Connect with us

कोरबा

जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य

Published

on

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला खनिज न्यास मद से स्वास्थ्य विभाग में 03 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भवन, 28 उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 35 आवासीय भवन, 51 स्वास्थ्य केन्द्रों में सोलर प्लांट ,07 प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रों में मर्चुरी तथा 14 स्वास्थ्य केन्द्रों में अहाता निर्माण तथा अन्य विकासकार्यों  को स्वीकृत किया गया है जो वर्तमान में निर्माणाधीन है।
जिले के पाली विकासखण्ड में लाफा, कटघोरा ब्लाक के चाकाबुड़ा तथा पोंड़ी विकासखण्ड के माचाडोली मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी विकासखण्डों में 28 उपस्वास्थ्य केन्द्र विकासखण्ड पाली में डूमरकछार, जेमरा, पोलमी ,पोंड़ी, इरफ, चोढ़,, कांजीपानी, पटपरा, नानबांका विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम पसान, सुतर्रा,कर्री, सेमरा नरईबोध, पचरा, अमलीकुंडा, विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम बांकी बस्ती, कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अरसेना, रजगामार, सोनपुरी, कुदुरमाल, विकासखण्ड करतला के ग्राम नोनदरहा, बेहरचुआ,पठियापाली, तुमान, बरपाली तथा कराईनारा में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत कर निमार्ण कार्य कराया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को असमाजिक तत्वों तथा जानवरों से सुरक्षित रखने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर, कोथारी, सिरमिना, जवाली, पिपरिया, तुमान, तरदा, भैंसमा, खरवानी, तानाखार तथा चाकाबुड़ में अहाता निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को आवास की समस्या से निजात दिलाने प्रा.स्वा.केन्द्र अजगरबहार, फरसवानी, केराकछार,कोरबी , लाफा, लालपुर, लेमरू, सपलवा, श्यांग, सिरमिना, माचाडोली, कोरबा, रामपुर, कोथारी, खरवानी, छुरी, उतरदा, बांकीमोंगरा, पसान, जटगा, रंजना, मोरगा, कोरबी, भैसमा, तिलकेजा, महोरा, पिपरिया, चाकाबुड़ा, चिकनीपाली, सरगबुंदिया, तुमान,कुदमुरा, कटोरी नगोई,चैतमा एवं कोरकोमा में आवासीय भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
दूरदराज के गॉवों में किसी की आकस्मिक मृत्यु होने या प्राकृतिक घटना से मृत्यु होने की स्थिती में  पर शव विच्छेदन करने की आवश्यकता होती है। इस स्थिती से निपटने के लिए करतला, चिकनीपाली, खरवानी,, मोरगा,कोरबा, कोरबी, तुमान, कोथारी, में शवविच्छेदन गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रा.स्वा.केन्द्रों में प्रतिक्षालय शेड, इलक्ट्रीकल पैनल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जर्जर अवस्था में थे, इसके कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती थी ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध  कराने 03  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का नवीन निर्माण कराया जा रहा  है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य के उप स्वास्थ्य केन्द्र  में भवन नहीं होने से ग्राम के लोग बीमार होने  तथा प्रसव हेतु पर दूर इलाज कराने जाते थे अब उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन बन जाने पर ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार एवं प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसी की आकस्मिक मृत्यु होने या प्राकृतिक घटना से मृत्यु होने की स्थिती में  पोस्ट मार्टम की आवश्यकता होती है एैसा कई बार होता है कि मर्चुरी भवन नहीं होने पर खुले में पोस्ट मार्टम करना पड़ जाता था जिसे देखते हुए 07 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मर्चुरी का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होने बताया की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारियों के 24 घंटे उपस्थिती के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों  में अहाता निर्माण, मरीजों के परिजनों के लिए किचन शेड, प्रतिक्षालय शेट तथा ट्रामा सेंटर में विभिन्न विकास कार्य जिला खनिज न्यास मद से कराया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चोरी के मामले में फरार 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण
दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (उम्र 46 वर्ष), निवासी साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत है एवं सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है। प्लांट परिसर में रखे कंपनी के सामान में से लगभग 200 मीटर पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही एवं खुलासा
मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. विशाल राव उर्फ लाली, पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा
  2. किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू, पिता लवकुश, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा
  3. यश कुमार श्रीवास, पिता भूपेंद्र श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

कार्यवाही
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस की अपील
🔸 संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें
🔸 सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं उचित लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें
🔸 बाहर जाते समय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें

🔷कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Continue Reading

कोरबा

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935) को अज्ञात चोर द्वारा वाहन स्टैंड से चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच एवं कार्यवाही
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।

पकड़े गए व्यक्तियों का नाम पता

  • 02 विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती:
✔️ होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935)

आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील:
अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं हमेशा लॉक करें
अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करें

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Continue Reading

कोरबा

मुआवजे और भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे अमगांव के ग्रामीण, मृत मवेशियों के साथ SECL कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

Published

on

कोरबा/गेवरा। एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला के दलित परिवारों ने प्रबंधन पर गंभीर भेदभाव और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पिछले 3 वर्षों से लंबित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को ज्ञापन सौंपकर सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है ।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन वर्ष 2004 में ही किया जा चुका है। वर्ष 2023 में मूल्यांकन और नापी की प्रक्रिया पूरी कर पावती भी दी जा चुकी है, लेकिन प्रबंधन द्वारा जानबूझकर भुगतान रोका गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को मुआवजा और बसाहट की सुविधा मिल चुकी है, लेकिन रोहिदास समुदाय (दलित वर्ग) के परिवारों को इससे वंचित रखा गया है। यह सीधे तौर पर जातिगत आधार पर शोषण का मामला है। उन्होंने बताया है कि इससे पहले भी इस ग्राम पंचायत के 124 परिवारों को भी अपात्र बताकर मुआवजा से वंचित करने का प्रयास किया जा चुका है ।

उन्होंने बताया कि एसईसीएल के अधिकारी बता रहे हैं कि वर्ष 2023 में मूल्यांकन टीम ने नापी सर्वे किया था, जिसमे 30 परिवार के मकान शामिल था और यह मुहल्ला अमगांव का है या हरदीबाजार का इसकी जांच के लिए राजस्व विभाग के पास लंबित है। जब तक तहसील कार्यालय से आदेश जारी नही किया जाता, आगे की प्रक्रिया पूरी नही किया जा सकता, इस तरह से एसईसीएल और एसडीएम कार्यालय के बीच एक दूसरे के पाले में गेंद खेली जा रही है और उनका समस्या का समाधान नही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल हम दलितों के साथ ही ये भेदभाव किया जा रहा, बाकी अन्य लोंगो को उनका मुआवजा और पुनर्वास प्रदान कर दिया गया है ।

प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन यह नही चाहती कि हम अपने परम्परागत कार्य से ऊपर उठकर कुछ कार्य सकें, इसलिए हम अब आंदोलन की राह में जाने के लिए मजबूर हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ग्रामीण अपने पैतृक व्यवसाय (चर्म कार्य) के प्रतीक स्वरूप मृत मवेशियों के साथ SECL गेवरा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे ।

ग्रामीणों ने इस आंदोलन की सूचना जिला कलेक्टर (कोरबा), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व पाली) और थाना प्रभारी (दीपका) को भी प्रेषित कर दी है ।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि आंदोलन के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति स्वास्थ्य संबंधी समस्या या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संपूर्ण जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677