Connect with us

कोरबा

इस शहर को भी अपना घर समझें, और स्वच्छ रखें- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Published

on

नगरीय प्रशासन मंत्री साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

उपमुख्यमंत्री साव और उद्योग मंत्री देवांगन ने किया लगभग 30 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है। उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री साव ने अटल परिसर में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्दार्थ तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्दार्थ तिवारी, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी, जोगेश लाम्बा, राजेंद्र पाण्डेय, बलराम विश्वकर्मा, विपीन कौशिक, संजय शर्मा, प्रफूल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, नरेंद्र देवांगन, अजय विश्वकर्मा, मनोज सिंह, मीना शर्मा, रूक्मणी नायर, हीरानंद पंजवानी, डॉ. राजीव सिंह, अभिषेक गर्ग, रामनरायण सोनी, योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, राजेश यादव, पवन सिन्हा, ज्योति वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर पालिक निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरुस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता का काम हो रहा है। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। प्रभारी मंत्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है। उसी तरह शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखे। कोरबा शहर साफ सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया। आज उनकी वजह से ही यह छत्तीसगढ़ विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल के देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री साव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वन्दन योजना प्रारंभ की गई है। इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 5 तारीख को राशि पहुँच जाती है।

उन्होंने कोरबावासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि सभी शहर स्वच्छ रहे और वे इस पर नजर बनाए रहते हैं, इसलिए कोरबा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 3 बस, एक सेक्शन मशीन, एक ई-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्य के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के पैसों को जनता के लिए ही खर्च किया जा रहा है। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में कोरबा शहर के सभी वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की उद्योग नीति को राज्य के बेरोजगारों के लिए बेहतर बताते हुए इससे लाभ मिलने की बात कही और बताया कि उद्योग के लिए राज्य में बड़ी राशि का निवेश हुआ है। उन्होंने राज्य में बहुत कम समय में ही मोदी की गारंटी पूरा होने की बात कहते हुए प्रदेश के किसानों, गरीबो और महिलाओं को इससे लाभ होने की जानकारी दी। मंत्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आमनागरिको से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया।


महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम में विकास के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। निगम को विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई जा रही है। आने वाले दिनों में विकास के कार्य और भी होते रहेंगे। महापौर ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि हमारा शहर और भी स्वच्छ बने और देश में स्वच्छता के मामले में नम्बर वन रहे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आज हुए लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का लोकार्पण होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए कोरबा नगर निगम को जो राशि मिली है उससे लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता के लिए 26वीं रैंकिंग से देश में अब कोरबा नगर निगम ने 8वीं रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कोरबा वाटर प्लस होने के साथ थ्री स्टार रैंकिंग है। निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

Published

on

कुल्हरिया में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है।
जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तायुक्त,समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है इसका एक प्रेरक उदाहरण जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरिया में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद अधूरी पाइप पुलिया का निर्माण पूर्ण कर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर दी गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु और सुरक्षित हो गया।

ग्राम पंचायत कुल्हरिया निवासी राजकुमार शांडिल्य ने 27 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में टोकन क्रमांक CC260600052681 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मनरेगा योजना के तहत गुलाब घर से प्रधानपारा तक मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण तो पूर्ण हो चुका है, लेकिन पाइप पुलिया अधूरी होने के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत प्राप्त होते ही सीएम हेल्पलाइन केंद्र द्वारा प्रकरण संबंधित एल-1 अधिकारी को तत्काल भेजा गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की टीम ने बिना विलंब ग्राम पंचायत एवं निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल का निरीक्षण कराया।

जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 15.52 लाख रुपये थी, जिसमें 10.43 लाख रुपये मजदूरी मद तथा 5.09 लाख रुपये सामग्री मद के लिए स्वीकृत थे। अत्यधिक वर्षा के कारण निर्मित पाइप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा मिट्टी के कटाव से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

शिकायत के बाद जनपद पंचायत की सक्रिय पहल एवं निर्माण एजेंसी के समन्वित प्रयासों से पाइप पुलिया का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर आवागमन को पुनः सुरक्षित एवं सुचारु बनाया गया। शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया गया।

कार्य पूर्ण होने पर ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था की सराहना की।
शिकायतकर्ता राजकुमार शांडिल्य सहित ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान होने से शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

Continue Reading

कोरबा

गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी – सीईओ जिला पंचायत

Published

on

सीईओ प्रतीक जैन ने गौधाम योजना की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित गौधामों में निराश्रित गौवंश के समुचित संरक्षण, बेहतर रखरखाव एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में गौधाम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने की।

बैठक में सीईओ श्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गौधामों में संधारित पशुओं को नियमित रूप से पर्याप्त दाना-पानी उपलब्ध कराया जाए तथा पशु शेड एवं पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि गौधाम का मूल उद्देश्य निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय, समुचित देखभाल और बेहतर प्रबंधन उपलब्ध कराना है, इसलिए संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

समीक्षा के दौरान गौधाम संचालन के लिए चयनित संस्थाओं के दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर आवश्यकतानुसार बाउंड्रीवाल, पेयजल, विद्युत, पशु शेड, चारा विकास तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। साथ ही सभी पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का सेवन, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए।

सीईओ ने गौवंशीय नर पशुओं का बधियाकरण कर बैल जोड़ी तैयार करने, मादा पशुओं के नस्ल सुधार, सघन चारा विकास, आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता एवं लेखा-संधारण को भी अनिवार्य बताया। उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा पशु कल्याण, पशु क्रूरता निवारण तथा पशुओं के रखरखाव संबंधी जारी सभी नियमों, अधिनियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौधामों में गोबर एवं गौमूत्र आधारित जैविक खाद, जैविक कीटनाशक तथा अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर एवं आसपास स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में गौधामों में आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इनमें पशु संख्या पंजी, पोषण आहार पंजी, रोकड़ बही, औषधि पंजी, टीकाकरण एवं पशु उपचार पंजी, गौधाम कार्यकारिणी बैठक पंजी, दुग्ध उत्पादन पंजी, भंडार पंजी तथा निरीक्षण पंजी का अद्यतन संधारण शामिल है।

उप संचालक, पशुधन विकास विभाग डॉ. सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायत अमरपुर, कपोंट, केराझरिया एवं लेपरा में गौधामों का सुचारु संचालन किया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, संबंधित गौधामों के अध्यक्ष तथा विभागीय मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Continue Reading

कोरबा

गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

Published

on

कटघोरा नगर पालिका में रू.13.60 लाख घोटाले का मामला, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और सीएमओ की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की

कटघोरा नगर पालिका में रू.13.60 लाख घोटाले पर भाजपा का हल्ला बोल, सीएमओ की बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कटघोरा नगर पालिका परिषद में अटल परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण एवं ‘ब्रॉन्ज’ सामग्री की खरीदी में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल बर्खास्त कर कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है।

यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं, जनता के विश्वास के साथ भी गंभीर छल – गोपाल मोदी

गोपाल मोदी ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं जनसामान्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल परिसर में ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर किए गए निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। आरोप है कि ब्रॉन्ज के स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा कंक्रीट का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर किया गया। इस पूरे मामले में लगभग रू.13.60 लाख की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सत्य सिद्ध होते हैं, तो यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी गंभीर छल है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या ठेकेदार सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का साहस न कर सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता एवं उपयोग की गई सामग्री की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए, भुगतान, निविदा प्रक्रिया, मापन पुस्तिका (एम.बी.), बिल, वाउचर एवं अन्य अभिलेखों की विस्तृत वित्तीय जांच हो तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासन की पक्षधर रही है। जनहित और शासन की साख बनाए रखने के लिए इस गंभीर मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677