Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर:SP बोले-कई घायल, रुक-रुक कर फायरिंग जारी; मुखबिरी के शक में 2 की हत्या

Published

on

सुकमा,एजेंसी। सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से हथियार और शव बरामद कर लिया गया है। एसपी किरण चौहान के मुताबिक मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है। सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

वहीं सुकमा में ही एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर्ड नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने SP के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या

दूसरी ओर सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी से लटका दिया। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। SP किरण चव्हाण का कहना है कि खबर मिली है कि नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की है। दूसरे ग्रामीण का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। आशंका है कि उसने सुसाइड किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में चंगाई सभा, हिंदू संगठन का हंगामा:पास्टर ने कहा- शिव-विष्णु-ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, यीशु मसीह के दो घूंट से बीमारियां होंगी ठीक

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। हिंदू संगठन ने घर में धर्मांतरण और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर जमकर हंगामा किया।

हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद का है।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके में घर पर चंगाई सभा का आयोजन

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके में घर पर चंगाई सभा का आयोजन

चंगाई सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

चंगाई सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने पास्टर पर लगाए धर्म परिवर्तन कराने के आरोप।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने पास्टर पर लगाए धर्म परिवर्तन कराने के आरोप।

दरअसल, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके के पास रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के सतीश सोनी को मिली। इसके बाद सतीश सोनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता सतीश सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने एक परिचित से जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोगों और एक पास्टर द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

इसके बाद सतीश सोनी और उनके साथियों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर पुलिस इस मामले की वैधानिक जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़े युवक, लगाई आग:बोले- TI ने जानवरों की तरह पीटा, 24 हजार रिश्वत ली, सस्पेंड किया जाए

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 युवकों ने TI पर मारपीट और 24 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह हरदीबाजार टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पानी टंकी पर चढ़ गए। वहां टंकी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और TI को सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी।

मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। दोनों युवकों के टंकी पर चढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया।

दरअसल यह मामला जुआ-सट्टा से जुड़ा हुआ है। मामले में TI प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं।

सुसाइड की धमकी देते हुए युवकों ने छज्जे पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।

सुसाइड की धमकी देते हुए युवकों ने छज्जे पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।

युवकों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उन्हें चोटें आई हैं।

युवकों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उन्हें चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

मंगलवार (9 जून) को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। आरोप है कि ‘थाने ले जाकर जुआ खेलाते हो’ कहकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से उन्हें पीटा गया। उसके बाद ‘दीपका ले जाकर भागते हुए गिर गए हैं’ इस तरह का झूठा बयान जबरन लिखवाया गया।

जुआ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

हालांकि, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का आरोप लगाया है।

गुरुवार (11 जून) सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाइश के बाद उतरे।

तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाइश दी।

तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाइश दी।

पत्नी बोली- पुलिस गुंडागर्दी कर रही

जुआ खिलाने के मामले में गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उनके पति को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

अगले दिन पुलिस दोबारा घर पहुंची और उनके पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जबकि पुलिसकर्मी ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। शफीना का कहना है कि उनके पति 4 दिनों से घर नहीं लौटे हैं और इसके लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।

TI ने आरोपों को बताया गलत

इस मामले में TI प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक इस एरिया में जुआ फड़ संचालित करते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Continue Reading

कोरबा

बांकी मोंगरा में 5 दिन से पेयजल संकट:विपक्षी पार्षदों ने सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन, समस्या नहीं सुलझी तो होगा उग्र आंदोलन

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले 5 से 7 दिनों से टेपनल के माध्यम से पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट को लेकर विपक्षी पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

पार्षदों का कहना है कि पेयजल समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को पत्र देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई थी, लेकिन निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार पानी की आपूर्ति बाधित रहने से आमजन परेशान हैं।

पार्षदों ने मांग की जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

पार्षदों ने मांग की जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन इंजीनियर शिव बर्मन को सौंपा गया।

पार्षदों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल लोगों की सबसे बुनियादी आवश्यकता है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

दिन में दो बार पानी सप्लाई की मांग

ज्ञापन में टेपनल से जुड़ी तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है। इसके साथ ही पार्षदों ने मांग रखी कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं होती, तब तक शहर में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जल संकट से प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से नियमित पानी पहुंचाने की भी मांग की ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा

विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद इंजीनियर शिव बर्मन ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि टेपनल से जुड़ी तकनीकी समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक किल्लत है, वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।

आंदोलन की चेतावनी

विपक्षी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल संकट का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, संदीप डहरिया, हेमंत शाहनी, राजकुमार मिश्रा, राजकुमारी बंसी दास, संतोष मिश्रा और नंदलाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट गंभीर समस्या बन चुका है और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677