रायपुर,एजेंसी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा और उसके नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि, देश का विभाजन हिंदू महासभा और उसके तत्कालीन अध्यक्ष विनायक दामोदर सावरकर और मुस्लिम लीग की साजिश थी।
भूपेश बघेल ने कहा कि, इन दोनों ने मिलकर विभाजन की रूपरेखा तैयार की। अंग्रेजों के साथ मिले और उनकी ‘फूट डालो, राज करो’ की राजनीति में साथ दिया। नतीजा यह हुआ कि भारत और पाकिस्तान अलग हो गए।
तिरंगा यात्रा निकालकर देश भक्ति दिखा रहे
भूपेश बघेल ने कहा कि, आज वही लोग तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का दिखावा कर रहे हैं। 52 साल तक आरएसएस के कार्यालय में तिरंगा तक नहीं फहराया गया। संविधान को उन्होंने कभी नहीं माना, तिरंगे का विरोध किया। आज उसे लेकर सड़कों पर हैं। और देश भक्ति का दिखावा कर रहे हैं।
अमित शाह बताएं, आजादी की लड़ाई में क्या योगदान था
भूपेश ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि, आजादी की लड़ाई में अमित शाह का क्या योगदान था ? अरुणाचल प्रदेश और मानिकपुर में हालात बिगड़े हैं, वहां कब जाएंगे ? देश को जवाब चाहिए कि मानिकपुर की समस्या कब सुलझेगी।
वोट चोरी की गड़बड़ी भाजपा खुद मान रही
कांग्रेस के वोट चोरी आंदोलन को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश ने कहा कि, जो सोया है उसे जगाया जा सकता है, लेकिन जो सोने का बहाना करे उसे नहीं उठाया जा सकता। विजय शर्मा को भाजपा ने अनुराग ठाकुर का बयान सुनना चाहिए वे भी कह रहे हैं कि गड़बड़ी हुई है।
भाजपा खुद मान रही है कि वोट चोरी हो रही है।भूपेश ने कहा कि जिन लोगों निर्वाचन आयोग ने मरा हुआ घोषित किया है। उन्हीं 17 लोगों ने राहुल गांधी के चाय पी है।
वोट चोरी का मामला छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुआ
प्रदेश में वोट चोरी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, वोट चोरी के मामले छत्तीसगढ़ में भी है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में देखे तो हजारों नकली वोट मिलेंगे।
आम जनता के लिए कानून अलग, सत्ताधारियों के लिए अलग
भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार में मंत्री टंकराम के भतीजे की मारपीट को लेकर कहा कि, आम जनता के लिए कानून अलग, सत्ता में बैठे लोगों और उनके परिवार के लिए कानून अलग है। पुलिस को FIR की कॉपी सार्वजनिक करनी चाहिए साथ ही अगर उनके भतीजे ने मारपीट की है तो उसे पेश करें।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।