Connect with us

छत्तीसगढ़

माइनिंग इंस्पेक्टर एग्जाम…PSC ने पहली बार इस्तेमाल किया जैमर:जूनियर-डिप्टी मैनेजर के पेपर में पूछा-इंडियन मेड कोविड वैक्सीन का नाम, कूट-कथनात्मक सवालों ने किया परेशान

Published

on

रायपुर,एजेंसी। स्टेट PSC ने रविवार को माइनिंग इंस्पेक्टर के लिए कुल 35 पदों पर परीक्षा ली। वहीं व्यापम ने अपेक्स बैंक और 6 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 23 पोस्ट के लिए परीक्षा ली है। दोनों के क्वेश्चन पेपर का पैटर्न लगभग एक सा रहा। जनरल स्टडी की बात करें तो वन लाइनर सवाल कम ही पूछे गए। कूट और कथनात्मक सवाल ज्यादा रहे।

वहीं, PSC के किसी पेपर में पहली बार जैमर का इस्तेमाल किया गया। व्यापम के एग्जाम में ये पहले से ही होता चला रहा है। दोनों एग्जाम की अलग-अलग बात करें तो अपेक्स और 6 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के लिए भर्ती साल 2023 में निकाली गई थी। लेकिन पेपर नहीं हो पाया। तब व्यापम एग्जाम फीस नहीं लेता था, ऐसे में लगभग 30 हजार कैंडिडेट्स ने इसके लिए फॉर्म भरा।

लेकिन पेपर में अपीयर सिर्फ तीन हजार यानी 10% स्टूडेंट ही हुए। वहीं PSC ने माइनिंग इंस्पेक्टर के लिए साल 2022 में भर्ती निकाली थी। तब 2,427 कैंडिडेट ने एग्जाम फॉर्म दिया था। लेकिन एग्जाम के लिए अपीयर सिर्फ एक हजार तीन कैंडिडेट ही हुए। यानी रजिस्टर्ड कैंडिडेट में से लगभग 40% ने ही एग्जाम दिया।

पेपर का लेवल मॉडरेट रहा

पीएससी और व्यापम एग्जाम के एक्सपर्ट दीपांशु झा ने बताया कि PSC और व्यापम के दोनों ने वन लाइनर वाले सवालों से किनारा कर लिया है। कथन और कारण वाले प्रश्न ज्यादा पूछे जा रहे हैं। सवाल आसान है, लेकिन मल्टीपल ऑप्शन के चलते कंफ्यूजिंग और हार्ड लगता है। इस तरह के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया है। अच्छी बात ये है कि व्यापम और PSC दोनों ने एक ही पैटर्न पर सवाल पूछा।

दो सवालों से समझिए सवालों को पैटर्न

नीचे तस्वीर में जो सवाल दिख रहा है, वो PSC ने माइनिंग इंस्पेक्टर के लिए पूछा है। जो बत्तीसा मंदिर से संबंधित है। ये कथनात्मक सवाल है, कई विकल्प दे दिए गए हैं। फिर उनमें से सही विकल्प चुनने को कहा गया है। 50% से अधिक सवाल एग्जाम में इसी तरह के हैं। इस तरह के सवाल कैंडिडेट्स को कन्फ्यूज करते हैं।

ये सवाल व्यापम ने पूछा है। पुराने पैटर्न पर जाए तो इसी तरह के सवाल सीधे पूछे जाते थे, उदाहरण के तौर इनमें से किस एक को पद्मश्री नहीं मिला है या मिला है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब सवाल लगभग वैसा ही लेकिन पैटर्न बदल दिया गया। जिसके चलते पेपर का लेवल हार्ड हो जाता है।

इसके अलावा माइनिंग इंस्पेक्टर के पेपर में वन लाइनर सवालों में जोगी माला गुफा, बस्तर के खजुराहो के नाम से जाने वाले मंदिर और CPR का फुल फॉर्म जैसे सवाल पूछे गए है। वहीं सहकारिता विभाग के पेपर में व्यापम ने राज्य पहले सहकारी बैंक का नाम, राजस्व कर का सबसे बड़ा स्त्रोत, भारत में बनाई गई कोविड वैक्सीन का नाम और प्रदेश की कुल जनसंख्या पूछा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

नक्सलवाद खात्मे के 100 दिन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद बोले- पंचायतों को दो करोड़ देने का वादा कब निभाएगी सरकार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार से बस्तर के विकास को लेकर सवाल पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सरकार को बताना चाहिए कि जिन वादों के साथ नक्सलवाद समाप्त होने का दावा किया गया था, उन पर अब तक कितना काम हुआ।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, 31 मार्च को भाजपा सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त हो गया है। अब 100 दिन पूरे होने वाले हैं, ऐसे में सरकार को बस्तर के लोगों के सामने विकास का रिपोर्ट कार्ड रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, सरकार ने नक्सल प्रभावित हर पंचायत को 2 करोड़ रुपए देने का वादा किया था। इसके अलावा बस्तर के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की बात भी कही गई थी। कांग्रेस ने पूछा कि इन घोषणाओं पर अब तक क्या प्रगति हुई है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला

आखिर केंद्र से मंजूरी क्यों नहीं मिली

कांग्रेस नेता ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई बार बस्तर के विकास की कार्ययोजना लेकर दिल्ली गए थे। यदि केंद्र से मंजूरी नहीं मिली तो सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर मंजूरी क्यों नहीं मिली।

सुशील आनंद ने दावा किया कि भाजपा सरकार भले ही अपनी उपलब्धियां गिना रही हो, लेकिन बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों का भरोसा जीतने की शुरुआत भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दूरस्थ इलाकों में सुरक्षा कैंप स्थापित किए, जिससे प्रशासन की पहुंच बढ़ी और स्थानीय लोगों का विश्वास मजबूत हुआ।

31 मार्च को हुई थी नक्सलवाद समाप्ति की घोषणा

31 मार्च 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को निर्णायक रूप से समाप्त कर दिया गया है।

इसके बाद सरकार ने बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने, आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने, हर नक्सल प्रभावित पंचायत को 2 करोड़ रुपए देने और बड़े विकास पैकेज की बात कही थी। सरकार का दावा था कि अब सुरक्षा अभियानों के बाद बस्तर में विकास का नया दौर शुरू होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायगढ़ में हाथियों के हमले से 2 की मौत:महिला को दौड़ाकर कुचला, मासूम बची, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

Published

on

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई। एक घटना में हाथी बस्ती में घुस आया और जान बचाकर भाग रही महिला को कुचल दिया। मां को घायल देख उसकी मासूम बेटी बिलखती रही।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले की गाड़ी को भी हाथी ने सूंड से धक्का मारकर डैमेज कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, दूसरी घटना में सुबह घर से बाहर निकले एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।

बस्ती में घुसे हाथी ने महिला को कुचला

पहली घटना कापू वन परिक्षेत्र के ग्राम तालगांव बस्ती की है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हाथी गांव में घुस आया। हाथी को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग रही शकुंतला बाई (37) पर हाथी ने हमला कर दिया।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल कापू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी ने आक्रामक होकर वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया। हाथी ने अपने सिर से धक्का मारकर वाहन को डैमेज कर दिया।

घर से बाहर निकले ग्रामीण की भी गई जान

दूसरी घटना छाल रेंज के ग्राम औरानारा की है। गांव निवासी बंधन अगरिया (50) सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बस्ती के पास मौजूद हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण हाथी के काफी करीब पहुंच गया था, जिसके बाद हाथी ने पलटकर हमला कर दिया।

हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।

परिजनों को तत्काल सहायता, गांवों में अलर्ट

इस मामले में धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कापू और छाल रेंज में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।

हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है और प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को कपड़े उतरवाकर लात-घूंसों से पीटा

Published

on

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र को किडनैप कर कुछ लड़कों ने जमकर मारपीट की है। उसे अर्धनग्न कर एक युवक ने ताबड़तोड़ 10 मुक्के और थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वायरल वीडियो में किसी के फोन नंबर लेने की बात कही जा रही है। लेकिन मारपीट की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग हैं। मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। लगभग 12 बजे वो लोग जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे। रास्ते में चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। वे उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बाइक की चाबी और पैसे छीन लिए। उसके बाद बच्चे करीब 4 बजे घर पहुंचे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

केस दर्ज, 6 लड़के गिरफ्तार

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 3 आरोपी नाबालिग है, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351 (3), 115(2), 137(2), 191(2), आईटी एक्ट की धारा 67(B) और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

घटना के पीछे के कारणों और बाकी परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच जा रही है।

6 आरोपियों में 3 नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

6 आरोपियों में 3 नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

सभी आरोपी टेड़ही मोहल्ला के रहने वाले हैं

  1. आनंद कुमार रात्रे (19)
  2. दिनेश रात्रे (24)
  3. सोम कुमार रात्रे उर्फ पालू (19)
  4. 3 नाबालिग
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677