कोरबा
एकल शिक्षकीय विद्यालय पठियापाली में हुई शिक्षिका की पदस्थापना
युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों की पढ़ाई हुई आसान
कोरबा। करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पठियापाली के प्राथमिक शाला में गाँव के सभी बच्चे पढ़ाई करते हैं। लम्बे समय से इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी की वजह से गाँव के बच्चों को नुकसान उठाना पड़ता था। एक ही शिक्षक होने से एक क्लास की पढ़ाई होती थी तो दूसरे क्लास की पढ़ाई रुक जाती थी। कई बार एक ही शिक्षक होने की वजह से सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही क्लास में बैठाकर पढ़ाना पड़ता था। अब जबकि युक्ति युक्तकरण से यहाँ एक अन्य शिक्षिका की पदस्थापना हो गई है तो विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति अब पहले से बेहतर बन गई है। विद्यार्थियों को अब क्लास में खाली नहीं बैठना पड़ता है। नई मैडम और पुराने सर उनकी नियमित क्लास लेते हैं।
जिले के करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पठियापाली प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 32 है। यहाँ पढ़ाई करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति परिवार से है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिशेष शिक्षकों के समायोजन के पश्चात जिले के सैकड़ो विद्यालय में विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। इस कड़ी में पठियापाली के प्राथमिक शाला में भी शिक्षक की कमी खत्म हुई। युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया के बाद स्कूल में एक अन्य शिक्षिका पदस्थ की गई। विद्यालय के प्रधानपाठक जवाहर सिंह ने बताया कि पूर्व में यह विद्यालय एकलशिक्षकीय था। एकलशिक्षकीय विद्यालय में पढ़ाई कराने में समस्या का सामना करना पड़ता था। अब यहाँ एक शिक्षिका सविता पैंकरा पदस्थ हुई है। उनके यहाँ पदस्थ होने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान हो गई है। बच्चों की नियमित कक्षाएं लग रहीं है। विद्यालय के कक्षा पाँच के छात्र रुद्र प्रताप सिंह कक्षा चौथी की अनुष्का और कक्षा पांचवी की सौम्या कँवर ने बताया कि स्कूल में मैडम के आने के बाद हम लोग को भी बहुत अच्छा लगता है। नई मैडम उन्हें अच्छे से पढ़ाती है। िंहंदी एवं अंग्रेजी वर्णमाला, जोड़ना, घटाना, पहाड़ा को खेल खेल में मनोरंजन के साथ एवं रोचक तरीके से सीखाती है। साथ ही मैडम बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ भी सीखा रही है। जिससे स्कूल में बच्चों की नियमित उपस्थिति में सुधार हुआ है। अब बच्चों में स्कूल आने के लिए उत्साह नजर आता है। अभिभावक एवं ग्रामीणों में भी विद्यालय में नई शिक्षिका की नियुक्ति से अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर हुई है। सभी राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रति आशान्वित हैं।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
