Connect with us

छत्तीसगढ़

महादेव घाट विसर्जन कुंड में 4900 प्रतिमाएं विसर्जित:10 पंडित-5 क्रेन-80 गोताखोरों की टीम लगी, प्रशासन की मनाही के बाद भी नदी में विसर्जन

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर में शनिवार से गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। महादेव घाट में विसर्जन कुंड में रविवार दोपहर तक 4900 से अधिक छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हो किया गया। रायपुर नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 3770 छोटी और 1133 बड़ी गणेश मूर्तियों का श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया।

रायपुर के हर गली मोहल्लों में भक्त धूम धाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। पूजा-अर्चना और आरती कर गणपति बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने के जयकारे लगाए जा रहे हैं। बता दें रायपुर शहर में हर साल 10 हजार से अधिक छोटी बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं।

10 पंडित 80 गोताखोर की तैनाती

विसर्जन कुंड में नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, बिजली विभाग, अग्निशमन, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग समेत कई एजेंसियों के सहयोग से 24 घंटे की ड्यूटी पर है। विसर्जन कुंड में अधिकारियों के अलावा 10 पंडित, 5 क्रेन, 80 गोताखोर और नावों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसी तरह बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब, कंकाली तालाब समेत लगभग 3 दर्जन तालाबों में भी अस्थायी विसर्जन कुण्ड बनाए गए। यहां भी बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु पहुंचे और इको-फ्रेंडली तरीके से गणेश मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं।

खारुन नदी में किया जा रहा गणपति का विसर्जन।

खारुन नदी में किया जा रहा गणपति का विसर्जन।

शासन के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

प्रशासन की ओर से खारून नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए महादेव घाट और अन्य तालाबों के पास अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए गए थे. लेकिन स्थिति पूरी तरह उलट रही है। भाठागांव एनिकट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर पहुंचे और प्रत्यक्ष रूप से खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

अंधेरे के बीच नदी के किनारे जमा सैकड़ों लोग बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के विसर्जन करते दिखाई दिए। नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है। विसर्जन कुंड की व्यवस्था के बावजूद न तो पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा और न ही लोगों को रोकने का कोई इंतजाम किया गया। नतीजतन, खारून नदी को प्रदूषण से बचाने का प्रयास धराशायी हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा आयोजन

Published

on

कोरबा। 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर आमंत्रणानुसार उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।

प्रमुख कार्यक्रमों की झलक इस प्रकार रही—

प्रातः 7:00 से 8:00 बजे के मध्य श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। पूजन, आरती, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण एवं बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया।

तत्पश्चात पुनः मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।

सायं 4:00 से 6:00 बजे तक श्री सप्तदेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसके पश्चात आरती, शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया।

मोदी निवास में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भव्य संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बिलासपुर स्थित नए शोरूम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

अर्दा स्थित मोदी फार्म हाउस (संजय कृषि केंद्र) में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय एवं नंदी जी की मूर्तियों की स्थापना की गई।

पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्व में अशोक मोदी द्वारा कराई गई थी, वहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भव्य आरती में सहभागिता की गई।

गिरिजा दीदी के निवास में हनुमान जी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

रूपेश अग्रवाल के निवास पर भी हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण किए गए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

Continue Reading

खेल

छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर NCA कैंप के लिए चयनित:U-16 एलीट कैंप लिए गंधर्व और अरहम का सिलेक्शन, हाई परफॉर्मेंस के लिए अर्शवीर चुने गए

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के 3 युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-16 (मेंस) एलीट और हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है।

हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए अर्शवीर सिंह भाटिया का चयन अंडर-16 हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा, जो 18 मई 2026 से 13 जून 2026 तक चलेगा।

वहीं एलीट कैंप के लिए 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंडर-16 एलीट कैंप देश के अलग-अलग सेंटर में 11 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ के प्रतीक गंधर्व देहरादून और अरहम नाहर अनंतपुर में ट्रेनिंग लेंगे।

हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका

इन खिलाड़ियों को कैंप में BCCI के टॉप कोचिंग स्टाफ की देखरेख में तकनीकी फिटनेस और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उनके खेल को निखारने में मदद मिलेगी। यह चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आने वाले समय में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में सलेक्शन से गेम इम्प्रूव होगा

1. टॉप लेवल कोचिंग

यह कैंप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक्सपर्ट कोच और ट्रेनर्स की निगरानी में होता है। खिलाड़ियों को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की एडवांस ट्रेनिंग मिलती है।

2. फिटनेस और प्रोफेशनल ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ, स्टैमिना और इंजरी मैनेजमेंट सिखाया जाता है। डाइट और प्रोफेशनल रूटीन समझाया जाता है यानी खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल की तैयारी शुरू करते हैं।

3. परफॉर्मेंस एनालिसिस

वीडियो एनालिसिस और डेटा के जरिए खेल को सुधारा जाता है। कमजोरियों पर खास काम होता है, इससे खिलाड़ी तेजी से बेहतर बनते हैं।

4. नेशनल टीम तक पहुंच का रास्ता

NCA कैंप को इंडिया U-16, U-19 और आगे सीनियर टीम के लिए पाइपलाइन माना जाता है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे और बड़े मौके मिलते हैं।

5. एक्सपोजर और नेटवर्क

देशभर के टैलेंटेड खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका। सिलेक्टर्स और कोच की नजर में आने का मौका। ऐसे कैंप में शामिल होना खिलाड़ी के प्रोफाइल को मजबूत करता है। आगे IPL, रणजी और इंडिया टीम तक पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गृहमंत्री से मिलने गए CAF कैडिंडेट्स गिरफ्तार:तीन को जेल भेजा, अभ्यर्थी बोले- तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की झूठी FIR दर्ज हुई

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के वेटिंग कैंडिडेट पिछले 108 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे कई बार गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने उनके बंगले भी पहुंचे। दो-तीन बार मुलाकात तो हुई, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

शनिवार को तीन कैंडिडेट्स एक बार फिर से गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन तीनों को पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने और नारेबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद से तीनों जेल में हैं।

दूसरे कैंडिडेट्स का कहना है कि पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर FIR दर्ज की है। तीनों सिर्फ बातचीत करने गए थे, गृहमंत्री तो मिले नहीं। लेकिन झूठा केस दर्ज कर तीनों को जेल जरूर भेज दिया गया। अन्य कैंडिडेट्स का आरोप है कि शासन उनका प्रदर्शन समाप्त करना चाहती है।

इसलिए इस तरह का दबाव डालकर उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि कैंडिडेट्स ने ये भी स्पष्ट किया है कि वो अपनी मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मंत्रियों को खून से लिखा पत्र

कैंडिडेट्स ने इससे पहले अलग-अलग मंत्रियों को खून से पत्र लिखकर नौकरी की मांग की थी। कैंडिडेट्स का कहना है गृहमंत्री के अधिकारी उन्हें मंत्री शर्मा से मिलने ही नहीं दे रहे हैं। दरअसल, पहली मुलाकात में गृहमंत्री ने कैंडिडेट्स को कोर्ट जाने को कह दिया था।

खून से पत्र लिखकर नौकरी की मांग कैंडिडेट्स ने रखी थी।

खून से पत्र लिखकर नौकरी की मांग कैंडिडेट्स ने रखी थी।

दूसरी मुलाकात में उन्होंने सीएम से पूरे मामले में बात करने का आश्वासन दिया था। तीसरी मुलाकात में उन्होंने कैंडिडेट्स को बताया था कि सीएम से बात नहीं हो पाई है। वो बात करेंगे। बातचीत का अपडेट जानने के लिए ही कैंडिडेट्स लगातार गृहमंत्री हाउस पहुंच रहे हैं।

कैंडिडेट्स का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनकी मांग को सही बताया है। उनके समर्थन में लेटर भी लिख चुके है। लेकिन गृहमंत्री के यहां से उन्हें कोई रिप्लाई नहीं मिल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677