कोरबा
चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला : 3 सदस्यीय जांच टीम गठित
कोरबा/चोटिया। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना चोटिया में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला के आरोप को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और कुछ दिन पूर्व जांच के आदेश दिए थे, जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है और जांच टीम को समयावधि में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
जांच टीम में ये शामिल
डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश द्वारा गठित जांच टीम में ये अधिकारी शामिल किए गए हैं।
- गजेन्द्र देव सिंह – जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कोरबा
- श्रीमती कीर्ति कुरियन जैन– परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, बरपाली
- लक्ष्मीकांत यादव– सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी-महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कोरबा
तीन दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने जांच टीम गठित कर कहा है कि तीन दिन के अंदर जांच प्रतिवेदन उनके समक्ष पेश करें।
ये है मामला
महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा अंतर्गत एकीकृत बाल परियोजना चोटिया में प्रभारी परियोजना अधिकारी के रूप में मनोज अग्रवाल सेवारत हैं। दो वर्ष पूर्व चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए 76 पोस्ट के लिए विभाग ने भर्ती विज्ञापन जारी किया था। दो साल बितने के बाद भी प्रभारी परियोजना अधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कई बार नोटिस भी भेजा, लेकिन तभी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में नई बॉडी का गठन हो गया। नई बॉडी बनने के बाद पहली सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा दुबे ने आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल को तत्काल हटाकर गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर ने मामले को गंभीर बताया और मनोज अग्रवाल के खिलाफ जांच की बात कही गई।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर ने 11 बिंदुओं पर जांच की मांग के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच के आदेश दिए, जिस पर डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश ने जांच टीम का गठन किया।
जनपद सदस्यों ने लगाया वसूली का आरोप
महिला एवं बाल विकास समिति जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती पूजा दुबे सहित सदस्यों ने प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थियों से वसूली का आरोप भी लगाया और 76 पदों के लिए आंगनबाड़ी भर्ती को दो साल तक रोके रखना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। जांच टीम कई एंगल से जांच करेगी, जिसमें यह बिन्दु भी शामिल है।
मनोज अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जनपद सदस्यों ने
जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में नई बॉडी के गठन के बाद नए सदस्यों ने 76 पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती को गंभीरता से लिया और मामले ने तूल पकड़ा। प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल द्वारा पूर्व में प्रतिनिधि से कहा था कि चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई और वसूली का आरोप निराधार है। जिला स्तरीय जांच टीम द्वारा जांच के बाद पानी का पानी, दूध का दूध हो जाएगा।
मामला ने जब तूल पकड़ा तो मनोज अग्रवाल चयन सूची को समिति के सामने रखने कई बार बैठक बुलाई, लेकिन नई बॉडी पहले बैठक बुलाने की पहल करते रहे, तब मनोज अग्रवाल किसी की बात सुनते ही नहीं थे और महिला एवं बाल विकास मंत्री का धौंस जमाते रहे। मामला तूल पकड़ने के बाद जनपद सदस्यों ने भी बैठक का बहिष्कार कर दिया और मनोज अग्रवाल को जब तक नहीं हटाया जाता, तब तक उनके नेतृत्व में भर्ती मान्य नहीं होगा।
कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम का गठन- रेणु प्रकाश
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने कहा कि बीते माह जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्यों ने कलेक्टर साहब को शिकायत पत्र सौंपा था और 11 बिंदुओं में जांच की मांग रखी थी। कलेक्टर साहब के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है और तीन दिन के अंदर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच टीम के प्रतिवेदन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और जांच प्रतिवेदन कलेक्टर साहब को सौंपा जाएगा।

कोरबा
नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद
शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद





कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय


इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।


कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
