Connect with us

देश

दिसंबर से कार खरीदना होगा महंगा, Hyundai ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के चलते अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में Hyundai Motor India का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कारों और उनके ट्रिम्स की कीमतों में 8,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।

Hyundai ने क्यों बढ़ाए कारों के दाम?

Hyundai Motor India ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य इनपुट की लागत लगातार बढ़ रही है। कंपनी अब तक अपनी आंतरिक कार्यक्षमता और लागत घटाने के उपायों के जरिए इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी।

हालांकि, लगातार बढ़ते लागत दबाव के चलते अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। इसी वजह से कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

शेयर बाजार में भी चर्चा में रहेंगे Hyundai के शेयर

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद 25 नवंबर को Hyundai Motor India के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इससे पहले 23 नवंबर को कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3% गिरकर 2,150.90 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Maruti Suzuki भी बढ़ा चुकी है कीमतें

Hyundai से पहले Maruti Suzuki India भी अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने 22 नवंबर 2026 से नए दाम लागू किए हैं। बिक्री की मात्रा के आधार पर कीमतों में औसतन करीब 0.31% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने इसके पीछे लगातार बढ़ती लागत को वजह बताया है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर कम रखने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इन बढ़ोतरी का कुल असर 1% से कुछ अधिक रहा था।

Continue Reading

देश

पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव! अकाली दल की NDA में वापसी पर बोले PM मोदी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर शिरोमणि अकाली दल और BJP के बीच हुए गठबंधन पर खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया है। PM मोदी ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा पाला-पोसा गया अकाली दल-BJP गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि गठबंधन को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए PM मोदी ने कहा, ‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई सबसे पहले आती है! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल NDA परिवार में वापस आ गया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर।’ PM मोदी ने कहा, ‘हमारा एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब के लोगों को एक जन-हितैषी सरकार मिले, जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा पोषित अकाली दल-BJP गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।’ PM मोदी ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।’

Continue Reading

देश

सेबी ने IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को आगाह किया

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बाजार के मध्यस्थों और अन्य प्रतिभागियों से आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ (जीएमपी) के आंकड़ों का प्रकाशन और प्रचार-प्रसार बंद करने को कहा। इसके साथ ही, सेबी ने निवेशकों को आगाह किया कि वे जीएमपी को शेयरों के सूचीबद्ध होने के संभावित भाव या उनसे मिलने वाले रिटर्न का संकेतक न मानें। 

जीएमपी उन अनौपचारिक और अपुष्ट कीमतों को कहा जाता है, जिन पर किसी कंपनी के शेयरों के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से पहले कारोबार किए जाने का दावा किया जाता है। ऐसे सौदे मान्यता-प्राप्त शेयर बाजारों के दायरे से बाहर होते हैं। इन पर नियामकीय निगरानी नहीं होती और न ही निवेशकों को कोई सुरक्षा या सौदे के निपटान की गारंटी मिलती है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के जीएमपी के आंकड़े वेबसाइट, डिजिटल मंचों, समाचार पत्रों और यहां तक कि सेबी में पंजीकृत कुछ मध्यस्थों एवं बाजार प्रतिभागियों की ओर से भी व्यापक रूप से प्रकाशित किए जा रहे हैं।  

सेबी ने कहा कि ऐसे प्रीमियम के आंकड़ों का प्रकाशन निवेशकों के हितों के लिए नुकसानदेह हो सकता है और प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों के विपरीत है। नियामक ने सेबी में पंजीकृत सभी मध्यस्थों और बाजार प्रतिभागियों को अपनी वेबसाइट, डिजिटल मंचों और ईमेल, एसएमएस तथा सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों पर आईपीओ के जीएमपी के आंकड़े प्रकाशित, प्रदर्शित या प्रसारित नहीं करने की सलाह दी है। निवेशकों को भी जीएमपी को शेयरों के सूचीबद्ध होने के संभावित भाव या अपेक्षित रिटर्न का संकेतक नहीं मानने और इससे जुड़े किसी भी सौदे से बचने को कहा गया है। 

सेबी ने निवेशकों को आईपीओ में केवल अपने यहां पंजीकृत मध्यस्थों और अधिकृत मंचों के जरिये ही निवेश करने की सलाह दी है। जीएमपी के आंकड़ों का इस्तेमाल निवेशक अक्सर आईपीओ के शेयरों की संभावित सूचीबद्धता के प्रदर्शन का अनुमान लगाने के लिए करते हैं। सेबी ने स्पष्ट किया कि जीएमपी से जुड़े सौदों में विवाद होने पर निवेशकों को नियामक के तहत उपलब्ध शिकायत निवारण और विवाद समाधान व्यवस्थाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें सेबी या शेयर बाजारों के अधिकार क्षेत्र के तहत मिलने वाली निवेशक सुरक्षा, शेयर बाजारों की शिकायत निवारण व्यवस्था और ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) पोर्टल शामिल हैं।

Continue Reading

देश

Banking News: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! SBI, HDFC और ICICI को लेकर RBI ने लिया अहम फैसला

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के बैंकिंग सेक्टर के तीन बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक बार फिर रिजर्व बैंक की खास सूची में शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन तीनों बैंकों को 2026 की डोमेस्टिक सिस्टमेटिकली इंपोर्टेंट बैंक्स (D-SIBs) लिस्ट में बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि ये बैंक देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके फेल होने से पूरे बैंकिंग सिस्टम पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसलिए RBI इन बैंकों पर विशेष निगरानी रखता है और इन्हें अतिरिक्त पूंजी सुरक्षित रखनी होती है।

SBI, HDFC और ICICI बैंक को कितना रखना होगा अतिरिक्त पैसा?

RBI ने तीनों बैंकों को अलग-अलग बकेट में रखा है। इसी आधार पर इनके लिए अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET1) कैपिटल की जरूरत तय की गई है।

SBI: सरकारी बैंक को बकेट 4 में रखा गया है। इसे रिस्क-वेटेड एसेट्स (RWAs) का 0.80% अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखना होगा।
HDFC Bank: निजी बैंक बकेट 2 में है। इसके लिए अतिरिक्त पूंजी की सीमा 0.40% तय की गई है।
ICICI Bank: इसे बकेट 1 में रखा गया है। इसे 0.20% अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखना होगा।

यह अतिरिक्त पूंजी कैपिटल कंजर्वेशन बफर के अलावा रखनी होगी। पिछले साल के मुकाबले तीनों बैंकों की कैटेगरी और पूंजी संबंधी शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या होती है D-SIBs लिस्ट?

D-SIBs का मतलब Domestic Systemically Important Banks है। RBI इस सूची में उन बैंकों को शामिल करता है, जिनका देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था में बड़ा योगदान होता है। ऐसे बैंक अगर किसी संकट में फंसते हैं, तो उसका असर पूरे वित्तीय सिस्टम पर पड़ सकता है।

बैंकों को उनके Systemic Importance Score के आधार पर पांच बकेट में बांटा जाता है। ऊंचे बकेट में शामिल बैंक को ज्यादा अतिरिक्त पूंजी रखनी पड़ती है। 2026 की सूची में बकेट 3 और बकेट 5 में कोई बैंक शामिल नहीं है।

2015 से लगातार सूची में शामिल हैं तीनों बैंक

RBI ने D-SIBs फ्रेमवर्क की शुरुआत 22 जुलाई 2014 को की थी। इसके बाद 2015 में SBI, 2016 में ICICI बैंक और 2017 में HDFC बैंक को इस सूची में शामिल किया गया। तब से तीनों बैंक लगातार इस श्रेणी में बने हुए हैं। मौजूदा वर्गीकरण 31 मार्च 2026 तक जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है।

विदेशी बैंकों पर भी लागू होंगे नियम

RBI के ये नियम सिर्फ भारतीय बैंकों तक सीमित नहीं हैं। भारत में शाखाओं के जरिए काम करने वाले विदेशी बैंक, जिन्हें ग्लोबल सिस्टमेटिकली इंपोर्टेंट बैंक (G-SIB) घोषित किया गया है, उन्हें भी भारतीय कारोबार के रिस्क-वेटेड एसेट्स के अनुपात में अतिरिक्त CET1 कैपिटल रखनी होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677