Connect with us

छत्तीसगढ़

भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आरम्भ

Published

on

यूथ UNDER-19 (यूथ) तथा  यूथ UNDER-15 (सब जुनियर)  के  मुकाबले अंतिम चरण में 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित 

 भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025″ में आज 

 रायपुर। यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के सांसद एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं समाजसेवी सुशील शर्मा, कोटक महिंद्रा बैंक के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट प्रियंक पांडे  थे। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 

मुख्य अतिथि   बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है जिसके लिए सभी को खेल से जुड़ना चाहिए |  इसके साथ ही उन्होंने सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल रायपुर के लिए राशि रू पांच लाख की घोषणा की | मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव विमल नायर ने किया।                  

 प्रतियोगिता में आज 

 यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा 

 यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिकावर्ग में  सेमीफायनल तक के मुकाबले खेले जा चुके हैं तथा आगे के मुकाबले खेले जा रहे हैं । 

प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए  मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल वर्ग:-    

सेमीफायनल – अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3 -1 

तथा सिद्धा धूपर (रायपुर) ने आर्यन सिंह (रायपुर) 

को 3 -0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।यूथ UNDER-19 (यूथ)  बालिका  एकल वर्ग:- 
सेमीफायनल – सिया मेघानी (बिलासपुर) ने प्रज्ञा पाठक (दुर्ग) को 3-2 तथा समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- 

सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने  श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-0 तथा  दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने  शौर्य बागडे (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-15 (सबजुनियर) बालिकासेमीफायनल –  समाया पांडे (रायपुर) एवं

 लावण्या पांडे (रायपुर) तथा अक्षिता बीनू (बिलासपुर) एवं सिया मेघानी (बिलासपुर) के मध्य मैच जारी है ।

              प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर  प्रणय मजूमदार एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, भूपेंद्र सिंह राजवंशी हैं ।   प्रतियोगिता में कल दिनांक 30 अगस्त 2025 को सीनियर पुरुष एवं महिला 

एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मैच खेले जायेंगे|                                      

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक से मारपीट:अकलतरा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्ता, गुंडा बदमाश सूची में होगा शामिल

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार था।

पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शराब के लिए मांगे थे पैसे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सागर ओग्रे (29) ग्राम रसेडा का रहने वाला है। घटना 18 मई 2026 की रात की है। आरोपी ने गांव की एक दुकान के सामने खड़े जितेश कुमार नेताम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।

पैसे देने से इनकार पर की मारपीट

जब जितेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पीड़ित की शिकायत पर अकलतरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 119(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम रसेडा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ के दौरान सागर ओग्रे ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गुंडा बदमाश सूची में होगा शामिल

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 129 के तहत उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने के लिए प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार था।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस चोरी का कॉपर वायर खरीदने वाले को पकड़ा:मुख्य आरोपी पहले ही हिरासत में, पूछताछ में खरीदार तक पहुंची पुलिस

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

मामला चांपा स्थित महामाया मोटर्स का है। संस्थान के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्टॉक की जांच के दौरान करीब 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए थी, गायब मिला।

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन युवक बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसते और कॉपर वायर चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरजू सूर्यवंशी (28), निवासी हथनेवरा को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में खरीदार तक पहुंची पुलिस

मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर 6 हजार रुपए में खरीदना स्वीकार कर लिया।

खरीदार भी पहुंचा जेल

अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने योगेश्वर कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 303(ए) और 317(2) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पति-पत्नी ने पीया जहर:रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर हुआ विवाद, दोनों की हालत खतरे से बाहर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र केराकछार गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने मामूली विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया। 23 वर्षीय अकील सिंह और 21 वर्षीय किरण सिंह को परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। अकील सिंह रथयात्रा में जाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी पत्नी किरण सिंह ने भी साथ चलने की जिद की। अकील ने मना कर दिया और अकेले ही कार्यक्रम में चला गया।

रात में देर से घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्से में पहले किरण ने घर में रखा जहर पी लिया। पत्नी के जहर पीने की जानकारी मिलने पर अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया।

समय पर इलाज से बची दोनों की जान

परिजनों को घटना का पता चलते ही घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों की जान बच गई और उनकी स्थिति अब स्थिर है।

रथयात्रा को लेकर विवाद, पुलिस ने दर्ज किए बयान

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पति-पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का मुख्य कारण रथयात्रा में साथ न ले जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में रह रही थी पत्नी

बताया गया है कि अकील और किरण की शादी को अभी लगभग एक साल ही हुआ है। उनका विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगी डीह की निवासी है और शादी के बाद से केराकछार में अपने ससुराल में रह रही थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677