Connect with us

कोरबा

शहर के पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स के समीप अतिक्रमण की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्यवाही के दिए निर्देश

Published

on

अतिक्रमण विरोधी दस्ते को मौके पर जाकर जांच करने एवं स्थल को कब्जा मुक्त कराने हेतु किया निर्देशित

सेवानिवृत्ति उपरांत कर्मचारियों को ना हो अनावश्यक परेशानी, पेंशन ग्रेच्युटी सहित अन्य राशियों का समय पर हो भुगतान : कलेक्टर

एक वर्षीय आकांशा के आंखों के इलाज हेतु एम्स रायपुर में आवश्यक व्यवस्था कराने के सीएमएचओ को दिए निर्देश

पुनी बाई के पीएम आवास को तोड़ने की शिकायत का परीक्षण कर राहत पहुंचाने हेतु तहसीलदार को किया निर्देशित

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या, निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के दूर दराज इलाको से अपनी परेशानियों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आए लोगों के आवेदनों को गंम्भीरता से सुना। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर शासन के नियमानुसार निराकरण करने एवं आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज कोरबा नगरीय क्षेत्र अंतर्गत निहारिका की रहने वाली भुनेश्वरी चन्द्रा ने शहर के पुष्पाजंलि कॉम्प्लेक्स में आबंटित ठेला क्रमांक 11 के मालिक द्वारा स्थल में ठेला संचालन की अनुमति लेकर कांशीनगर के आम रास्ता व गली में अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराने की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को तत्काल मौके पर अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भेजकर आवेदन की पूर्ण जांच करने एवं सही शिकायत मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत के समक्ष ग्राम बिंझरा के रहने वाले श्री नागेश्वर सिंह मरावी द्वारा सेवानिवृत्ति उपरांत दी जाने वाली शेष राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे पशु परिचारक के पद से 2023 में सेवानिवृत्त हुए है। तत्पश्चात् आज तक उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी, फैमिली बेनिफिट छुट्टी आदि मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया है। 18 माह से अधिक समय होने के बाद भी कोई क्लेम नहीं मिलने के कारण उन्हें अत्याधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से रूकी हुई सभी राशि दिलाने का आग्रह किया। इसी प्रकार कोरबा नगर निगम कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए समयपाल राजकुमार सिंह द्वारा आवेदन देते हुए बताया गया कि वह जून 2024 में सेवानिवृत्त हुए है एवं कार्यालय में आवश्यक सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी आज दिनांक तक उन्हें उपादान, परिवार कल्याण निधि, अवकाश नकदीकरण व एनपीएस की राशि प्रदान नहीं की गई है। कलेक्टर ने दोनों आवेदनों को टीएल में दर्ज कर सम्बंधित विभाग प्रमुखों को आवेदन का परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण करने एवं आवेदको को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्ति उपरांत कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी जैसी राशियों के भुगतान के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय पर सभी राशियों का भुगतान उन्हें होना चाहिए सभी अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें।

तरदा के इंदलभांठा की रहने वाली कामिनी कंवर ने अपनी एक वर्षीय पुत्री आकांशा के आंखों के ईलाज हेतु आवेदन देते हुए कहा कि उनकी बच्ची को जन्म से ही दिखाई नहीं देता, डॉक्टर द्वारा एम्स रायपुर में बच्ची के इलाज होने की बात कही गई है। कामिनी ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस हेतु उसे बेटी के आंखों के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को बच्ची की आंखों का परीक्षण कर एम्स रायपुर में उसके ईलाज की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया।

करतला तहसील के ग्राम दमखांचा निवासी श्रीमती पुनी बाई पति सोनाऊ राम ने बताया कि उनके स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधीन मकान को गांव के लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है जिससे उन्हें बहुत आर्थिक क्षति पहुँची है एवं ठंड के समय मे उन्हें अपने परिवार के साथ खुले में रात व्यतीत करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हुए सहायता पहुंचाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने तहसीलदार करतला को प्रकरण की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने का निर्देश दिया।

जनदर्शन में आज वनाधिकार पट्टा, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बंटवारा, रिकार्ड दुरुस्ती, मुआवजा राशि दिलाने, मजदूरी भुगतान, कानूनी सहायता दिलाने, पहुँच मार्ग की व्यवस्था कराने सहित अन्य समस्याओं के कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणो को सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, खाद्य, कृषि, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677