Connect with us

कोरबा

CCTV का तार काटकर शराब-दुकान में लगाई सेंध:कोरबा में 30 हजार की शराब चुरा ले गए शातिर चोर, कैश काउंटर को छुआ तक नहीं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शातिर चोरों ने शराब दुकान में सेंध लगाकर 30 हजार की शराब चुराकर भाग निकले। उन्होंने पहले CCTV का तार काटा, फिर दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर का है।

दरअसल, रामपुर में देसी और विदेशी शराब दुकान हैं। शनिवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे थे तो चोरी का खुलासा है। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

कैश काउंटर को छुआ तक नहीं

इस मामले में सेल्समैन सूरज साहू ने बताया कि 14 अगस्त की रात 10 बजे दुकान बंद की गई थी। 15 अगस्त को दुकान सरकारी आदेश के कारण बंद रही। 16 अगस्त की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई है।

चोरों ने वारदात से पहले दुकान के सीसीटीवी कैमरे के केबल काट दिए। हालांकि, चोर कैश काउंटर में रखी नकदी नहीं ले गए।

दुकान में हैं 5 कर्मचारी

बता दें कि दुकान में सेल्समैन, सुपरवाइजर, मुंशी समेत कुल पांच कर्मचारी कार्यरत हैं। मामले में CSP भूषण एक्का ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। चुराई गई शराब की पेटियों की सटीक संख्या का मिलान किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय दीपका में  ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराना चाहिए, ताकि वे लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का  संचालन राजमणि साकेत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जी. सी. देवांगन सहायक प्राध्यापक भौतिकी, श्रीमती हेमलता कंवर कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक प्राध्यापक एस. के. राठौर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

जिले में 16 फरवरी से 31 मार्च तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित

Published

on

कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा  20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं तैयारी में व्यवधान को रोकने हेतु विद्यार्थियों के हित में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 16 फरवरी 2026 से  31  मार्च 2026 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही विशेष परिस्थितयों एवं शासकीय कार्यो के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन देंगे।

Continue Reading

कोरबा

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

Published

on

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा 12 फरवरी को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिव नगर रूमगरा, चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

Continue Reading
Advertisement

Trending