Connect with us

देश

 SBI, HDFC और ICICI बैंक के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, लिया गया बड़ा फैसला

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और निजी क्षेत्र की दो प्रमुख बैंकों, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को फिर से महत्वपूर्ण घरेलू बैंकों (Domestic Systemically Important Banks- D-SIBs) की सूची में शामिल किया है।

D-SIB के तहत आने के लिए बैंकों को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इन बैंकों को एक विशेष वर्ग में रखा गया है, जिसके अनुसार उन्हें कैपिटल कंजर्वेशन बफर के साथ उच्चतम सामान्य इक्विटी टियर 1 (CET1) बनाए रखना आवश्यक है। SBI को बकेट 4 में रखा गया है और उसे 0.80 प्रतिशत अतिरिक्त सामान्य इक्विटी टियर 1 बनाए रखना होगा। वहीं, एचडीएफसी बैंक बकेट 2 में है और उसे 0.40 प्रतिशत CET1 बनाए रखना आवश्यक है। आईसीआईसीआई बैंक को बकेट 1 में रखा गया है, जिसके लिए 0.20 प्रतिशत CET1 बफर होना चाहिए। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि SBI और HDFC बैंक के लिए अधिक D-SIB सरचार्ज 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा।

D-SIB वे बैंक होते हैं जिन्हें ‘टू बिग टू फेल’ (TBTF) की श्रेणी में रखा जाता है। इन बैंकों के विफल होने का बड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसके चलते सरकार ऐसे बैंकों को संकट के समय में सहायता करती है। आरबीआई ने साल 2023 में इन तीनों बैंकों को D-SIB की श्रेणी में अधिकृत किया। मौजूदा जानकारी 31 मार्च, 2024 तक बैंकों से एकत्रित किए गए डेटा पर आधारित है।

आरबीआई ने D-SIB दिशानिर्देशों का फ्रेमवर्क 2014 में तैयार किया था। शुरूआत में SBI को 2015 में इसके तहत शामिल किया गया, जबकि ICICI बैंक को 2016 में और HDFC बैंक को 2017 में D-SIB की सूची में जोड़ा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी हत्या के दोषी:पति के शव के टुकड़े सीमेंट डालकर छिपाए थे, 15 दिन बाद सजा का ऐलान

Published

on

मेरठ, एजेंसी। मेरठ में पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को बुधवार को कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ को मारा था। शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में पैक कर दिया था।

घटना के 576 दिन बाद 126 तारीखों में 22 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला लिया। सजा का ऐलान कोर्ट 15 दिन बाद करेगी।

हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही थी। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी।

हत्याकांड से जुड़ी चर्चित तस्वीरें

इसी नीले ड्रम में सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े पैक किए थे।

इसी नीले ड्रम में सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े पैक किए थे।

तस्वीर 19 मार्च, 2025 की है, जब पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

तस्वीर 19 मार्च, 2025 की है, जब पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

तस्वीर 28 फरवरी, 2025 की है, जब मुस्कान की बेटी पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

तस्वीर 28 फरवरी, 2025 की है, जब मुस्कान की बेटी पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

Continue Reading

खेल

भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड:4×400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

Published

on

नगोया, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं।

मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है।

इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने।

इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।

Continue Reading

देश

तेलंगाना CM बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान:भाजपा ने राम को चुराया, इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में पिछड़ी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि शिव गरीबों और राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है। भाजपा ने राम को चुरा लिया है।

सोमवार को दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन के दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस दक्षिण भारत में मजबूत है, लेकिन उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में उसका प्रदर्शन उतना अच्छा क्यों नहीं रहा।

रेवंत ने इसकी वजह धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव बताई। उन्होंने कहा कि हम द्रविड़ हैं, जबकि उत्तर भारत के लोग आर्य हैं। हम शिव के भक्त हैं और आर्य भगवान राम के भक्त हैं।

केंद्रीय मंत्री बोले- रेड्डी भगवान को नहीं बांटें

रेवंत रेड्डी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि रेड्डी पहले “मुस्लिम कांग्रेस है, कांग्रेस मुस्लिम है” कह चुके हैं। अब वे भगवान राम और भगवान शिव के बीच राजनीतिक सीमाएं खींच रहे हैं।

कुमार ने कहा- तेलंगाना के सीएम के तौर पर रेवंत रेड्डी को बेहतर पता होना चाहिए। तेलंगाना में वेमुलावाड़ा में दक्षिण काशी और भद्राचलम में दक्षिण अयोध्या है।

उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को भगवान राम और भगवान शिव को उत्तर और दक्षिण में नहीं बांटना चाहिए। पीएम मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके मुताबिक, काशी विश्वनाथ वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र में स्थित है।

पहले भी कांग्रेस नेताओं के शिव को लेकर बयान दिए

2017: राहुल गांधी बोले- मैं शिव भक्त हूं

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे थे। BJP ने इसे चुनावी रणनीति बताया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उनका सच उनके साथ है।

यह बयान 30 नवंबर 2017 को गुजरात के अमरेली में व्यापारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में दिया गया था। उस समय सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर को लेकर उनके धर्म पर विवाद भी चल रहा था।

यह बयान उस विवाद के जवाब में था जिसमें सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी का नाम कथित तौर पर गैर-हिंदू आगंतुकों वाले रजिस्टर में दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। राहुल ने कहा था कि उन्होंने उस रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि विजिटर बुक में साइन किया था।

इसके बाद भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल से भगवान राम को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि राहुल खुद को शिव भक्त बताते हैं तो भगवान राम को लेकर उनका क्या विचार है।

2024: राहुल ने शिव संदेश सुनाया

राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर कहा था कि शिव का संदेश “डरो मत, डराओ मत” है। भाजपा नेताओं ने उनके भाषण और हिंदू धर्म को लेकर उनके बयानों पर आपत्ति जताई थी।

16 अगस्त: रेड्डी ने कहा- BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया, कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे

रेड्डी ने भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677