Connect with us

देश

Delhi: IndiGo की फ्लाइट 6E 2006 की इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री थे सवार

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी खामी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब विमान लेह की ओर बढ़ रहा था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते निर्णय लिया और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

विमान लौटते ही शुरू हुई जांच

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी कारणों से एहतियातन यह कदम उठाया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।

 यात्रियों में मची हलचल

विमान के लौटने की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हलचल मच गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि उड़ान के दौरान हल्का कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद पायलट ने स्थिति की जानकारी दी। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 DGCA ने ली जानकारी, जांच शुरू

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जानकारी ली है और तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर किसी बड़ी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विस्तृत जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Adani Power का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 47% बढ़कर 4,867 करोड़ रुपए पर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। अडानी पावर का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 47.24 प्रतिशत बढ़कर 4,866.60 करोड़ रुपए रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने और बिजली की मजबूत मांग से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 3,305.13 करोड़ रुपए था। 

अडानी पावर के बयान के अनुसार, आलोच्य तिमाही के दौरान, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लि. में हिस्सेदारी खरीदने के बाद, अडानी पावर लि. (एपीएल) ने एक सहयोगी कंपनी से लाभ के हिस्से के तौर पर 117.69 करोड़ रुपए प्राप्त किए। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 47.24 प्रतिशत बढ़कर 4,866.60 करोड़ रुपए पहुंच गया। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने पिछली अवधि से जुड़ी 1,386.34 करोड़ रुपए की एक बारगी आय प्राप्त की। यह मुख्य रूप से कुछ बिजली खरीद समझौतों के तहत पुराने ऊर्जा शुल्क में संशोधन के कारण हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 406.21 करोड़ रुपए था। 

कंपनी की परिचालन आय जून, 2026 को समाप्त तिमाही में 28.08 प्रतिशत बढ़कर 17,550.43 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले 13,702.94 करोड़ रुपए थी। बयान के अनुसार, यह बढ़ोतरी बिजली की मांग में भारी वृद्धि, अधिक परिचालन क्षमता और बेहतर शुल्क प्राप्ति के कारण हुई। अडानी पावर की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बढ़कर 18,330 मेगावाट हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही 17,550 मेगावाट थी। 

अडानी पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस बी ख्यालिया ने कहा, ”… हम जयप्रकाश एसोसिएट्स की बिजली परिसंपत्ति में हिस्सेदारी खरीदकर अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पनबिजली परियोजनाओं में भी विस्तार कर रहे हैं और परमाणु बिजली के क्षेत्र में नए मौकों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हम भरोसेमंद और किफायती बिजली की आपूर्ति के जरिये भारत के दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” 

कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने पात्र संस्थागत नियोजन या दूसरे मंजूर तरीकों से, एक या अधिक चरणों में दो रुपए अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर और/या दूसरी पात्र प्रतिभूतियों या अन्य संयुक्त मिश्रण के जरिये 15,000 करोड़ रुपए तक जुटाने को भी मंजूरी दी है। बोर्ड ने कर्ज लेने की सीमा को 75,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। 

Continue Reading

देश

EPS पेंशन बढ़ोतरी पर आया अपडेट, सरकार ने संसद में बताई स्थिति

Published

on

मुंबई, एजेंसी। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग एक बार फिर संसद में गूंजी है। लोकसभा में सरकार से पूछा गया कि क्या न्यूनतम मासिक पेंशन को मौजूदा 1,000 रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपए किया जाएगा। इस पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पष्ट किया कि सरकार के पास विभिन्न ट्रेड यूनियनों और अन्य हितधारकों की ओर से पेंशन बढ़ाने की मांगें आई हैं लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अभी भी EPS-95 के पात्र पेंशनभोगियों को कम से कम 1,000 रुपए मासिक पेंशन सुनिश्चित करने के लिए बजटीय सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार EPFO सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन किसी भी संशोधन से पहले पेंशन फंड की वित्तीय स्थिति और भविष्य की देनदारियों का भी आकलन करना जरूरी है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में EPS के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 250 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए किया था। इसके बाद पिछले 12 वर्षों में इस राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले श्रम मंत्रालय ने 2020 में न्यूनतम पेंशन को 2,000 रुपए करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी नहीं मिल सकी। वहीं, संसद की एक स्थायी समिति भी न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपए करने की सिफारिश कर चुकी है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला बाकी है।

Continue Reading

देश

BCCL को पहली तिमाही में 68.09 करोड़ रुपए का घाटा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कोल इंडिया की इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व घटने और खर्च बढ़ने के कारण 68.09 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी ने 176.87 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बीसीसीएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय घटकर 3,587.27 करोड़ रुपए रह गई जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3,719.59 करोड़ रुपए थी। 

मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीसीसीएल ने एक प्रस्तुति में कहा, ”बाहरी आपूर्ति 88.3 लाख टन से घटकर 78.1 लाख टन रहने के कारण बिक्री में कमी आई है।” कंपनी ने कहा कि अन्य आय में कमी मुख्य रूप से प्रावधानों और देनदारियों के घटने के कारण भी आई है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,826.31 करोड़ रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 3,654.39 करोड़ रुपए था। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड झारखंड और पश्चिम बंगाल में खुली एवं भूमिगत कोयला खदानों के व्यापक नेटवर्क का संचालन करती है।  

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677