कोरबा
तानाखार का सचिव मोहन कौशिक नदारद! हटाने सरपंच तथा प्रतिनिधियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री को भी सौंपेंगे ज्ञापन
कोरबा/तानाखार। कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार के सचिव मोहनचंद्र कौशिक के नदारद रहने से कई मूलभूत, प्राथमिक एवं बुनियादी कार्यों के लिए जनता परेशान है और उन्हें हटाने के लिए सरपंच तीजबाई सहित जनप्रतिनिधियों ने पंचायत मंत्री एवं जिला कोरबा के प्रभारी मंत्री अरूण साव को ज्ञापन सौंपा है।
65 किलोमीटर दूर में रहते हैं सचिव मोहन
जनपद पंचायत पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोड़ी में रहते लाखों के भ्रष्टाचार करने के कारण सचिव मोहनचंद्र कौशिक को सालों तक सस्पेंड किया गया था और उसके बाद बहाल होने के बाद उसे पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार भेज दिया गया था। यहां उनका नया कारनामा सामने आया है और वे हफ्ते में एक दिन ग्राम पंचायत पहुंचते हैं, जिसके कारण ग्राम पंचायत का विकास कार्य एवं अन्य बुनियादी आवश्यकताएं ठप्प पड़ गई हैं।
सरपंच ने बताया कि मोहन कौशिक 65 किलोमीटर दूर अपने निवास स्थान कथरीमाल से आना-जाना करते हैं और महीने में एक-दो बार ही पंचायत पहुंचते हैं।
भटक रहे ग्रामीण, परेशान हैं पंचायत प्रतिनिधि
सचिव मोहनचंद कौशिक का निवास स्थान ग्राम पंचायत कथरीमाल है जो तानाखार से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्राम पंचायत तानाखार में निवास स्थान न बनाने के कारण सचिव अधिकांश दिन नदारद रहते हैं और हफ्ते में एक दिन या कभी-कभी महीने में एक-दो बार तानाखार पहुंचते हैं, जिसके कारण ग्रामीण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, रशान कार्ड बनवाने, जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने जैसे प्राथमिक कार्यों के लिए भटक रहे हैं और ग्रामीणों का आक्रोश सरपंच पर निकालते हैं। सरपंच ने सचिव को तानाखार में ही रहने की कई बार गुजारिश कर चुकी हैं, लेकिन सचिव की मनमानी चरम पर है और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और उनसे दुर्व्यवहार उनकी आदत बन चुकी है।
हमेशा बंद रहता है पंचायत सचिवालय




देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं निचली सदन के नाम से जाना जाने वाला पंचायत सचिवालय में ग्रामीण जनता के महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित होते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत तानाखार का ग्रामीण सचिवालय में हमेशा ताला लटकते रहता है और ग्रामीण रोज वहां से बिना काम के वापस चले जाते हैं।
सचिव मोहन कौशिक को हटाने की मांग
सरपंच तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार जनपद सीईओ जयप्रकाश डड़सेना से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कार्यवाही के अभाव में सचिव के हौसले बुलंद है और अब प्रतिनिधियों ने जिले के प्रभारी एवं पंचायत मंत्री अरूण साव को ज्ञापन सौंपकर सचिव को हटाने की मांग किये हैं।
मुख्यमंत्री को भी सौंपेंगे ज्ञापन
10 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरी केबिनेट कोरबा में आयोजित मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। सरंपच ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी सचिव को अब तक नहीं हटाया गया, इसलिए मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे और सचिव को हटाने की मांग करेंगे।


सचिव के न रहने से काम-काज ठप्प
सरपंच प्रतिनिधि सखाराम ने बताया कि सचिव मोहन कौशिक हमेशा पंचायत से नदारद रहते हैं। उन्हें कई बार कहा गया कि तानाखार में ही निवास रखें और ग्राम विकास पर ध्यान दें, लेकिन उनकी हठधर्मिता चरम पर है। लोगों का काम एवं ग्राम पंचायत का विकास कार्य ठप्प पड़ गया है और ग्रामीणों का आक्रोश हमें झेलना पड़ता है।
सचिव ने कहा-तानाखार में रोज रहता हूं
सचिव मोहन कौशिक ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मैं रोज ग्राम पंचायत तानाखार में रहता हूं और पीएम आवास की प्रगति से इसका उदाहरण ले सकते हैं।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
