Connect with us

छत्तीसगढ़

तेंदुए ने किया जानवर का शिकार, बैठकर खाता दिखा:कांकेर में सूरज ढलते ही रिहायशी इलाके में पहुंचता है, ग्रामीणों पर भी किया था अटैक

Published

on

कांकेर ,एजेंसी। कांकेर जिले के रिहायशी इलाकों में एक तेंदुए ने जानवर का शिकार किया है। रविवार सुबह बड़ेपारा ठेलकाबोड़ इलाके के एक घर में बाउंड्रीवॉल पर अपने शिकार को खाते हुए तेंदुआ दिखा है। लोगों ने खरगोश या बिल्ली के शिकार किए जाने की आशंका जताई है।

मकान मालिक ने बताया कि सुबह जंगली जानवर की आवाज सुनाई दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, सुबह साढ़े 4 बजे तेंदुआ अपने शिकार के साथ देखा गया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। तेंदुए की आमद से दहशत का माहौल है।

कांकेर के बड़ेपारा ठेलकाबोड़ इलाके के एक घर में तेंदुआ दिखा है।

कांकेर के बड़ेपारा ठेलकाबोड़ इलाके के एक घर में तेंदुआ दिखा है।

शिकार की तलाश में बस्ती में आता है तेंदुआ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ शाम के समय जंगल से बस्ती की ओर शिकार के लिए आता है। कई बार यह अकेले लोगों पर हमला करने की कोशिश भी कर चुका है। कोदागांव में हाल ही में एक ग्रामीण पर हुए हमले के बाद से लोगों में डर का माहौल है।

तेंदुए ने शावकों को जन्म दिया

वन विभाग पहले ही दो तेंदुओं को पकड़कर दूर के जंगलों में छोड़ चुका है। लेकिन एक मादा तेंदुए ने इलाके में शावकों को जन्म दिया, जिससे समस्या फिर से बढ़ गई है। स्थानीय मुर्गा फार्म के व्यापारी भी तेंदुओं के लगातार शिकार से परेशान हैं।

ग्रामीणों ने की तेंदुए को दूर जंगल में छोड़ने की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक सीसीटीवी में दिखा ये तेंदुआ अभी भी उसी इलाके के पहाड़ में चढ़ा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुएं को पकड़कर दूर के घने जंगलों में छोड़ने की मांग की हैं। वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

13 सितंबर को होगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह:130 टैलेंटेड स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित, करियर और भविष्य को लेकर मिलेगा मार्गदर्शन

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अंतर्गत संचालित छ.ग. महेश सेवा निधि की ओर से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम केपीएस डूंडा स्कूल, रायपुर के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें कक्षा 10वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले करीब 130 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में नागपुर के सीए राजेश लोया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें भविष्य और करियर को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, प्रबंध न्यासी अजय सोमानी, मंत्री गगन लड्ढा, पूर्व प्रबंध न्यासी बाल किशन झँवर, सीए मनोज राठी, डॉ. सतीश राठी और कोषाध्यक्ष प्रणय भूतड़ा सहित सेवा निधि के सदस्य, विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल होंगे।

बच्चे की पढ़ाई पर फोकस

महेश सेवा निधि की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसके अलावा चिकित्सा से जुड़ी आपात स्थिति में भी जरूरत के अनुसार आर्थिक मदद की जाती है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके और जरूरत के समय समाज के लोगों को चिकित्सा सहायता मिल सके।

सेवा निधि के अनुसार इन कामों के लिए समाज के सदस्यों से मिलने वाली आर्थिक मदद का उपयोग किया जाता है। संस्था का लक्ष्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना है। कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी पर 3.19 लाख का जुर्माना:बिना अनुमति खुदाई का आरोप, पेयजल की पाइपलाइन टूटी, निगम ने जारी किया दूसरा नोटिस

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही एचसीजी रायपुर प्राइवेट लिमिटेड पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम के जोन-2 ने कंपनी पर 3 लाख 19 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

कंपनी पर फाफाडीह चौक और देवेंद्र नगर क्षेत्र में बिना अनुमति खुदाई करने और इस दौरान सड़क के साथ पेयजल की मुख्य पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इस मामले में निगम ने कंपनी को अब दूसरा नोटिस जारी किया है।

निगम के नोटिस के मुताबिक कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 300 मीटर लंबाई में सड़क और पाइपलाइन क्षेत्र में खुदाई की। देवेंद्र नगर में खुदाई के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं फाफाडीह चौक के आसपास सड़क भी खोदी गई, जिससे लोगों के आने-जाने में परेशानी हुई।

जिस कंपनी को गैस पाइपलाइन बिछाने का काम, उसी पर जुर्माना

एचसीजी रायपुर प्राइवेट लिमिटेड को शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम मिला है। पाइपलाइन डालने के लिए कंपनी की ओर से अलग-अलग इलाकों में खुदाई की जा रही है। इसी काम के दौरान निगम के जोन-2 क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन की शिकायत सामने आई।

निगम का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में बिना जरूरी अनुमति के खुदाई की गई। इसके अलावा खुदाई के दौरान पेयजल की मुख्य पाइपलाइन टूटने से लोगों की पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सड़क को भी नुकसान पहुंचा।

पहले नोटिस के बाद अब दूसरा नोटिस

मामले में निगम पहले भी कंपनी को नोटिस दे चुका है। अब जोन-2 ने दूसरा नोटिस जारी किया है। इसमें कंपनी को खराब सड़क और पाइपलाइन की मरम्मत कर जगह को पहले जैसी स्थिति में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस के मुताबिक, सड़क और अन्य नुकसान की मरम्मत में 3.19 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी आधार पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

निगम की अनुमति के बिना सड़क नहीं खोद सकते

शहर में गैस या दूसरी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने से पहले संबंधित विभाग और नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी है। खुदाई के दौरान सड़क, पानी की पाइपलाइन या किसी अन्य सार्वजनिक सुविधा को नुकसान होने पर उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

नगर निगम ने कंपनी को बिना अनुमति काम नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर व्यवस्था पहले जैसी करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त के निर्देश पर जोन-2 ने की कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पांडेय ने कंपनी को नोटिस दिया है। निगम ने साफ कहा है कि विकास कार्यों के लिए सड़क खोदने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इससे लोगों को परेशानी या सरकारी सुविधाओं को नुकसान नहीं होना चाहिए।

बिना अनुमति खुदाई करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कंपनी से मरम्मत का खर्च वसूला जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Continue Reading

खेल

40 वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मांगेगा छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक रोडमैप तैयार, खेल उत्कर्ष मिशन से प्रतिभाओं को तराशने पर जोर

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की एग्जीक्यूटिव बॉडी और जनरल काउंसिल की बैठक शनिवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में हुई। बैठक में प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और खेल संघों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है, जबकि जशपुर के पंडरापाठ में 20 से 25 करोड़ रुपए से आर्चरी अकादमी तैयार होगी। इसके साथ ही शासन और खेल संघों के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया।

बैठक में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मेजबानी मिलती है तो नेशनल गेम्स के कुछ आयोजन बस्तर में कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

रायपुर, रायगढ़ और कुनकुरी में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रायपुर, रायगढ़ और कुनकुरी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। रायपुर में बनने वाली आर्चरी अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा देने की तैयारी है। सरकार का फोकस ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करने पर है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

पंडरापाठ में 25 करोड़ तक की आर्चरी अकादमी

मुख्यमंत्री ने जशपुर में तीरंदाजी की प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वनांचल के युवाओं में इस खेल की प्राकृतिक प्रतिभा है। खासकर पहाड़ी कोरवा समुदाय में तीरंदाजी परंपरा का हिस्सा रही है।

इसी को देखते हुए जशपुर के पंडरापाठ में 20 से 25 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है। इससे जशपुर और आसपास के वनांचल के खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।

बस्तर और सरगुजा ओलंपिक से गांवों की प्रतिभाओं को मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के जरिए दूरदराज के इलाकों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। बस्तर ओलंपिक का आयोजन हर साल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं में खेलों की अच्छी प्रतिभा है। उन्हें सही प्रशिक्षण और संसाधन मिलें तो यहां से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं।

खेल उत्कर्ष मिशन से प्रतिभाओं की तलाश

सरकार खेल उत्कर्ष मिशन के जरिए प्रदेशभर में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं देने पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी बड़े शहर का हो या किसी दूरस्थ गांव और वनांचल का, सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

खेल संघों को उद्योगों से जोड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खेल संघों को उद्योग समूहों से जोड़ने की पहल तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई बड़े उद्योग समूह काम कर रहे हैं। इनके सहयोग से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल उपकरण और प्रतियोगिताओं के आयोजन में मदद मिल सकती है।इसके लिए अलग-अलग उद्योग समूहों को अलग-अलग खेलों और खेल संघों से जोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा।

खेल अलंकरण फिर शुरू होने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद खेल अलंकरण समारोह फिर शुरू किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान के साथ आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

वनांचल में तीरंदाजी और मलखंब की प्रतिभाएं: केदार कश्यप

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनांचल में तीरंदाजी की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि बस्तर के आदिवासी युवा मलखंब में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

दूसरे जिलों में भी बनेंगे जिला ओलंपिक संघ

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया ने बैठक में संघ की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न खेल संघों की जरूरतों, नेशनल गेम्स और आगामी खेल गतिविधियों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में जिला ओलंपिक संघ बनाने के लिए समिति गठित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677