Connect with us

छत्तीसगढ़

एक साथ 4 टीके लगे, नवजात की मौत:दर्द से रात-भर तड़पती रही,दूसरे दिन गई जान,बिलासपुर में परिजनों ने कलेक्ट्रेट घेरा,शव रखकर हंगामा किया

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 महीने की नवजात की टीका लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि, बच्ची को एक साथ चार टीका लगाया गया। गुस्साए परिजन शव लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इसके बावजूद स्वास्थ विभाग के अफसर नहीं पहुंचे, तो सभी लोग आंगनबाड़ी केंद्र से ट्रैक्टर से बच्ची का शव लेकर आए और कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने 6 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। घटना मंगला के धुरीपारा की है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की उदासीनता से भड़का आक्रोश।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की उदासीनता से भड़का आक्रोश।

2 महीने की नवजात बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत।

2 महीने की नवजात बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, धुरीपारा निवासी रामेश्वर मरावी की पत्नी ईश्वरी मरावी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी 2 महीने की नवजात बच्ची को टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र ले गई थी। ईश्वरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एएनएम विभा बंजारे ने बच्ची को लगातार चार टीके लगा दिए।

जिसके बाद वो अपनी बच्ची को लेकर घर चली गई। लेकिन, घर पहुंचने के बाद बच्ची दर्द से परेशान होकर रोती रही। रात में भी बच्ची तड़पती रही और लगातार रो रही थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर में उसकी मौत हो गई।

नाराज परिजन के साथ लोगों की भीड़ बच्ची के शव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गई।

नाराज परिजन के साथ लोगों की भीड़ बच्ची के शव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गई।

गुस्साए परिजनों ने शव लेकर आंगनबाड़ी में किया प्रदर्शन

नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजन समेत बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग घर के पास जुटने लगे। नाराज परिजन के साथ लोगों की भीड़ बच्ची के शव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

वहीं, एएनएम को फोन भी किया गया। लेकिन, उन्होंने किसी का कॉल रिसीव नहीं किया। जिससे नाराजगी और बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

नवजात बच्ची को एक साथ लगाए चार टीके।

नवजात बच्ची को एक साथ लगाए चार टीके।

शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन-मोहल्लेवाली

जिसके बाद नाराज परिजनों का गुस्सा भड़क गया। सभी लोग आंगनबाड़ी केंद्र से ट्रैक्टर में बैठकर बच्ची के शव लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए। यहां भी उन्होंने जमकर नारेबाजी की। पूर्व पार्षद श्याम पटेल और बबली खान ने परिजन को 6 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

जानकारी मिलने पर तहसीलदार गरिमा सिंह मौके पर पहुंचीं और समझाइश दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट जा रही थीं महिलाएं, पुलिस ने रोका

लोगों का आरोप है कि, नवजात की मौत की सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके चलते दर्जनों महिलाएं ट्रैक्टर भरकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। ट्रैक्टर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में घुसाने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने रोका और चालक को जमकर फटकार लगाई।

बच्ची की मौत के बाद शव लेकर आंगनबाड़ी पहुंचे परिजन और लोग।

बच्ची की मौत के बाद शव लेकर आंगनबाड़ी पहुंचे परिजन और लोग।

32 लोगों का हुआ था टीकाकरण

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कन्या पटेल ने बताया कि, मंगलवार को 32 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। एएनएम विभा खरे ने टीकाकरण किया था, जिनमें नवजात को चार टीके एक साथ दिए गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

मंत्री ने थानेदार से कहा-मुझे बंधक बनाया, छुड़ाने पुलिस भेजिए:50 लाख की हेराफेरी, व्यापारी बोले-TI को पैसे दिए, फिर भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

Published

on

सरगुजा , एजेंसी। अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को मंत्री राजेश अग्रवाल से शिकायत की। अग्रसेन भवन में व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

इसके बाद राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है। बांधकर बैठा दिया है, छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

इस पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कार्रवाई के लिए 2 दिन का समय मांगा है। वहीं, अब बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

व्यापारी बोले- शिकायत के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल से व्यापारियों ने कहा कि उनके कहने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है।

मंत्री ने TI से कहा- आरोपी नहीं पकड़ पा रहे तो मुझे छुड़ाइए

व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है और बांधकर बैठा दिया है। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। मंत्री ने कहा कि दो-तीन दिन में कार्रवाई करके मुझे जानकारी दें।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

फर्जी सील और रसीद बनाकर निकाल रहे थे सामान

मामला अंबिकापुर के खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में छह साल से काम कर रही बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने कंपनी की फर्जी सील बनाकर बड़े पैमाने पर सामान की हेराफेरी की है।

शिकायत के मुताबिक, दोनों पिछले चार महीने से फर्जी नकदी रसीद बनाकर कंपनी से सामान निकाल रहे थे। पिकअप और दूसरे मालवाहक वाहनों से सामान गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता था। यहां से दुकानों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

कर्मचारी ने दी थी हेराफेरी की जानकारी

21 अक्टूबर को कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद के जरिए सामान निकालने की जानकारी दी।

इसके बाद संचालक ने रसीदों और हिसाब-किताब की जांच कराई। जांच में ट्रेडिंग कंपनी से 50 लाख से अधिक के सामान की हेराफेरी का पता चला।

शिकायत पर पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ धारा 316(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मकान में घुसा कबाड़ से भरा ट्रक:घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे, 7 लाख का कबाड़ जब्त, चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के राताखार में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। टक्कर से मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।

ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास तलाश कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचाया।

ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ मिला

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ भरा था। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। कबाड़ कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राताखार में ट्रक के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया और चालक को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

8 फीट का अजगर महिंद्रा वर्कशॉप में घुसा:कोरबा में RCRS टीम ने 20 मिनट में रेस्क्यू किया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के महिंद्रा वर्कशॉप में सोमवार सुबह करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। उसे देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर RCRS की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वर्कशॉप खुलने के बाद सोमवार सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कोने में अजगर को देखा। इसके बाद कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने दूर से उस पर नजर रखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) को सूचना दी गई। RCRS सदस्य उमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर रेस्क्यू शुरू किया।

बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा अजगर

उमेश यादव ने बिना किसी उपकरण को नुकसान पहुंचाए और अजगर को चोट पहुंचाए बिना उसे काबू कर लिया। करीब 20 मिनट में रेस्क्यू पूरा हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

RCRS टीम के मुताबिक, मौसम में बदलाव, गर्मी और नमी के कारण सांप और अजगर भोजन या ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों, वर्कशॉप और घरों में पहुंच सकते हैं।

टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। उससे दूरी बनाए रखें और वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677