Connect with us

छत्तीसगढ़

लोन नहीं पटाने पर होटल और ज्वेलरी शॉप सील:अंबिकापुर जिला प्रशासन और सेंट्रल बैंक की कार्रवाई, 3 करोड़ लेने संपत्ति होगी राजसात

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। अंबिकापुर के गुदरी चौक में संचालित हरिओम ज्वेलरी शॉप और होटल माउंटेन को सेंट्रल बैंक और प्रशासनिक अमले ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई व्यवसायी के लोन अमाउंट नहीं पटाने के कारण की गई है। बैंक के लोन का अमाउंट बढ़कर तीन करोड़ रुपए हो गया है। सेटलमेंट ऑफर के बाद भी व्यवसायी ने लोन अमाउंट जमा नहीं किया।

जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक में स्थित हरिओम ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी ने साल 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से होटल निर्माण और व्यवसाय के लिए लोन लिया था। कोविड काल के दौरान ज्वेलरी शॉप और होटल संचालक ने बैंक के किश्त का भुगतान नहीं किया। वर्तमान में लोन अमाउंट बढ़कर 3 करोड़ रुपए हो गया था। इसके बाद व्यवसायी ने लोन सेटलमेंट के लिए बैंक में आवेदन दिया था।

सीलबंदी की कार्रवाई करती टीम।

सीलबंदी की कार्रवाई करती टीम।

सेटलमेंट के बाद भी जमा नहीं की राशि

बैंक अधिकारियों ने बताया कि, व्यवसायी को लोन अमाउंट सेटलमेंट करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए जमा करने का मौका दिया गया था। व्यवसायी ने इसके बाद भी राशि जमा नहीं की। बैंक कर्मी जब ऋण राशि की वसूली के लिए पहुंचते थे तो संचालक नहीं मिलते थे। इस कारण बैंक ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए धारा 13(2) की कार्रवाई शुरू की और संचालक को नोटिस जारी किया था।

बुधवार को नायब तहसीलदार अंबिकापुर जयेंद्र सिंह के साथ सेंट्रल बैंक के अधिकारी एवं राजस्व अमला, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। अमले ने होटल माउंटेन और हरिओम ज्वेलरी शॉप को खाली कराते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया है। व्यवसायी ने 10 दिनों का अतिरिक्त समय भी मांगा, लेकिन बैंक अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया।

संचालक ने बैंक लोन लेकर 6 डिसमिल जमीन में तीन मंजिला होटल का निर्माण कराया है। अब बैंक राजसात की कार्रवाई कर ऋण राशि की वसूली करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों, ठेलों को यथावत रखा जाए या हटाने से पूर्व उनके विस्थापन की व्यवस्था की जाए – महापौर

Published

on

संबंधित दुकानदारों ने निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचकर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत से की भेंट, दिया आवेदन पत्र, महापौर ने उन्हें किया आश्वस्त

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों, ठेलों को यथावत रखने या उन्हें हटाने से पूर्व उनके विस्थापन की व्यवस्था किये जाने की कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। महापौर श्रीमती राजपूत से निगम कार्यालय में भेंट कर संबंधित व्यवसायियों ने उन्हें अपना आवेदन पत्र दिया तथा उन्हें स्थल से न हटाने का आग्रह किया, जिस पर महापौर श्रीमती राजपूत ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि उन्हें यथावत रखा जाएगा, अथवा हटाने से पूर्व उनके व्यवस्थापन की व्यवस्था की जायेगी।

आरटीओ कार्यालय के सामने बनी दुकानों, ठेलों के संचालकों ने अपना आवेदन पत्र महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को प्रस्तुत कर आग्रह किया है कि हम सब विगत 12-13 वर्षो से आरटीओ कार्यालय कोरबा के समीप ठेला व दुकान के माध्यम से लोगों की सुविधा हेतु आनलाईन वाहनों का इंश्योरेंस आदि का कार्य अपने-अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं तथा हमारे द्वारा आनलाईन कार्य करने से लोगों को अनेक प्रकार की सुविधा भी मिल रही है। उन्होने अपने आवेदन पत्र में बताया कि हमें उक्त ठेला दुकानों को हटाने का नोटिस मिला है तथा 03 दिन के अंदर हटाने को कहा गया है, किन्तु यदि हमें उक्त स्थान से ठेला, दुकान हटा दिया जाता है तो हमारे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जायेगा, आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पडे़गा तथा हम सभी दुकानदार बेरोजगार हो जायेंगे, उन्होने आग्रह किया कि हमारी दुकानों, ठेलों को स्थल से न हटाया जाए। महापौर श्रीमती राजपूत ने संबंधित दुकानदारों की बातों को ध्यान से सुना तथा कहा कि चूंकि वहॉं पर लगभग इन ठेलों, दुकानों के माध्यम से 25 परिवार के 100 से ज्यादा लोगों का जीवन यापन हो रहा है और चूंकि वे विगत 12-13 वर्षो से वहॉं अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, अतः उन्हें वहॉं पर यथावत रखा जाए तथा यदि हटाना अत्यंत आवश्यक है तो हटाने से पूर्व उनके व्यवस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, महापौर श्रीमती राजपूत ने इन ठेला, दुकान संचालकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय किया जाए। इस अवसर पर पार्षद अब्दुल रहमान भी उपस्थित थे।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:जांजगीर-चांपा में हादसा, छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे युवक

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा में नेशनल हाईवे- 49 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी अजय कुमार सेन (25) अपने दोस्त निलेश कुमार श्रीवास (28) के साथ नैला में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने जांजगीर-चांपा पहुंचे था। वह पुटपुरा में किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था।

भीषण टक्कर में सड़क पर गिरे दोनों युवक

इस दौरान NH-49 पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और बाइक भी दूर जा गिरी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल युवकों को जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में एक को मृत घोषित किया गया

डॉक्टरों ने जांच के बाद निलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें चालक को भी चोटें आई हैं।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी कोतवाली थाने में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 25(1) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार:भर्ती में सेटिंग का दिया झांसा, दो लोगों से 1.25 लाख ठगे, बालको-पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

कोरबा। कोरबा में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बालको थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी राजनांदगांव में पदस्थ था और खुद को प्रभावशाली बताकर लोगों से पैसे वसूलता था।

यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है। आरोपी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर कोरकोमा का रहने वाला है। उसने गणेशी राठिया और उमाशंकर नामक दो व्यक्तियों से पुलिस भर्ती के नाम पर 1,25,000 रुपए की ठगी की। आरोपी ने यह रकम अपने भाई के बैंक खाते में जमा करवाई थी।

जब पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली और उनके पैसे भी वापस नहीं हुए, तो उन्होंने बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों से ठगी की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से एटीएम, पासबुक और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह खुद को विभाग में अच्छी पहुंच वाला बताता था।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। राजनांदगांव पुलिस को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई होने की बात सामने आई है।

पुलिस को आशंका है कि इस घटना के बाद कोरबा और राजनांदगांव में ठगी के अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल की गहन जांच कर रही है, ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677