Connect with us

कोरबा

रोजगार दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 को

Published

on

कोरबा । आईटीआई रामपुर के पास स्थित जिला रोजगार दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा। इसके माध्यम से एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई, सेंट जोसेफ फायर एंड सेफ्टी एकेडमी कोरबा, सत्या ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कोरबा और शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर नियोजकों द्वारा भाग लिया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

Published

on

कोरबा 25 अक्टूबर 2026। 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय कटघोरा और करतला के न्यायाधीशगण की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। आगामी विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 व नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्ररकणों को चिन्हाकिंत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा प्रकरणों में पक्षकारों को सूचित कर प्री-सिटिंग के माध्यम से प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किये जाने पर जोर दिया गया है तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी विशेष लोक अदालत व नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है तथा न्यायाधीशगण को विशेष लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायालयीन प्रक्रियाओं में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा सु़श्री मयुरा गुप्ता ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के आधार पर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी किये जाना सुनिश्चित किया जा रहा है तथा संबंधित विभागो को भी पत्राचार किया जा चुका है। कु0 डिम्पल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा बताया गया है कि स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु बैंक व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्तागणों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जावेगी। जिससे अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

मासूम को श्रद्धांजलि देकर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने की दोषी को कड़ी सजा देने की मांग

Published

on

कोरबा। रजगामार में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की हृदयविदारक घटना से पूरे कोरबा जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मासूम को न्याय दिलाने और आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की ओर से टीपी नगर स्थित संघ कार्यालय में सुबह 6:30 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मासूम को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने इस अमानवीय घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सदस्यों ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना बेहद पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
शोकसभा में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, संयोजक तपेश्वर राठौर, मीडिया प्रभारी रामा, राजकुमार पटेल, सहसचिव राय सिंह कंवर, अनिल गिरी, कृष्ण निर्मलकर, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, ओम चंद्र, राहुल, प्रहलाद, सुदीश गिरी, पप्पू एवं बजरंग यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पीड़ित परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Continue Reading

कोरबा

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

Published

on

धूप और बारिश से मिलेगी राहत, सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन होगा सुविधाजनक

कोरबा 25 अक्टूबर 2026। वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर जिला खनिज न्यास मद से 16.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित वेटिंग शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर रोशनी एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

वेटिंग शेड के लोकार्पण अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सुलभता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सीएसईबी चौक पर सिग्नल के दौरान इंतजार करने वाले लोगों को अब तेज धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि चौक के दूसरी ओर भी वेटिंग शेड का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण भी शीघ्र पूर्ण होगा। सीएसईबी चौक को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिला खनिज न्यास मद से शहरवासियों की सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास कार्यों का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर के वार्डों में छोटे-बड़े विकास कार्यों के साथ मुख्य मार्गों के डामरीकरण सहित विभिन्न कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शहरवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इनमें राताखार मुख्य मार्ग से पुराने पुल होते हुए मुक्तिधाम तक 44 स्ट्रीट लाइटें, वार्ड क्रमांक 51 एवं 52 में रामनगर चौक से सिपेट होते हुए अयोध्यापुरी तक 80 स्ट्रीट लाइटें तथा वार्ड क्रमांक 58 के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में जमनीपाली पेट्रोल पंप चौक से कॉरपोरेशन साइट प्रधानमंत्री आवास तक 71 एलईडी स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। रामनगर-अयोध्यापुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट कार्य की लागत 25.50 लाख रुपये तथा जमनीपाली मार्ग पर कार्य की लागत 25.25 लाख रुपये है।
इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, हीतानंद अग्रवाल, पार्षद राम कुमार साहू, मथुरा चंद्रा, मुकुंद कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, विजय गुप्ता, राजेश राठौर, मनोज लहरे, पार्षद सरोज शांडिल्य, परमिंदर सिंह, अजय चंद्रा, पार्षद फिरथ साहू, एल्डरमैन ईश्वर साहू, रवि चंदेल, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, आशीष अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677