Connect with us

देश

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों की संपत्ति 34.61 लाख करोड़ रुपए बढ़ी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेशी निवेशकों की जोरदार लिवाली, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजों और कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े शेयरों में वैश्विक गिरावट के बीच इस महीने भारतीय शेयर बाजारों में तेज उछाल आया है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त से शेयर निवेशकों की संपत्ति 34.61 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। 

तीस शेयरों वाला बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 23 नवंबर तक 7,976.46 अंक यानी 10.71 प्रतिशत बढ़ा है। शेयर बाजार में तेजी के इस रुख के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस महीने 34.61 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 509 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बाजार की इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशक एक प्रमुख चालक बनकर उभरे हैं। नवंबर में अब तक उनका शुद्ध निवेश एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर 1.27 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे अधिक मासिक निवेश प्रवाह है। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ”भारत के प्रति एफआईआई के रुख में बदलाव, रुपए में मजबूती और कंपनियों की आय में उम्मीद से बेहतर वृद्धि ने मिलकर बाजार की धारणा को मजबूत किया, जिसे बुनियादी कारकों का ठोस समर्थन हासिल है। इस महीने अब तक भारत दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है।” वैश्विक स्तर पर एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट के कारण शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 88.90 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

Continue Reading

देश

Banking News: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! SBI, HDFC और ICICI को लेकर RBI ने लिया अहम फैसला

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के बैंकिंग सेक्टर के तीन बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक बार फिर रिजर्व बैंक की खास सूची में शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन तीनों बैंकों को 2026 की डोमेस्टिक सिस्टमेटिकली इंपोर्टेंट बैंक्स (D-SIBs) लिस्ट में बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि ये बैंक देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके फेल होने से पूरे बैंकिंग सिस्टम पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसलिए RBI इन बैंकों पर विशेष निगरानी रखता है और इन्हें अतिरिक्त पूंजी सुरक्षित रखनी होती है।

SBI, HDFC और ICICI बैंक को कितना रखना होगा अतिरिक्त पैसा?

RBI ने तीनों बैंकों को अलग-अलग बकेट में रखा है। इसी आधार पर इनके लिए अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET1) कैपिटल की जरूरत तय की गई है।

SBI: सरकारी बैंक को बकेट 4 में रखा गया है। इसे रिस्क-वेटेड एसेट्स (RWAs) का 0.80% अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखना होगा।
HDFC Bank: निजी बैंक बकेट 2 में है। इसके लिए अतिरिक्त पूंजी की सीमा 0.40% तय की गई है।
ICICI Bank: इसे बकेट 1 में रखा गया है। इसे 0.20% अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखना होगा।

यह अतिरिक्त पूंजी कैपिटल कंजर्वेशन बफर के अलावा रखनी होगी। पिछले साल के मुकाबले तीनों बैंकों की कैटेगरी और पूंजी संबंधी शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या होती है D-SIBs लिस्ट?

D-SIBs का मतलब Domestic Systemically Important Banks है। RBI इस सूची में उन बैंकों को शामिल करता है, जिनका देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था में बड़ा योगदान होता है। ऐसे बैंक अगर किसी संकट में फंसते हैं, तो उसका असर पूरे वित्तीय सिस्टम पर पड़ सकता है।

बैंकों को उनके Systemic Importance Score के आधार पर पांच बकेट में बांटा जाता है। ऊंचे बकेट में शामिल बैंक को ज्यादा अतिरिक्त पूंजी रखनी पड़ती है। 2026 की सूची में बकेट 3 और बकेट 5 में कोई बैंक शामिल नहीं है।

2015 से लगातार सूची में शामिल हैं तीनों बैंक

RBI ने D-SIBs फ्रेमवर्क की शुरुआत 22 जुलाई 2014 को की थी। इसके बाद 2015 में SBI, 2016 में ICICI बैंक और 2017 में HDFC बैंक को इस सूची में शामिल किया गया। तब से तीनों बैंक लगातार इस श्रेणी में बने हुए हैं। मौजूदा वर्गीकरण 31 मार्च 2026 तक जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है।

विदेशी बैंकों पर भी लागू होंगे नियम

RBI के ये नियम सिर्फ भारतीय बैंकों तक सीमित नहीं हैं। भारत में शाखाओं के जरिए काम करने वाले विदेशी बैंक, जिन्हें ग्लोबल सिस्टमेटिकली इंपोर्टेंट बैंक (G-SIB) घोषित किया गया है, उन्हें भी भारतीय कारोबार के रिस्क-वेटेड एसेट्स के अनुपात में अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखनी होगी।

Continue Reading

देश

दिसंबर से कार खरीदना होगा महंगा, Hyundai ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के चलते अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में Hyundai Motor India का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कारों और उनके ट्रिम्स की कीमतों में 8,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।

Hyundai ने क्यों बढ़ाए कारों के दाम?

Hyundai Motor India ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य इनपुट की लागत लगातार बढ़ रही है। कंपनी अब तक अपनी आंतरिक कार्यक्षमता और लागत घटाने के उपायों के जरिए इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी।

हालांकि, लगातार बढ़ते लागत दबाव के चलते अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। इसी वजह से कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

शेयर बाजार में भी चर्चा में रहेंगे Hyundai के शेयर

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद 25 नवंबर को Hyundai Motor India के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इससे पहले 23 नवंबर को कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3% गिरकर 2,150.90 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Maruti Suzuki भी बढ़ा चुकी है कीमतें

Hyundai से पहले Maruti Suzuki India भी अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने 22 नवंबर 2026 से नए दाम लागू किए हैं। बिक्री की मात्रा के आधार पर कीमतों में औसतन करीब 0.31% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने इसके पीछे लगातार बढ़ती लागत को वजह बताया है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर कम रखने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इन बढ़ोतरी का कुल असर 1% से कुछ अधिक रहा था।

Continue Reading

देश

नवंबर में 14,000 रूपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना…. जानें Gold Investors के लिए क्यों खास हैं अगले 15 दिन

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। नवंबर के महीने में Gold Rate में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के बीच काफी हलचल है। बीते कारोबारी दिन सोने के भाव में करीब 3% या  4,243 रुपए का उछाल जरूर आया, लेकिन इसके बावजूद नवंबर की शुरुआत के मुकाबले 10 ग्राम 24 Karat Gold अभी भी  14,000 रुपए से ज्यादा सस्ता है। इस अचानक आए उछाल के बाद Gold Investors के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी खरीदारी कर लेनी चाहिए या फिर और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा। बाजार के जानकारों के मुताबिक, आने वाले 15 दिन (25 नवंबर से 9 दिसंबर) इस दिशा को साफ कर सकते हैं। इस दौरान अमेरिका से जुड़े तीन बड़े फैक्टर्स सोने की अगली चाल तय करेंगे।

नवंबर और साल के हाई से कितना फिसला सोना?
इस साल की शुरुआत में सोने ने ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी, लेकिन अब इसके भाव में बड़ी नरमी आई है:

नवंबर की चाल: महीने के पहले कारोबारी दिन 10 ग्राम सोने का भाव  1,40,186 रुपए पर बंद हुआ था. सोमवार को  4,243 रुपए की तेजी के बाद भी 4 दिसंबर Expiry वाला सोना MCX पर  1,26,021 रुपए के स्तर पर आ गया है।

साल के High से तुलना: जनवरी के आखिरी दिनों में सोने का Futures रेट  1.93 लाख रुपए  के पार चला गया था. उस ऊपरी स्तर से देखें तो सोना अब करीब  67,000 रुपए सस्ता मिल रहा है।

Gold की कीमतों में भारी गिरावट के 5 मुख्य कारण

-US Dollar का मजबूत होना: 
डॉलर के ताकतवर होने से दूसरी मुद्राओं वाले निवेशकों और खरीदारों के लिए Gold महंगा पड़ने लगा है। इससे इसकी Demand घटी है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Gold की कीमत डॉलर में तय होती है, इसलिए डॉलर मजबूत होते ही सोने पर बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है।

-US Interest Rate बढ़ने की उम्मीदें: दिसंबर 2026 में Federal Reserve द्वारा Interest Rate में एक और बढ़ोतरी की संभावना ने Gold की चमक फीकी कर दी है। सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता, इसलिए ऊंची ब्याज दरों के माहौल में ब्याज देने वाले विकल्प (Yield-Bearing Investments) निवेशकों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं। CME FedWatch टूल के अनुसार, बाजार में दिसंबर में 25 Basis Points की बढ़ोतरी की 96% संभावना जताई जा रही है।

-Fed अधिकारियों के Hawkish संकेत: US Federal Reserve के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं की हालिया टिप्पणियों ने यह डर और बढ़ा दिया है कि Borrowing Costs आगे और बढ़ सकती हैं। मिसाल के तौर पर, फिलाडेल्फिया फेड की अध्यक्ष अन्ना पॉलसन ने Inflation से जुड़े जोखिमों की चेतावनी दी और कहा कि इनसे निपटने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिससे दरों में और इजाफा हो सकता है। इसका सीधा दबाव Precious Metals पर पड़ा।

-AI से जुड़े Global Stock Market में बिकवाली: पिछले ट्रेडिंग सेशन में NVIDIA कॉर्प के शेयरों में 14.01% की गिरावट आई। पिछले एक महीने में, इस शेयर की वैल्यू में 43.45% की कमी आई है। यह AI मार्केट में एक बहुत बड़ी गिरावट को दर्शाता है। टेक्नोलॉजी शेयरों में जारी इस भारी बिकवाली का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ निवेशक इक्विटी मार्केट में हुए अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए सोना बेच रहे हैं, जिससे सोने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया है।

-Inflation को लेकर लगातार चिंताएं: बाजार में लगातार Volatility और लंबे समय तक Inflation बने रहने की आशंका ने आगे चलकर Monetary Policy के और सख्त होने के संकेत दिए हैं। इससे Gold का समीकरण और उलझ गया है, क्योंकि निवेशक न केवल सोने बल्कि ऐसी अन्य संपत्तियों (Non-Yielding Assets) का भी नए सिरे से आकलन कर रहे हैं, जिनसे कोई नियमित रिटर्न नहीं मिलता।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677