देश
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग खत्म, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
अयोध्या एजेंसी। यूपी में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव शाम पांच बजे खत्म हो गया है। अब जो मदतादा लाइन में लगे हैं वही वोट डाल पाएंगे। इस विधानसभा में लगभग कु 3 लाख 50 हजार मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 192984 है, तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 177838 है।
- बीजेपी का दावा- सपा के कार्यकर्ता यूट्यूबर के रूप में क्षेत्र में मौजूद, चुनाव कर रहे प्रभावित
बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर दावा किया है कि मिल्कीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यूट्यूबर के रूप में क्षेत्र में मौजूद हैं और चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं. चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले और ऐसे यूट्यूबर्स को क्षेत्र से तत्काल बाहर कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराए.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लगाए आरोप
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “आज चुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर का चुनाव मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या के जनपद मिल्कीपुर का चुनाव है जो मेरा संसदीय क्षेत्र है। मैं देवतुल्य मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे अयोध्या का सांसद बनाया और देश-दुनिया में मेरा सम्मान बढ़ाया… बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा की सरकार ने लगातार दबाव डालकर चुनाव को प्रभावित किया
- पीठासीन अधिकारी भाजपा के पक्ष में कर रहे मतदान- सपा सांसद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि पीठासीन अधिकारी भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। हमारे लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रह है। हमारे एजेंटों को मार के भगाया जा रहा है।
- मतदान के बीच सपा का आरोप…..
समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट नहीं बनने दिए जा रहेः सपा
मतदान शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 11, 12 एवं 13 पर नहीं बनने दिए जा रहे समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट। संज्ञान ले चुनाव आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।” - सपा का दावा- मिल्कीपुर में फर्जी वोटिंग की सूचना
सपा ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 43, 44, 45 और 46 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के एजेंटों को पोलिंग स्टेशन के बाहर निकाला गया, फर्जी मतदान की सूचना. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
सपा के बूथ एजेंटों को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया- सपा का दावा
सपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 2 और 3 पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट को पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिया गया।’
ईवीएम खराब होने के कारण मतदान हो रहा प्रभावितः सपा
मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 52 एवं 61 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान हो रहा प्रभावित। कृपया चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता पर्ची के साथ बड़ी संख्या में वोटर कतारबद्ध हो गए हैं। सुरक्षा घेरे में उन्हें बूथ के भीतर जाने दिया जा रहा है।
शाम 5 बजे तक होंगे मतदान
शाम पांच बजे तक चलेगा। यहां 3,70,829 मतदाता हैं, जो 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
स्ट्रांगरूम जमा कराए जाएंगे ईवीएम
मतदान के बाद 414 पोलिंग पार्टियां ईवीएम व वीवी पैट को जमा कराने वापस आएंगी। स्ट्रांगरूम में ईवीएम जमा कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पहले से ही सीसीटीवी लगाई गई है। सशस्त्र अर्द्ध सैनिक बल के जवान उसकी निगरानी करेंगे।
सपा भाजपा ने है कड़ी टक्कर
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा) के चिह्न पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। उप चुनाव में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंकी, वहीं राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के शीर्ष नेताओं ने भी यहां मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उपचुनाव में मिल्कीपुर सीट पर दस उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से दूरी बनाई है। अलबत्ता कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने चंद्रभानु प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया है।
देश
फालता सीट पर धमाकेदार जीत के बाद देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- बहुत डर का माहौल था
कोलकाता, एजेंसी। फालता विधानसभा सीट से देबांग्शु पांडा की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी. जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा- यह फालता की जनता की जीत है. यह भारतीय जनता पार्टी की जीत है. पांडा ने कहा- यहां बहुत डर का माहौल था. कुछ दिक्कतें भी आईं, लेकिन फिर सब कुछ ठीक रहा.

देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की
बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रविवार को फालता विधानसभा सीट पर 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे. पांडा को 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी 40,645 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में खान को महज 7,783 वोट मिले.
पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ दिया था मैदान
पुनर्मतदान से कुछ ही दिन पहले खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनका निजी फैसला बताया था. टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था और 2021 में इसने लगभग 57 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी.
फालता में क्यों पुनर्मतदान कराया गया?
फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था. इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया.
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
देश
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद होने का दावा, अभिजीत दीपके बोले- घर के बाहर तैनात पुलिस…यह तानाशाही है
मुंबई, एजेंसी। सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इसके एक्स हैंडल को भारत में पहले ही बैन कर दिया गया था। वहीं पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके निजी इंस्टाग्राम को भी हैक कर लिया गया है। दीपके ने कहा कि पार्टी की वेबसाइट ‘cockroachjantaparty.org’ को बंद कर दिया गया है और यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

दीपके का दाव, जान से मारने की मिल रहीं है धमकियां
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे डिजिटल संगठन के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई अकाउंट हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब संगठन की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच नहीं रह गई है। दीपके ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। इससे दो दिन पहले भारत में सीजेपी के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद दीपके ने नया अकाउंट बनाया था। संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में कथित नाकामियों और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया था। बाद में दीपके ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए।
इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया
शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दीपके ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई। इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया। मेरा व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई। बैक अप अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई।” उन्होंने लिखा, “आपको सूचित करना चाहता हूं कि फिलहाल हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। इस पोस्ट के बाद किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।
दीपक का आरोप- नाकामियों को उजागर करने पर हो रही कार्रवाई
सीजेपी की वेबसाइट (कॉकरोचजनतापार्टी डॉट ओआरजी) बंद कर दी गई है। दीपके ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधान के खिलाफ अभियान चलाने के लिए की गई। उन्होंने कहा, “प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन छात्रों के लिए जिन्होंने सरकारी नाकामियों के कारण अपनी जान गंवा दी। लेकिन भारत में जवाबदेही की मांग करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
