Connect with us

कोरबा

महापौर और पार्षद चुनने के लिए दो बार बटन दबाने होंगे

Published

on

कोरबा । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डो में  पार्षद पद सहित निगम के महापौर पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस सम्बंध में मतदाताओं को जागरूक करने और अपने मताधिकार का सही तरीके से ईवीएम में उपयोग करने के सम्बंध में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनधियों सहित सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में वरिष्ठ मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ एम एम जोशी,जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती उपासना ओझा, श्रीमती लक्ष्मी राव ने इस चुनाव में प्रयुक्त हो रहे एम 2 मशीन के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदान के दौरान अपने पसंद के उम्मीदवार को बैलेट यूनिट में मतदान करने के तरीकों को बताया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 18 को छोड़कर 292 मतदान केंद्रों में दो बैलेट यूनिट होगी। जिसमे से एक महापौर पद के लिए और एक पार्षद के लिए होगी। पहले वाले बैलेट यूनिट में बटन के बाजू में सफेद रंग के कागज में महापौर पद के प्रत्याशी के नाम,फ़ोटो,चिन्ह चस्पा होगा तथा दूसरे बीयू में गुलाबी रंग में पार्षद की पहचान उनके चुनाव चिन्ह के साथ चस्पा होगी। दोनों को वोट देने के लिए अलग-अलग मशीनों में अलग-अलग बटन दबाने होंगे। इस दौरान बीप की आवाजें भी सुनाई देंगी।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाताओं को मतदान केंद्र में अपना पहचान पत्र लाना होगा। मतदान केंद्रों में मतदान दलों के अधिकारियों द्वारा नाम एंट्री करने, तर्जनी उंगली में स्याही लगाने और स्लीप देने के पश्चात क्रमवार मतदाताओं को बूथ में लगी ईवीएम मशीनों में वोट डालना है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। मतदान केंद्रों में दो बैलेट यूनिट लगेंगी। जिसमे से एक महापौर के लिए और दूसरा पार्षद पद के लिए होगा। दोनो बैलेट यूनिट एक कंट्रोल यूनिट से जुड़ी रहेगी। बैलेट यूनिट में बटन दबाने के दौरान प्रत्याशी के नाम व बटन के बाजू में लाल लाइट जलेगी। जो मतदान होने की पुष्टि करेगा। बैलेट यूनिट में नोटा और इंड का विकल्प भी होगा। मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ जोशी ने प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार के शंकाओं का समाधान भी किया। अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम कोरबा में कुल 67 वार्ड है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद के निर्विरोध निर्वाचन होने के पश्चात कुल 66 वार्ड में पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि महापौर पद के लिए सभी 67 वार्ड में वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 297 मतदान केंद्र है। जिसमे से 292 में दो बैलेट यूनिट रखी जायेगी। निर्वाचन के दौरान मशीन में किसी तरह की खराबी आने पर तत्काल बदलने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त मशीन भी रिजर्व रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आमनागरिको को भी ईवीएम से वोट डालने के सम्बंध में वार्ड स्तर पर जागरूक किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में बताया गया कि बीयू में एक को वोट देने के बाद दूसरे बीयू में वोट नहीं देने तथा इएनडी बटन नहीं दबाने पर प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु मतदान अधिकारी 3 द्वारा मशीन को बंद करके पुनः चालू किया जायेगा ताकि अगले मतदाता को मत जारी किया जा सके।

किसी मतदान केंद्र में मतदाता द्वारा यदि एक बैलेट यूनिट में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया जाता है और दूसरे बैलेट यूनिट में वोट नहीं डाला जाता है तब मौके पर उपस्थित मतदान अधिकारी द्वारा उन्हें बटन दबाकर वोट डालने के लिए कहा जायेगा। इसके बावजूद भी यदि मतदाता एक बीयू में वोट नहीं देता है तो मतदान अधिकारी को कंट्रोल यूनिट बन्द करके पुनः चालू करनी होगी। कंट्रोल यूनिट बन्द करके चालू करने की इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेंगे और इस दौरान जो भी वोट डाले गए होंगे वह सीयू में सुरक्षित रहेंगे। सेक्टर अधिकारियों की बैठक में रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाएं और कमियों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मोबाइल ले जाने और फ़ोटो/वीडियो लेने पर होगी कार्यवाही
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। मतदान के दौरान अपना परिचय पत्र हार्ड कॉपी में ले जाना होगा। किसी मतदाता के दौरान वोट डालने का फोटो/वीडियो की गोपनीयता उजागार किए जाने पर आयोग के नियमों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अमृत सरोवर के परिसर में मनाया गया संविधान दिवस

Published

on

उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर ग्रामीणों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प

पौधरोपण एवं श्रमदान के माध्यम से दिया पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश

कोरबा। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक श्रमदान से सरोवर परिसर की साफ-सफाई, पौधरोपण तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की ग्राम पंचायत तानाखार स्थित अमृत सरोवर परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों ने संवैधानिक आदर्शों के पालन और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अमृत सरोवर के तट पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी, सीईओ जनपद पंचायत खगेश निर्मलकर, सरपंच, पंच, विद्यार्थी, ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

सीईओ जिला पंचायत ने संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन

Published

on

कोरबा। संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने संवैधानिक एवं प्रशासनिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल भाव को आत्मसात करते हुए जनसेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में इन मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

Continue Reading

कोरबा

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कोरबा में निकली जिला स्तरीय जनजागरूकता रैली

Published

on

विद्यार्थी, शिक्षक,पंचायत कर्मी ,युवाओं सहित 500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

बाल विवाह रोकथाम के लिए ली गई सामूहिक शपथ

कलेक्टोरेट परिसर से घंटाघर ऑडिटोरियम तक निकाली गई जागरूकता रैली

कोरबा, 27 नवंबर 2026। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 27 नवंबर को बाल विवाह, बाल्यावस्था एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन एवं हार्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने बाल विवाह उन्मूलन की आवश्यकता और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त कोरबा के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र के संकाय सदस्य लक्ष्मीकांत साहू, ग्राम पंचायत कोलगा की पंचायत सचिव श्रीमती सूरज कुमारी एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी की सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती स्वाति राठौर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री डिम्पल भेड़िया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

रैली कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक निहारिका होते हुए घंटाघर स्थित ओपन थिएटर ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, नगर निगम के रामेश्वर कंवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, चाइल्ड राइट्स एसोसिएट सुश्री नीलू पटेल, एवं नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधि, हार्ड संस्था के जिला समन्वयक गोपाल प्रसाद यादव, स्रोत संस्था के संचालक डिक्शन मसीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, सेक्टर पर्यवेक्षक तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। बाल विवाह मुक्त कोरबा के निर्माण के लिए जागरूकता, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677