Connect with us

देश

सरकारी बैंकों का शानदार प्रदर्शन, 6 महीने में 236 लाख करोड़ का बिजनेस

Published

on

मुंबई ,एजेंसी। सरकारी बैंकों ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान इन बैंकों का नेट प्रॉफिट 26% बढ़ा, साथ ही इनका व्यापार भी तेज़ी से बढ़ा है और नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में भी गिरावट आई है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बैंकों की नियमित निगरानी के कारण उनके कामकाज में सुधार हुआ है।

बिजनेस में 11% वृद्धि

12 सरकारी बैंकों का कुल बिजनेस अप्रैल से सितंबर के दौरान 236.04 लाख करोड़ रुपए का रहा। सालभर पहले की इसी अवधि के मुकाबले यह 11 फीसदी अधिक है। पहली छमाही में इन बैंकों का क्रेडिट पोर्टफोलियो 12.9% बढ़कर 102.29 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट पोर्टफोलियो 9.5% बढ़कर 133.75 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी उछाल

बैंकों के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी तेजी आई है, जो पिछले साल की तुलना में 14.4% बढ़कर 150,023 करोड़ रुपए हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 25.6% बढ़कर 85,520 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसके अलावा ग्रॉस एनपीए 3.12% पर आ गया, जिसमें 108 बेसिस पॉइंट्स की कमी आई है। नेट एनपीए भी 34 बेसिस पॉइंट्स घटकर 0.63% पर आ गया।

बैंकों का प्रॉफिट रैंक

सबसे ज्यादा प्रॉफिट पंजाब नेशनल बैंक को हुआ। इस बैंक का शुद्ध लाभ 145% बढ़कर 4,303 करोड़ रुपए हो गया। केनरा बैंक ने 4,014 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ के साथ 11% की सबसे कम वृद्धि दर्ज की। बैंक ऑफ बड़ौदा का सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उधारदाताओं (5,237 करोड़ रुपए) में दूसरा सबसे अधिक शुद्ध लाभ था।
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस:सरकार बोली- पासपोर्ट पर पिता के नाम का कॉलम खाली, जन्मस्थान और पते में भी फर्क

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।

दरअसल, 23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलना था।

इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

वहीं, मुंबई पुलिस ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और को-कन्वीनर आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। यह कार्रवाई गांधी जयंती के दिन दादर के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन से जुड़ी FIR के सिलसिले में की गई है।

23 नवंबर की रात सौरव को लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी।

23 नवंबर की रात सौरव को लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी।

दास बोले- मुझे नोटिस की जानकारी नहीं दी गई

दास के वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश जाने से रोकने के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था।

वकील ने कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी करने की वजह बताने और उसकी कॉपी देने की मांग की। इस पर केंद्र ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती। हालांकि, अब दास को इसकी जानकारी है और वे इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।

सरकार बोली- पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया, सिर्फ विदेश जाने से रोका

केंद्र ने कोर्ट को बताया कि 23 नवंबर को शाम 7:32 बजे दास को नोटिस भेजा गया था। इसके 4 मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा न करने की सलाह दी गई। पासपोर्ट में मिली गड़बड़ियों पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

सरकार ने कहा कि दास का पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ विदेश यात्रा न करने को कहा गया था।

सौरव का आरोप- मेरा पासपोर्ट लीक किया गया

सौरव ने बुधवार को X पर लिखा कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने मेरा पासपोर्ट लीक कर दिया है। यह चिंता का विषय है। क्या विदेश मंत्रालय बताएगा कि नागरिकों के पासपोर्ट इस तरह लीक होना सामान्य बात है? क्या नए भारत में किसी की निजी जानकारी सार्वजनिक करना कानूनी कर दिया गया है?

सौरव को ऑक्सफोर्ड ने कॉकरोच मूवमेंट पर बोलने के लिए बुलाया

सौरव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया था कि मुझे ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए यूके जाना था। 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 1 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन मुझे इसमें जाने नहीं दिया गया। इमिग्रेशन काउंटर पर रोक दिया गया था।

उन्होंने बताया कि मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबरा जैसे विश्वविद्यालयों से कॉकरोच मूवमेंट पर बात करने के इनवाइट किया गया था।

हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा होनी है। इसमें सौरव को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनियन स्वतंत्र रूप से चलने वाली डिबेटिंग सोसाइटी है। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है।

Continue Reading

देश

सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने रू.5000 बेरोजगारी भत्ता:शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानों का कर्ज माफ

Published

on

लखनऊ, एजेंसी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें युवाओं को हर महीने रू.5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्ध महिलाओं को सालाना रू.40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया है।

इसके अलावा, गरीब परिवारों को रू.10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने, बंद स्कूलों को फिर से खोलने और पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में काम करने का वादा किया।

अखिलेश ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। उन्हें नौकरी में पक्का करने के लिए भी काम करेंगे।

अखिलेश के बड़े ऐलान: किसानों का कर्जा माफ, होगा 25 लाख सरकारी नौकरियां

गन्ना किसान: 24 घंटे में भुगतान के लिए रू.15 हजार करोड़ का फंड।

ग्रामीण विकास: गांवों के बुनियादी ढांचे पर रू.1.5 लाख करोड़ खर्च होंगे।

समाजवादी कैंटीन: महिलाओं और गरीबों को रू.5 में भोजन।

कर्ज माफी: किसानों का तत्काल कर्ज माफ होगा।

रोजगार: 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और 2-3 करोड़ युवाओं को रोजगार।

शहरी रोजगार: शहरों में रोजगार के लिए अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट।

पेंशन: बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों, महिला श्रमिकों और कारीगरों को ₹40 हजार सालाना पेंशन।

अखिलेश बोले- गोमती के साथ वरुणा नदी भी साफ कराते

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गोमती नदी की सफाई का काम एक किलोमीटर के दायरे में पूरा हो गया होता तो यह शहर के अंदर साफ बहने वाली पहली नदी होती। उन्होंने कहा कि लखनऊ के साथ वरुणा नदी को भी साफ कराने का काम करते।

अखिलेश बोले- माफिया और गुंडों पर तत्काल कार्रवाई होगी

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडे को पनपने नहीं दिया जाएगा। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। व्यापारी, दुकानदार और उद्यमियों को कोई बाहुबली या गुंडा परेशान नहीं कर पाएगा। उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। इसके तहत डायल-112 की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

अखिलेश बोले- सरकारी अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत

अखिलेश यादव ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब वहां मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मेडिकल लापरवाही का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। सही इलाज न मिलने के कारण एक हफ्ते में उसका हाथ काटना पड़ा।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने उस मरीज का पूरा इलाज कराया। उसे आधुनिक कृत्रिम हाथ भी लगवाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उस व्यक्ति को कृत्रिम हाथ लगा हुआ दिखेगा, जिसका भाजपा सरकार में इलाज न मिलने के कारण हाथ काटना पड़ा था।

Continue Reading

देश

चंद्रशेखरन की तीसरे कार्यकाल के लिए नियुक्ति को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती देगा टाटा ट्रस्ट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) और आर डी टाटा ट्रस्ट (आरडीटीटी) बंबई उच्च न्यायालय में टाटा संस और उसके छह निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। वे एन चंद्रशेखरन को कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किए जाने को चुनौती देंगे। एसडीटीटी 50 करोड़ रुपए और आरडीटीटी 15 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग करेंगे। दोनों ट्रस्ट इस राशि पर सालाना 18 प्रतिशत ब्याज भी मांगेंगे। 

दोनों ट्रस्टों की ओर से दायर किए जाने वाले मुकदमों के अनुसार, चंद्रशेखरन को दोबारा नियुक्त करने का 17 सितंबर का फैसला अमान्य था, क्योंकि इसे कंपनी के अंतर्नियमों के अनुच्छेद 121 के तहत जरूरी समर्थन में मत नहीं मिला था। यह विवाद 17 सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक में चंद्रशेखरन को टाटा संस का कार्यकारी चेयरमैन अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुआ। दोनों ट्रस्ट ने बुधवार रात बंबई उच्च न्यायालय जाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। उनका कहना है कि 17 सितंबर के बाद से इस मामले में भेजे गए पत्रों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। 

ट्रस्ट तत्काल राहत के तौर पर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 30 नवंबर की बैठक में निदेशकों के बीच मतभेद होने की स्थिति में चेयरमैन अपने निर्णायक मताधिकार का इस्तेमाल न कर सकें। नोएल टाटा की अध्यक्षता वाले टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ट्रस्ट ने 17 सितंबर को पारित निदेशक मंडल के प्रस्ताव को चुनौती दी है। ट्रस्ट ने 20 सितंबर को जारी बयान में कहा था कि यह प्रस्ताव वैध रूप से पारित नहीं हुआ और इसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं है। इस विवाद के केंद्र में टाटा संस के अंतर्नियम और ट्रस्ट की ओर से नामित निदेशकों को दिए गए विशेष अधिकार हैं। टाटा संस के निदेशक मंडल में ट्रस्ट के दो नामित निदेशक नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन हैं। 

17 सितंबर को नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ मतदान किया था, जबकि वेणु श्रीनिवासन ने इसके समर्थन में मतदान किया था। ट्रस्ट के अनुसार, दोनों नामित निदेशकों का इस फैसले के समर्थन में मतदान करना जरूरी था। ट्रस्ट ने सितंबर में जारी बयान में कहा था कि टाटा संस के अंतर्नियमों के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट की ओर से नामित कम से कम अधिकतर निदेशकों का समर्थन मिले बिना कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उसने कहा था कि अंतर्नियमों में यह एक अलग शर्त है और निदेशक मंडल का कोई फैसला केवल निदेशकों की कुल संख्या के आधार पर नहीं लिया जा सकता।  

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677