छत्तीसगढ़
भूपेश बोले– ‘डिजिटल सुपारी गैंग’ कर रहा छवि खराब:पूर्व सीएम ने कहा-सबका हिसाब होगा, राधिका बोलीं- कका ने करीबियों को दिलवाया करोड़ों का फायदा
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नन मुद्दा, ईडी छापा और खदान अलॉट के मुद्दे प्रदेश की राजनीति गर्म है। इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उनकी और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए “डिजिटल सुपारी अभियान” चलाया जा रहा है।
पूर्व सीएम के इन आरोपों के जवाब में बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने करीबी लोगों को सरकारी विभागों से करोड़ों रुपए का लाभ दिलवाया।

भूपेश बघेल का आरोप- ‘डिजिटल सुपारी गैंग’ कर रहा छवि खराब
पहला पोस्ट छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का है। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, कि मेरी और कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए डिजिटल सुपारी अभियान चालू है।
अख़बारों में खबरें, AI से बनी तस्वीरों का दुरुपयोग, फिर उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से फैलाने का प्रयास इत्यादि इस गैंग की टूलकिट है। सरकार के लिए काम करने वाले इस खेल में हिस्सा हैं।
सबके नाम मुझ तक पहुंच रहे हैं। सरकारी पैसे के राजनैतिक दुरुपयोग का हिसाब कमलछाप नौकरशाहों को भी देना होगा और उन PR एजेंसियों को भी। समय से अधिक बलवान कोई नहीं!

पूर्व सीएम के पोस्ट पर राधिका खेड़ा का पलटवार
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पोस्ट के जवाब में बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, कि पूर्व सरकार के मुखिया कका ने अपने करीबियों को सरकारी विभाग से करोड़ों का फंड दिया। बीजेपी नेत्री ने दावा किया है कि जन पोर्टल को पैसा दिया गया, वो कांग्रेस के संचार विभाग के दो नेताओं का है। बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो भी अपलोड किया है। बीजेपी नेत्री ने पूर्व सीएम पर इन वेब पोर्टल से हिस्सा लेने का आरोप लगाया है।
हर दिन पोस्ट हो रहे 20 से ज्यादा पोस्ट
प्रदेश की राजनीति में सक्रिय दिखने के लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सवाल पूछने और उसका जवाब देने का दौर जारी है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अलावा पार्टियों ने सोशल मीडिया संभालने के लिए प्राइवेट नियुक्ति की है। विधायक, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर औसत पांच से छह पोस्ट और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर औसत 15-20 पोस्ट हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन:बिलासपुर में BJP प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा
बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उन्हें साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन की खबर से भाजपा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वे तिफरा में भाजपा के 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन।

सिम्स अस्पताल में पहुंचे भाजपा नेता, डॉक्टरों से जानकारी लेते हुए।

शिविर में हार्ट अटैक आने के बाद रूपनारायण सिन्हा को सिम्स लाया गया था।

रूपनारायण सिन्हा के निधन की खबर पर भाजपा नेताओं ने दुख जताया है।
सोमवार को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण की हुई थी शुरुआत
रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सामाजिक और योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बिलासपुर के तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था।

दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन था।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं।

दूसरे दिन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे।
प्रशिक्षण शिविर के समापन के समय आया अटैक
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि रूपनारायण सिन्हा ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबे समय तक जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

निधन से पहले योग शिविर में रूपनारायण सिन्हा।

निधन की सूचना मिलते ही सिम्स अस्पताल पहुंचे परिजन।

रूपनारायण सिन्हा का शव रायपुर के लिए रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में आईपीएल सट्टेबाजी करते युवक गिरफ्तार:मोबाइल और 46 हजार से अधिक नकदी जब्त,छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा पर कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक युवक को चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 46,270 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 मई की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। मुखबिर ने बताया था कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है।

IPL सट्टा खेलने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा
सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस और साइबर थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप यादव (27) बताया, जो वार्ड क्रमांक 26, मंझली तालाब के पास, चांपा का निवासी है।
कानूनी कार्रवाई की गई
जांच के दौरान, आरोपी के मोबाइल फोन में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने से संबंधित सामग्री पाई गई। इसके बाद थाना चांपा में अपराध दर्ज कर आरोपी संदीप यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
