सेंट्रल यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति मेधावी छात्रों को देंगे पदक:CU के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे जगदीप धनखड़, सीएम ने किया स्वागत
बिलासपुर,एजेंसी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने बुधवार बिलासपुर को पहुंचे। सीएम विष्णुदेव साय ने हेलीपैड पर उपराष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रामन डेका सहित अन्य अतिथि भी शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर समारोह में स्थानीय नेताओं को प्रवेश मिलना मुश्किल है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मंच के नीचे उनके बैठने की व्यवस्था की है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया हेलीपैड पर राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत
समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। बुधवार दोपहर तीन बजे रजत जयंती सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मेधावियों और शोधार्थियों को स्वर्णमंडित पदक और उपाधि से सम्मानित करेंगे।
मंच पर छात्रा मैथिली तिवारी और साहनवी झा को विश्वविद्यालय पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, इतिहास विभाग के छात्र प्रभव दुबे को गोल्ड मैडल दिया जाएगा। बता दें कि प्रभव यूनिवर्सिटी का ऐसा छात्र है, जिसने स्नातक में भी गोल्ड मैडल हासिल किया था।
समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
इस आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। सुरक्षा के लिए सोमवार और मंगलवार को सेना के हेलिकाप्टर का लैंडिंग ट्रायल हुआ। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 IPS, दर्जन भर ASP सहित 200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उपराष्ट्रपति धनखड़ के लिए 5 हैलीपैड बनाए गए हैं। इसमें तीन हैलीपैड ओपन यूनिवर्सिटी के परिसर में और दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बनाए गए हैं।
मंगलवार को सेना के दो हेलीकाप्टर द्वारा 5 हैलीपैड और आसपास के एरिया की जांच की गई। साथ ही ट्रायल लैंडिंग भी कराई गई। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों ने समारोह स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास के इलाकों की जांच भी की। सुरक्षा के लिहाज से यूनिवर्सिटी परिसर को सील कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
समारोह का हुआ रिहर्सल
दीक्षा समारोह 15 जनवरी की दोपहर तीन बजे रजत जयंती सभागार में आयोजित होगा। एक दिन पहले मंगलवार को समारोह का पूर्वाभ्यास कराया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रवास के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास निर्धारित समयावधि को दृष्टिगत रखते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ काफिला आयोजन स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचा। शोभायात्रा के साथ कुलगीत और राष्ट्रगान हुआ। पूर्वाभ्यास के दौरान परिसर में पौधारोपण एवं फोटो सेशन भी हुआ।
शोभायात्रा हाल क्रमांक एक से मंच की ओर प्रस्थान की। इसमें क्रमानुसार सर्वप्रथम कुलसचिव, विद्यापरिषद के सदस्य, कार्यपरिषद के सदस्य, विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठाता, कुलपति, अतिथिगण एवं उपराष्ट्रपति थे। शोभायात्रा के दौरान वेदों की ऋचाओं का स्वस्तिवाचन किया गया।
एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा लाइव प्रसारण
मंच के पिछले हिस्से में बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। जिस पर संपूर्ण समारोह लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही पदक एवं उपाधि धारकों के नाम, विषय, तस्वीर तथा प्राप्त होने वाले पदक या उपाधि की पूर्ण जानकारी क्रमानुसार उनके मंच पर पहुंचने के साथ प्रदर्शित की जाएगी।
122 शोधार्थी और 157 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूनिवर्सिटी के 122 शोधार्थी एवं 157 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। वहीं 5,859 छात्र-छात्राओं को मंच से डिग्री देने की घोषणा की जाएगी। तीन बजे से आयोजित समारोह 2 घंटे का होगा। इस दौरान विद्यार्थियों के माता-पिता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रवेश भी मुश्किल होगा।
डॉ. चरणदास महंत, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया सहित कांग्रेसजनों ने मनाया जन्मदिन कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू का 11 सितम्बर को जन्मदिन था। श्री साहू के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे और श्री साहू को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बुके भेंट किया।
श्री साहू को पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री साहू को बधाई देने वालों में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, नवनियुक्त कार्यालय महामंत्री सुरेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। घर में भी परिजनों ने मनाया जन्मदिन गजानंद प्रसाद साहू का परिवार काफी विस्तारित है और 11 सितम्बर को निजनिवास में परिजनों ने उनका जन्मदिन खासतौर से उल्लास के साथ मनाया। पुत्र लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि पापा के दीर्घायु एवं स्वस्थ तथा सुलभ जीवन के लिए परिवारजनों ने प्रार्थना की और पूजा-अर्चना कर उनके सतत् सौभाग्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। केक काटकर पापा के जन्मदिन को अच्छे से सेलिब्रेट किया गया।
बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में
नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।
ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।
वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) सुरेश अग्रवाल को कार्यालय महामंत्री का दायित्वपूर्ण पद मिलने पर प्रदेश अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू की अगुवाई में श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक रेशम लाल साहू, सचिव जय नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रमायण सिंह (रामा), सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।