Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू

Published

on

तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत 

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल

दंतेवाड़ा । बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है।  बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं वहीं राहत शिविरों में उनके दैनिक जीवन की उपयोगी सभी व्यवस्थाएं भी की गई है। अब बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही नुकसान का वास्तविक आंकलन और अन्य जरूरी सहायता तथा मुआवजा देने की कार्यवाही पर भी तेजी से अमल किया जा रहा है। बाढ़ के पानी में खराब या नष्ट हो गये जरूरी दस्तावेजों को बनाने का काम भी राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया हैं। बाढ़ की इस भीषण आपदा में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में एक संवेदनशील पहल कर त्वरित राहत कार्य और सहायता-मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर पीड़ित परिवारों को एक बड़ी राहत दी है।
      बाढ़ से प्रभावित गाँवों में राहत दल तेजी से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित गांवों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के लोहन्डीगुड़ा तहसील के मांदर गांव के प्रभावित किसानों को किसान किताब वितरित की जा रही है, जो बाढ़ के कारण बह गई थी। किसान किताब के मिलने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और भविष्य में किसी भी सहायता के लिए पात्र बनने में मदद करेगी। वहीं प्रभावितों को नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक पासबुक तैयार कर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे कर रही हैं और पात्रता के अनुसार तत्काल राहत राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर भुगतान कर रही हैं।
      सरकार का ध्यान इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के समय अकेला न छोड़ा जाए। इसके लिए, मकान क्षति सहित पशु, फसल और घरेलू सामग्री की क्षति का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर, हर एक प्रकरण पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि जरूरतमंद प्रभावितों तक मुआवजा राशि सीधे और समय पर पहुँच सके।
स्थानीय प्रभावित परिवारों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। एक प्रभावित ग्रामीण मुरहा पटेल ने कहा कि हमने सोचा था कि बाढ़ के बाद सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन सरकार की इस त्वरित मदद ने हमें फिर से जीवन को नये सिरे से शुरू करने की उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला आधिकारियों की इस पहल को प्रशासन की ओर से एक मजबूत और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। जो यह दर्शाता है कि आपदा की घड़ी में सरकार न सिर्फ राहत कार्य बल्कि पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस तरह के प्रयास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से सहारा देते हैं, जिससे उन्हें जीवन को सामान्य पटरी पर लाने में मदद मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत कल आएंगे छत्तीसगढ़:सरगुजा में खदान प्रभावितों से करेंगे चर्चा, 16 से 18 नवंबर तक रहेगा दौरा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत 16 नवंबर से 3 दिवसीय प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले का दौरा करेंगे। उनका खास फोकस सरगुजा संभाग के कोयला खदान प्रभावित इलाकों पर रहेगा।

वे प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित पक्षों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय जन चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सुखदेव भगत 16 नवंबर को झारखंड के लोहरदगा से सड़क मार्ग के जरिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। शंख नदी के पास प्रदेश की सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद वे जशपुर, बालाछापर, पतराटोली, कांसाबेल और पत्थलगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले दिन का रात्रि विश्राम मैनपाट में प्रस्तावित है।

साल्ही में कोयला खदान प्रभावितों से करेंगे चर्चा

दौरे के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को सुखदेव भगत मैनपाट से उदयपुर पहुंचेंगे। यहां बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होने के बाद ग्राम साल्ही जाएंगे। यहां PEKB, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान कोयला खनन परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों, ग्रामीणों की समस्याओं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा होगी। सरगुजा में कोयला खदानों को लेकर लंबे समय से उठ रहे स्थानीय सवालों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

इसके बाद वे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटारोली (मेंद्रा) में जन चौपाल में शामिल होंगे। शाम को अंबिकापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

अंबिकापुर में संगठन की बैठक, राजपुर में जन चौपाल

दौरे के अंतिम दिन 18 नवंबर को सुखदेव भगत अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक लेंगे। इसमें अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।

इसके बाद वे बलरामपुर जिले के राजपुर पहुंचेंगे। यहां रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को झारखंड के लोहरदगा के लिए रवाना होंगे।

बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति भी परखेंगे

सुखदेव भगत के इस दौरे को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जन चौपाल के जरिए वे कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेंगे।

वहीं कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात के जरिए स्थानीय मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे। दौरे में संगठन की जमीनी स्थिति और क्षेत्रीय समस्याएं दोनों प्रमुखता से रहेंगी।

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा में यात्री बस से टकराई ट्रक, 2 की मौत:6 घायल, रायपुर से अंबिकापुर जा रही थी बस, एक की हालत गंभीर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसा तानाखार में अनूप ढाबा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।

रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। यात्री चाय-पानी और शौच के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नींद की झपकी आने से ट्रक चालक ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने तानाखार में अनूप ढाबा के पास बस को सड़क किनारे खड़ा किया था। कुछ यात्री नीचे उतर गए थे, जबकि कुछ बस में ही बैठे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बस हेल्पर बोला- नींद में था ट्रक चालक

बस के हेल्पर अर्जुन राम ने बताया कि रात 2 से 2:30 बजे के बीच ड्राइवर और यात्री पेशाब करने के लिए बस से उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

हेल्पर के मुताबिक, ट्रक चालक को भागते हुए देखा गया। ढाबा संचालकों ने भी हादसे को लाइव देखा था। बस के पीछे बैठे छह यात्रियों को चोटें आई हैं।

बिलासपुर के दो यात्रियों की मौत, एक रायपुर रेफर

हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। बाकी पांच का कटघोरा CHC में इलाज चल रहा है।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बिलासपुर निवासी 34 वर्षीय अनूप दुबे और 40 वर्षीय एक अन्य यात्री के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पते की जानकारी में हरियाणा के बजाय हरियाणा? उपलब्ध जानकारी में बिलासपुर और हरियाबंद का जिक्र है, इसलिए इसकी पुष्टि की जा रही है। दोनों शवों को कटघोरा CHC की मॉर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तिल्दा के रायखेड़ा थर्मल-प्लांट में हादसा, एक मजदूर की मौत:मजदूर नेता ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस बोली-काम के दौरान हुक नहीं लगाया था

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर जिले के तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में एक मजदूर की मौत हो गई है। प्लांट में काम करने के दौरान हुए हादसे में बिहार के रहने वाले 45 साल के जिनिसलाल यादव की मौत हो गई। वे बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर का रहने वाला था। मजदूर संघ ने लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि, काम के दौरान हुक नहीं लगाया था।

रायपुर ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, काम के दौरान जरूरी हुक नहीं लगाया गया था, जिसके चलते मजदूर की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

रायखेड़ा प्लांट में पहले भी हो चुके हैं हादसे

अगस्त 2026 : प्लांट परिसर में कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हुई थी। शुरुआती जानकारी में भारी वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे और शव सुपुर्दगी को लेकर प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया था।

अगस्त 2026 : केशव कुमार महिलांगे की मौत से करीब तीन दिन पहले इसी प्लांट में हुए हादसे में पांच मजदूर घायल हुए थे।

अगस्त 2014 : रायखेड़ा में निर्माणाधीन पावर प्लांट में काम करते समय 25 साल के मजदूर सुनील राम की करंट लगने से मौत हो गई थी। वह बिहार का रहने वाला था और ठेका कंपनी के तहत काम कर रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677