम का एयर शो:नवा-रायपुर के सेंध लेक के ऊपर होगा प्रदर्शन, स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव से दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम आकर्षण का केंद्र रहेगी। सोमवार को टीम रायपुर पहुंच गई। राज्योत्सव के दौरान नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र के ऊपर हेलिकॉप्टर से हवाई करतब दिखाए जाएंगे। तीन दिवसीय राज्योत्सव में होने वाला यह प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित करेगा।

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव से प्रदर्शन करती है। टीम की पहचान हवा में सटीक उड़ान, एक साथ तालमेल के साथ बनाई जाने वाली आकृतियों और हैरतअंगेज करतबों के लिए है। प्रदर्शन के दौरान वायुसेना के जवान अपने कौशल, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही स्वदेशी हेलिकॉप्टरों की क्षमता भी दिखाई जाएगी।

मोर के रंगों से मिलती है टीम की पहचान

सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के हेलिकॉप्टरों के रंग मोर से प्रेरित हैं। टीम का ध्येय वाक्य ‘इंस्पायर थ्रू एक्सीलेंस’ है, जिसका अर्थ उत्कृष्टता के जरिए प्रेरित करना है। टीम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व करती है।

युवाओं को विमानन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा

राज्योत्सव में सारंग टीम का प्रदर्शन आम लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं को हेलिकॉप्टरों की उड़ान और विमानन की दुनिया को करीब से देखने का अवसर देगा। इसके जरिए युवाओं में विमानन के क्षेत्र में करियर बनाने और देश की सेवा करने के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार:खरीदार भी पकड़ा गया, रायगढ़ में 2.89 किलो गांजा समेत 2.40 लाख की संपत्ति जब्त

Published

on

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सप्लायर और खरीदार, दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2.893 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल फोन समेत लगभग 2.40 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले बैग में गांजा लेकर होंडा साइन बाइक से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

बाइक से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लब सा, उम्र 30 वर्ष, निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) और वर्तमान पता चक्रधर कॉलोनी, चंद्रपुर, जिला सक्ती बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन पैकेट में करीब 2.893 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया।

फोन पर संपर्क कर मंगाया था गांजा

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा मंगाने के आरोपी राजू दास महंत (39), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड की तलाश की और उसे गांव से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, राजू ने मोबाइल फोन के जरिए लब सा से संपर्क कर करीब तीन किलो गांजा मंगाया था।

इसके बदले कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से 14,850 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने राजू के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर और खरीदार, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हाथी को करीब से देखने पहुंचा ग्रामीण…हमले में घायल:डिप्टी रेंजर ने अस्पताल पहुंचाया, मरवाही में 5 दिन से डेरा जमाए हैं 52 हाथी

Published

on

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र के मरवाही वनमंडल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। रुमगा निवासी करीब 40 वर्षीय केमला प्रसाद हाथी को देखने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गया था।

इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर ने घायल ग्रामीण को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है।

मरवाही क्षेत्र में 52 हाथियों का दल

वन क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से 52 हाथियों का दल मौजूद है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें लगातार इलाके में निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देकर सतर्क रहने और उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

वन विभाग ने फिर की सतर्क रहने की अपील

वन विभाग के मुताबिक, हाथियों के करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद कुछ लोग हाथियों को देखने के लिए उनके पास पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, उन्हें परेशान न करें और वन अमले की चेतावनियों का पालन करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677