Connect with us

कोरबा

दावा निपटान आयुक्त की अध्यक्षता में हिट एंड रन के प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित

Published

on

अज्ञात वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में पीड़ित परिवारों को शीघ्रता से  प्रतिकार राशि प्रदान करने के दिए निर्देश

समय पर एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट दावा जांच अधिकारी को कराएं उपलब्ध-कलेक्टर

कोरबा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा “टक्कर मारकर भागना मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022” लागू की गई है। उक्त संबंध में हिट एवं रन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
समिति के दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कमिटी की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में अज्ञात वाहनों द्वारा होने वाले सड़क दुर्घटना के प्रकरणों को गम्भीरता से निराकृत करने एवं पीड़ित परिवारों को प्रतिकार राशि शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत व अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने हिट एंड रन के प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण के लिए सम्बंधित थानों में दर्ज हुए प्रकरणो को अविलंब दावा जांच अधिकारी (एसडीएम) को प्रेषित करने के लिए कहा। साथ ही समय पर एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की बात कही। इस हेतु राजस्व व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में योजना के निहित प्रावधान एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत भारत सरकार हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करती है। जिसमें मृत्यु की स्थिति में मृतक के वैध परिजनों को 2 लाख रुपए एवं गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए प्रदान करने का प्रावधान है। प्रतिकार राशि प्राप्त करने  हेतु मृतक/घायल के परिजनों को प्रारूप 1 व प्रारूप 4 को विधिवत भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर दावा जांच अधिकारी के समक्ष आवेदन करना होगा। दावा जांच अधिकारी द्वारा आवेदन का परीक्षण कर यथाशीघ्र पीड़ित परिजनों को प्रतिकार राशि प्रदान की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

कोरबा, 26 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए दर्ज फसल संबंधी दावों और आपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खसरा तथा फसल प्रविष्टि से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में कठिनाई न हो और अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति दर्ज रहे।
जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों की निगरानी कर संबंधित समितियों के माध्यम से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। खसरा मैपिंग की समयसीमा धान खरीदी अवधि के अनुरूप 15 जनवरी 2027 तक है।
जिन खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के माध्यम से दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने धान बोने का दावा किया है, उनका तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऐसे खसरे, जो डीसीएस और पटवारी सत्यापन ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन से छूट गए हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के साथ मौके पर वास्तविक फसल और उसके क्षेत्रफल की जाँच की जाए। फसल की स्थिति प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटो भी संलग्न किए जाएँ। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर फसल प्रविष्टि अथवा संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : जयसिंह अग्रवाल

Published

on

रायपुर/कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा संचालित देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘संविधान रक्षा मार्च’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर AICC से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत सहित प्रदेश के पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस रैली में कोरबा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठौर सहित अनेक पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सहभागिता निभाई.

मार्च में सहभागिता करते हुए श्री अग्रवाल ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों तथा मताधिकार की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। इन संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मताधिकार में निहित है। निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मत की सुरक्षा लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्षरत है।

उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए देश की संवैधानिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Continue Reading

कोरबा

जलवायु परिवर्तन अंतर्गत स्काउट्स, गाइड्स की हर्बल गार्डन विकसित करने की पहल

Published

on

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जलवायु परिवर्तन पर युवा-नेतृत्व वाली ग्रीन इंडिया पहल अंतर्गत कोरबा जिले के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में एक सराहनीय पर्यावरण संरक्षण पहल की गई है। स्काउट्स, गाइड्स के सामूहिक प्रयास से वृद्धाश्रम परिसर के एक खाली स्थान को हर्बल गार्डन में बदलने का प्रयास प्रारंभ किया गया है।

इस परियोजना का नेतृत्व अंकिता सामल, असिस्टेंट गाइड केप्टिन ने अपनी गाइड कंपनी के सक्रिय सहयोग से किया। परियोजना की शुरुआत चयनित स्थान के निरीक्षण से हुई। वहां साफ-सफाई और जमीन को तैयार करने की आवश्यकता थी। इसके बाद पूरे स्थान की सफाई की गई, मिट्टी को पौधरोपण के अनुकूल बनाया और पौधों की सुरक्षा के लिए हरे रंग की जाली लगाई। सनराइज स्कूल, कृष्णानगर की प्राचार्य एवं गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य के सहयोग तथा वृद्धाश्रम प्रबंधन की अनुमति और सहभागिता से इस स्थान पर विभिन्न उपयोगी पौधे रोपने का कार्य किया गया। इनमें तुलसी, पुदीना, नीम, गिलोय, आंवला, कालमेघ और हल्दी सहित कई औषधीय एवं उपयोगी पौधे शामिल हैं।

स्काउट्स, गाइड्स और रोवर्स, रेंजर्स की मेहनत और सामूहिक प्रयास से परिसर का बेकार पड़ा हिस्सा अब हरे-भरे हर्बल गार्डन के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पारंपरिक औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677