कोरबा
पीएससी में सिद्धांत दुबे को मिला पहला रैंक, बने असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री
बिलासपुर/जांजगीर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री परीक्षा 2024-25 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में भंवरेली विकासखण्ड बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा निवासी सिद्धांत दुबे ने प्रथम रैंक हासिल कर जिला जांजगीर-चाम्पा का नाम रोशन किया और असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री के पद पर चयनित हुआ। सिद्धांत प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कोटाडबरी चाम्पा में टरनर के पद पर सेवारत गणेश चंद दुबे-श्रीमती शेलबाला दुबे के पुत्र हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री के पद पर चयनित होने पर कोरबा जिले के विकास खण्ड पाली मुख्यालय में संचालित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के डायरेक्टर एवं कैरियर काऊंसलर डा. गजेंद्र तिवारी सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।
प्रारंभिक शिक्षा
सिद्धांत दुबे की प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानोदय शिशु मंदिर अफरीद से हुई। 5वीं तक यहां शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के लिए चयन हुआ और 6वीं से 12वीं तक यहीं पढ़ाई की।
उच्च शिक्षा
2016 से 2020 तक बी-टेक की पढ़ाई मैकेनिकल ब्रांच से एनआईटी कुरूक्षेत्र, हरियाणा से हुई। फिर कालेज प्लेसमेंट में जॉब लगा, लेकिन ज्वाइनिंग न कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गए।
तैयारी यात्रा
2023 में सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) पास किए, लेकिन मुख्य परीक्षा में असफलता हाथ लगी। कहा जाता है असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। सिद्धांत दुबे ने हार न मानी और बड़ा सपना देखने तथा लक्ष्य हासिल करने की ललक से उन्होंने 2024 में सीजीपीएससी मेंस पास किए और साक्षत्कार दिलाया, लेकिन कोई पद नहीं मिला। 2024 मेें व्यापम द्वारा आयोजित होस्टल वार्डन परीक्षा में 27वां रैंक प्राप्त हुआ। 2024 में व्यापम द्वारा आयोजित हायर एजुकेशन लैब टेक्निशियन में प्रथम रैंक आया। उनका सतत प्रयास जारी रहा और सीजीपीएससी की तैयारी करते रहे, वह स्वर्णीम दिन भी आया और उन्होंने सीजीपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री परीक्षा 2025 में उनका प्रथम रैंक आया और सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक इंडस्ट्री के पद पर पदस्थ हुए।
गु्रप स्टडी से मिली सफलता
सिद्धांत दुबे ने बताया कि 2022 से सेंट्रल लाइब्रेरी बिलासपुर में चार दोस्तों का गु्रप बनाकर वे निरंतर स्टडी करते रहे। उन्होंने बताया यहां जीएम आईटी श्रीनिवास एवं इंक्यूवेशन सेंटर प्रभारी धनंजय पाण्डेय का सपोर्ट मिला। इसका सुखद परिणाम निकला और चारों दोस्तों का सीजीपीएससी में चयन हो गया। सत्येन्द्र बंजारे, हिमलेश्वरी कंवर का पहले ही सीजीपीएससी में सलेक्शन हो गया और उसके बाद सिद्धार्थ तिवारी का चयन हुआ। सीजीपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री परीक्षा 2025 में सिद्धांत दुबे का चयन हुआ और कड़ी मेहनत से सिद्धांत ने नया मुकाम हासिल किया।
मंजिल पाने के लिए मेहनत और धैर्य जरूरी
असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री के पद पर चयनित होने के बाद सिद्धांत दुबे ने बताया कि मंजिल पाने के लिए मेहनत और धैर्य बहुत जरूरी है। बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़ा सपना देखना जरूरी है। यदि आप असफल होते हैं, तो धैर्य बनाए रखिए और अपना लक्ष्य कायम रखिए। कड़ी मेहनत के साथ धैर्य जरूरी है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ ही वे इंटरनेट, यू-ट्यूब, पुराने प्रश्नपत्रों से सिलेबस से जुड़ी काम के चीजों को देखकर किताबों में ढूंढ़ा। बारबार अभ्यास के साथ नोट्स बनाकर पढ़ाई की। असफलता के बाद बड़ी सफलता भी मिली। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी चुनौती आएगी, मस्तिष्क को स्थिर रखकर चिंतन करना जरूरी है और अपनी मेहनत जारी रखना भी जरूरी है।
व्यक्तित्व विकास के लिए घर से दूर रहना जरूरी
सिद्धांत दुबे ने बताया कि घर से दूर सामुदायिक जीवन जीने से व्यक्तित्व का विकास होता है। वे कक्षा 6वीं से ही बाहर पढ़ाई की और इस कालखण्ड में उन्हें कई ऐसे विद्वतजन मिले, जिनके सम्पर्क में आने से उन्हें गाइडेंस मिला। कई बार असफला मिली, लेकिन मन में धैर्य था और माता-पिता के सपनों को साकार करना भी था। सपना बड़ा था, लक्ष्य भी बड़ा था। लगन के साथ नोट्स बनाया और बार-बार लिख लिखकर पढ़ाई की और इस तरह उन्हें उद्योग विभाग में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।
राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति लाई है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य का विकास होगा। इस योजना से सरकार के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास होगा और इसमें मेरी छोटी सी भूमिका होगी। नई औद्योगिक नीति से युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा संकेत है।

कोरबा
हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन
अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोरबा
अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार
प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

कोरबा
चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट
जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।
शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।
भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।
यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
