Connect with us

विदेश

ट्रंप की पहल रंग लाई; रूस-यूक्रेन के बीच सबसे बड़े समझौते की तैयारी, अबू धाबी में  कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

Published

on

अबू धाबी, एजेंसी। अमेरिका की मध्यस्थता में अबू धाबी में  रूस और यूक्रेन के बीच दो दिन तक चली बातचीत बुधवार को समाप्त हो गई। इस दौरान दोनों देशों ने युद्धबंदियों की अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली करने पर सहमति जताई। हालांकि, इसमें शामिल कैदियों की अंतिम संख्या बृहस्पतिवार को तय की जाएगी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने वार्ता समाप्त होने के बाद कहा कि बातचीत का एक सकारात्मक नतीजा यह रहा कि दोनों पक्ष कैदियों की सबसे बड़ी मानवीय रिहाई के लिए सहमत हुए हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की और यूक्रेन की ओर से वार्ता का नेतृत्व कर रहे रुस्तेम उमेरोव ने भी इस सहमति की पुष्टि की।
नौ महीने बाद फिर शुरू हुई बातचीत
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच करीब नौ महीने बाद यह पहली सीधी बैठक थी। इससे पहले दोनों देशों के बीच फरवरी में जिनेवा में बातचीत हुई थी। हालांकि, इस बार भी युद्ध समाप्त करने को लेकर किसी बड़े समझौते की उम्मीद कम थी। करीब पांच साल से जारी युद्ध के दौरान दोनों देश समय-समय पर युद्धबंदियों की अदला-बदली करते रहे हैं। इस बार बातचीत में कैदियों की रिहाई के अलावा यूक्रेन के हिरासत में लिए गए नागरिकों की वापसी और रूस ले जाए गए।   
पुतिन और जेलेंस्की से मिलेंगे कुशनर
कुशनर ने बताया कि वह और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ बृहस्पतिवार को मॉस्को जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। इसके बाद वे डबलिन जाकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलेंगे।  अमेरिका इन बैठकों के जरिए अपनी शांति पहल को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अबू धाबी की बातचीत को बेहद उपयोगी बताया, लेकिन साथ ही कहा कि युद्ध रोकने की दिशा में किसी ठोस सफलता तक पहुंचने में समय लगेगा।
सुरक्षा गारंटी पर भी हुई चर्चा
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार की बैठक को रचनात्मक और काफी सार्थक बताया था। उनके अनुसार, बातचीत में मानवीय मुद्दों के साथ यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर भी चर्चा हुई। हालांकि, रूस और यूक्रेन ने अपनी प्रमुख मांगों पर समझौता करने की कोई इच्छा नहीं दिखाई है। यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को यूरोपीय अधिकारियों से भी मिलने वाला था। यूरोपीय देशों, यूरोपीय संघ और नाटो के प्रतिनिधि अबू धाबी में मौजूद थे और यूक्रेनी पक्ष के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। रूस हालांकि प्रत्यक्ष वार्ता में यूरोपीय देशों की भागीदारी का विरोध करता रहा है। शांति वार्ता के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष थमा नहीं है। रूस और यूक्रेन लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन से एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

इस साल मोर्चे पर जमीन के कब्जे में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हमलों की तीव्रता बनी हुई है।रूस ने रातभर में यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र और पूर्वी शहर खारकीव पर हमले किए। इन हमलों में सात नागरिक घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में यूक्रेन के 627 ड्रोन मार गिराए। इनमें से 150 ड्रोन सेंट पीटर्सबर्ग के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोज्देंको के अनुसार, ड्रोन हमले के कारण रूस के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र उस्त-लुगा बंदरगाह पर आग लग गई और तीन कर्मचारी घायल हो गए। अबू धाबी में हुई बातचीत से युद्धबंदियों की रिहाई का रास्ता जरूर खुला है, लेकिन युद्ध समाप्त करने की दिशा में अब भी कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

Continue Reading

देश

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन; कनाडा से निकला नया वेरिएंट कई देशों तक पहुंचा, अमेरिका और यूरोप भी चपट में

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट PJ.2.1 दुनिया के कई देशों में फैल रहा है। मई 2026 में कनाडा के ओंटारियो में पहली बार इसकी पहचान हुई थी। इसके बाद अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशिया के कुछ हिस्सों में भी इसके संक्रमण सामने आए हैं। इसके तेजी से बढ़ते प्रसार ने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है और एक बार फिर कोरोना संक्रमण की नई लहर की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।  ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में प्रकाशित शुरुआती शोध के मुताबिक, PJ.2.1 कोरोना वायरस का एक अत्यधिक परिवर्तित रूप है। इसके स्पाइक प्रोटीन में बड़ी संख्या में आनुवंशिक बदलाव हुए हैं। हालांकि, शुरुआती प्रयोगों से संकेत मिला है कि इसके तेजी से फैलने की वजह वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी को चकमा देने की क्षमता के बजाय इंसानी कोशिकाओं से मजबूती से जुड़ने की क्षमता हो सकती है।
 

कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन उसकी बाहरी सतह पर मौजूद संरचना होती है। इसी की मदद से वायरस इंसानी कोशिकाओं तक पहुंचता है और उनमें प्रवेश करता है। PJ.2.1 के स्पाइक प्रोटीन में बड़ी संख्या में बदलाव पाए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतने अधिक बदलाव वाले वायरस को ‘साल्टेशन वेरिएंट’ कहा जाता है। ऐसे वेरिएंट में सामान्य रूप से धीरे-धीरे बदलाव होने के बजाय एक साथ बड़ी संख्या में आनुवंशिक परिवर्तन दिखाई देते हैं। ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में प्रकाशित शोध के अनुसार, PJ.2.1 की तेजी से फैलने की एक संभावित वजह ACE2 रिसेप्टर से इसका मजबूत जुड़ाव है। ACE2 इंसानी कोशिकाओं की सतह पर मौजूद एक रिसेप्टर है, जिसका इस्तेमाल कोरोना वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए करता है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में PJ.2.1 के स्पाइक प्रोटीन ने कुछ अन्य वेरिएंट की तुलना में कोशिकाओं में प्रवेश की अधिक क्षमता दिखाई। शोधकर्ताओं का मानना है कि ACE2 से मजबूत जुड़ाव इस वेरिएंट के प्रसार को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी और अध्ययन की जरूरत है।

क्या वैक्सीन की इम्युनिटी को दे सकता चकमा ? 
नए वेरिएंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या यह पहले से बनी प्रतिरक्षा को कमजोर कर सकता है। शुरुआती शोध में इस सवाल का कुछ हद तक जवाब मिला है।  शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने नए वेरिएंट के अनुरूप तैयार की गई वैक्सीन की खुराक ली थी, उनके शरीर में बनी एंटीबॉडी PJ.2.1 को निष्क्रिय करने में प्रभावी रहीं। अध्ययन में इस वेरिएंट ने दूसरे प्रमुख वेरिएंट की तुलना में एंटीबॉडी से बच निकलने की असाधारण क्षमता नहीं दिखाई।  इससे संकेत मिलता है कि इसका तेजी से फैलना केवल प्रतिरक्षा को चकमा देने की वजह से नहीं है। हालांकि, अलग-अलग लोगों में प्रतिरक्षा का स्तर अलग हो सकता है और इस विषय पर निगरानी जरूरी है।

कनाडा से अमेरिका और यूरोप तक फैला
शोध के अनुसार, PJ.2.1 की पहली पहचान 2 मई 2026 को कनाडा के ओंटारियो में हुई थी। इसके बाद कनाडा के अन्य प्रांतों में भी इसके मामले सामने आए।30 जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसका पहला मामला मिला। इसके बाद कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू जर्सी, वर्जीनिया, फ्लोरिडा समेत कई राज्यों में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई। इसके अलावा सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, फ्रांस और स्पेन में भी इस वेरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है।  PJ.2.1 के तेजी से फैलने से कोरोना संक्रमण की एक और लहर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।  शुरुआती शोध में इस वेरिएंट के अधिक गंभीर बीमारी पैदा करने, अस्पताल में भर्ती होने या मौतों का खतरा बढ़ाने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके व्यवहार, प्रसार और मौजूदा प्रतिरक्षा पर प्रभाव को समझने के लिए लगातार निगरानी और विस्तृत अध्ययन जरूरी है। 

Continue Reading

देश

Nvidia को बड़ा झटका, Microsoft ने छीना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होने का ताज

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia इन दिनों विवादों में घिर गई है। कंपनी के CEO जेनसन हुआंग के कथित अफेयर और चीन में चिप्स की सप्लाई से जुड़े आरोपों के बीच Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को कंपनी के शेयर 6 फीसदी से अधिक टूट गए, जबकि सोमवार को भी इनमें 4.3 फीसदी की गिरावट आई थी। लगातार दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का बाजार मूल्य करीब 470 अरब डॉलर घट गया। इस गिरावट का फायदा Microsoft को मिला और उसने Nvidia को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया।

क्या है पूरा विवाद?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनसन हुआंग और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग के कथित संबंधों का इस्तेमाल चीन में Nvidia के चिप्स की सप्लाई आसान बनाने के लिए किया गया। एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, एलिस हुआंग और उनके परिवार ने चीन और सिंगापुर में कंपनियों का नेटवर्क बनाया था। इसमें शंघाई सेंचुरी लिटोंग की अहम भूमिका बताई गई है, जिसे 2023 में Nvidia का प्रेफर्ड क्लाउड पार्टनर बनाया गया था।

दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 7.5 अरब डॉलर के Nvidia चिप्स चीन पहुंचे। इनमें लगभग 2.40 लाख H100, H200 और A100 चिप्स शामिल थे। इनमें कुछ ऐसे चिप्स भी थे, जिनकी चीन को बिक्री पर अमेरिकी निर्यात प्रतिबंध लागू थे।

Nvidia ने शुरू की आंतरिक जांच

विवाद बढ़ने के बाद Nvidia के बोर्ड ने रविवार को आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI यह पता लगाने में जुटी है कि क्या जेनसन हुआंग को किसी विदेशी खुफिया एजेंसी ने निशाना बनाया था।

Microsoft को मिला फायदा

विवाद के बीच Nvidia के शेयर करीब 167.11 डॉलर तक गिर गए, जबकि Microsoft के शेयर 543.25 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहे थे। इस बदलाव के साथ Microsoft जून 2025 के बाद पहली बार Nvidia से आगे निकलकर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशकों की चिंता आरोपों से ज्यादा अमेरिकी निर्यात नियमों के संभावित उल्लंघन को लेकर है। यदि जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आती हैं, तो Nvidia के कारोबार और वैश्विक AI चिप सप्लाई पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

Continue Reading

देश

LoC पर पाकिस्तान ने 50 एंटी ड्रोन यूनिट लगाईं:इनमें ज्यादातर PoK में, ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK ने बदली स्ट्रैटजी

Published

on

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, एजेंसी। ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब हवाई हमले पर काम कर रहा है। आर्मी चीफ आसिम मुनीर के प्लान में ड्रोन वॉर फेयर को ‘फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस एंड फर्स्ट लाइन ऑफ अटैक’ बनाया गया है।

LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई हैं।

खास बात है कि नवंबर में ही 20 नई यूनिट तैनात की गई हैं। इनका टारगेट भारतीय ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन की पहचान करना, उनकी गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें निष्क्रिय करना है।

पुंछ, राजौरी, नौशेरा के ठीक सामने इनकी तैनाती

पाकिस्तान ने एंटी ड्रोन सिस्टम खास तौर पर पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के रावलकोट, कोटली और भिंबर सेक्टर में तैनात किए हैं। इनकी तैनाती में पाकिस्तान की 12वीं और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन की भूमिका है।

रावलकोट में दूसरी, कोटली में तीसरी और भीमबर में सातवीं आजाद कश्मीर ब्रिगेड को इनकी जिम्मेदारी दी गई है। ये क्षेत्र भारतीय सेना के पुंछ, राजौरी, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर के ठीक सामने पड़ते हैं।

पाकिस्तान की सैन्य रणनीति में AI पर फोकस

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक निगरानी तकनीक (सर्विलांस टेक्नोलॉजी) की भूमिका भी काफी हद तक बढ़ रही है।

एआई की मदद से कैमरों और सेंसर से मिलने वाले डेटा का विश्लेषण, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

चीन और तुर्किये से एंटी-ड्रोन तकनीक ले रहा

पाकिस्तान ने चीन से एचक्यू 17एई शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और तुर्किये से कोरकुट एंटी-एयरक्राफ्ट गन तथा एहिन काउंटर-ड्रोन सिस्टम की खरीद की है।

पाक ने 35 एमएम आइरलिकॉन एंटी-एयरक्राफ्ट गन और एनजा एमके 2 मिसाइलों को भी एयर डिफेंस में शामिल किया है।

स्पाइडर-सफरा से भी ड्रोन को रोकने की तैयारी

सफरा जैमिंग गन को पाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स (NECOP) ने विकसित किया है।

सफरा जैमिंग गन को पाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स (NECOP) ने विकसित किया है।

पाकिस्तान ने LoC पर अपने काउंटर-ड्रोन सिस्टम में स्पाइडर और सफरा को शामिल किया है। स्पाइडर सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी डिटेक्शन और दिशा निर्धारित करने की तकनीक से ड्रोन का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होता है।

इसकी रेंज 10 किमी तक है। सफरा पोर्टेबल ड्रोन जैमिंग गन है। 15 किमी रेंज वाला सफरा ड्रोन के कंट्रोल, वीडियो और जीपीएस सिग्नल को बाधित कर सकता है।

यूएवी कोर बनाने की दिशा में बढ़ रहा पाक

पाकिस्तान की सेना ड्रोन युद्ध के लिए अलग यूएवी (अनमैन्ड एरियल वीकल) कोर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

इसके तहत ड्रोन संचालन, प्रशिक्षण, तकनीकी विकास और सैन्य अभियानों में इनके इस्तेमाल को संस्थागत रूप देने की तैयारी है।

मई में पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्रालय ने रावलपिंडी में प्राइवेट सेक्टर की ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक की थी।

पाक के ड्रोन को गाइड कर रहा चीन का बाइदो नेविगेशन

पाकिस्तान ने अपने सैन्य ड्रोन और मिसाइलों की नेविगेशन क्षमता बढ़ाने के लिए चीन के सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘बाइदो’ का भी सहारा लिया है। यह अमेरिकी जीपीएस की तरह काम करने वाला चीन का ग्लोबल सैटेलाइट नेविगेशन नेटवर्क है। पाकिस्तान ने 2020 में इसे अपनाया था।

इसके बाद दोनों देशों के बीच नेविगेशन तकनीक, प्रशिक्षण और ग्राउंड आधारित सपोर्ट सिस्टम पर सहयोग बढ़ा। पाकिस्तान के सैन्य नेविगेशन और टारगेटिंग सिस्टम में बाइदो का इस्तेमाल हो रहा है।

इसका दायरा सैन्य ड्रोन, जेएफ-17 लड़ाकू विमानों, मिसाइल गाइडेंस और नौसैनिक प्रणालियों तक बताया गया है। बाइदो से ड्रोन अपनी भौगोलिक स्थिति (जियो लोकेशन) पता लगा सकते हैं और पहले से निर्धारित रास्तों पर उड़ान भर सकते हैं। बाइदो लक्ष्य तक पहुंचने और नेविगेशन की सटीकता बढ़ाने में भी मदद करता है। ये अमेरिकी जीपीएस पर निर्भरता को कम करता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677