Connect with us

छत्तीसगढ़

सावन झूला उत्सव हमारी प्राचीन परम्परा का प्रतीक: प्रभा तिवारी

Published

on

वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन महिला इकाई बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया भव्य सावन झूला उत्सव

सावन उत्साह की विजेता दिव्या चतुर्वेदी व उप विजेता नेहा शुक्ला रहीं

बिलासपुर। वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन महिला इकाई बिलासपुर ने सावन के पवित्र माह में ‘सावन झूला उत्सव’ का भव्य आयोजन किया। इसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण समाज की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर इकाई की महिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी ने बताया कि यह उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।
प्रभा तिवारी ने कहा कि सावन का मास भगवान शिव को समर्पित है । यह प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और नवजीवन का प्रतीक है। सावन मास में धरती पर चारों ओर हरियाली की चादर बिछ जाती है और वातावरण में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमारे मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है, जिससे हम आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा कि झूला उत्सव हमारी प्राचीन परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का संदेश भी देता है। एक साथ मिलकर उत्सव मनाने से हमारे बीच की दूरियां मिटती हैं और आपसी संबंध प्रगाढ़ होते हैं। ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और मूल्यों को गहराई से समझती कर प्रेरणा लेती है तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।


इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत का भी शानदार आयोजन किया गया। महिलाओं ने सावन के मनमोहक लोकगीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा समस्त वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सावन झूले का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्राकृतिक को ध्यान में रख कर मॉं के नाम एक पौधा उपहार दिया गया । इस सावन उत्साह की विनर दिव्या चतुर्वेदी और रनर नेहा शुक्ला रही । कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंद उठाया ।


वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे पारंपरिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। यह फेडरेशन निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें।


इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ आरती पांडे ने अहम भूमिका निभा कर प्रभा तिवारी का साथ दिया ।
आज के आयोजन में प्रमुख रूप से प्रभा तिवारी, डॉ. आरती पांडे, विमलेश तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, रेखा दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, मनीषा मिश्रा, श्वेता पांडे, प्रेमलता दुबे, ऋचा दुबे, सुषमा पांडे, रश्मि चौबे, ज्योति तिवारी, ज्योति शुक्ला, संध्या शर्मा, साधना दुबे, प्रभा मिश्रा, नेहा शुक्ला, पिंकी पांडे, श्रुति भार्गव, श्रुति पांडे, श्वेता शुक्ला, गायत्री शुक्ला, अंशुल पांडे बॉबी, रेखा तिवारी, नंदिनी दुबे, बीना मिश्रा, रानी पांडे, रेनू तिवारी, करुणा तिवारी, पूर्णिमा दुबे आदि विप्रजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

कबीरधाम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

Published

on

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है।
इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प, प्राथमिक शाला बिंझवारपारा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य – पार्षद कमलेश जायसवाल

कोरबा/दीपका। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा कल देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक शाला बिंझवारपारा संकुल-दीपका में एक भव्य और प्रेरणादायक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में शाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया ।

पर्यावरण और स्वास्थ्य का संगम, रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे

इस वृक्षारोपण अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल छायादार पेड़ ही नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए फलदार और बहुउपयोगी औषधीय पौधे भी रोपे गए। यह पौधे आने वाले समय में न सिर्फ स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें प्राकृतिक औषधियों के महत्व को समझाने में भी मददगार साबित होंगे ।

पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, आज ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं हैं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना होगा ।

शिक्षकों और नन्हे-मुन्नों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। शाला के प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों से रोपे गए पौधों ने परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों को रोजाना पानी देंगे और इनकी सुरक्षा करेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सूर्य भूषण प्रताप सिंह (प्रधान पाठक), पोखराज सिंह कंवर (सहायक शिक्षक), सविता कुर्रे (सहायक शिक्षिका), सहारा बाई, तिलकेश बाई एवं प्राथमिक शाला बिंझवारपारा के ऊर्जावान छात्र-छात्राएं ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने पार्षद एवं उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) बनाने के लिए यह मुहिम लगातार जारी रहेगी ।

Continue Reading

खेल

22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस प्रतियोगिता- दिल्ली में विनय बैसवाड़े  टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में चयनित

Published

on


रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तकनीकी समिति के सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर विनय बैसवाड़े का चयन टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में दिनांक 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक दिल्ली में आयोजित “22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026” हेतु किया गया है। 

यह प्रतियोगिता  दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कल से आरम्भ हुयी है, जिसमें कॉमनवेल्थ के 25 देशों के खिलाडी/प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष टीम, महिला टीम, पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल हेतु कुल मिलाकर 07 वर्गों में आयोजित की जा रही है।
इसके पूर्व भी विनय बैसवाड़े कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेकनीकल ऑफिशियल  के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी हैं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, मण्डल कार्यालय, रायपुर में कार्यरत है । 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी एवं शुभकामनाए दी । उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव प्रेमराज जाचक ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677