छत्तीसगढ़
भूपेश बोले-सरकारी आवास में नेता-अधिकारी रहते हैं,उन्हें नोटिस क्यों नहीं:कहा- नेपाल की घटना लोकतांत्रिक देशों के लिए अलार्मिंग,कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
रायपुर,एजेंसी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार दिल्ली के रवना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। निगम की ओर से भेजे गए संपत्ति कर के नोटिस से लेकर उन्होंने कहा कि अजीब बात है कि केवल मुझे ही नोटिस भेजा गया। शासकीय आवासों में नेता और अधिकारी भी रहते हैं, उन्हें नोटिस क्यों नहीं दिया गया?
हाल ही में हुई नक्सल मुठभेड़ को लेकर भूपेश बघेल ने जवानों की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि नक्सलवाद खत्म हो, मगर यह भी ध्यान रखा जाए कि गरीब आदिवासी न मारे जाएं। कई घटनाओं में निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताया गया है।
सरकार धान खरीदना ही नहीं चाहती।
भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले साल जो धान खरीदी हुई थी, वह अब तक राइस मिलों में जमा नहीं हुआ है और धान अभी भी संग्रहण केंद्रों में पड़ा है। सितंबर-अक्टूबर के बाद अर्ली वैरायटी का धान आने लगेगा, लेकिन खरीदी प्रभावित होगी। ऊपर से खाद की कमी, बिजली कटौती और मनमानी हो रही है।
किसानों का रजिस्ट्रेशन भी सही से नहीं हो रहा। खासकर नगर पंचायत और पालिका क्षेत्रों में किसी का पंजीयन हुआ है, तो किसी का नहीं। जिन किसानों की जमीन दो गांवों में है, उनका भी एक गांव की जमीन का पंजीयन हो रहा है और दूसरे का नहीं। ऐसे में किसान धान कहां बेचेंगे? यह बहुत गंभीर स्थिति है। समय भी कम बचा है और बड़ी संख्या में किसान परेशान और आने वाले दिनों में धान खरीदी को लेकर अफरा तफरी मचने वाली है।
कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश की स्थिति तार-तार हो चुकी है। सभी शहर में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और नशे की गिरफ्त में हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनके राजनांदगांव विधानसभा में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है।
सरकार ने भी इसे स्वीकार किया है और एक टीआई पर कार्रवाई की गई है। लेकिन ये कार्रवाई तीन हत्याएं होने की बाद हुई है रायपुर और बड़े शहरों में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इसका कारण यही है कि सूखे नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। सरकार इसमें कुछ नहीं कर पाए हैं।
विजय शर्मा बताए प्रदेश में कितने पाकिस्तानी नागरिक
गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से छत्तीसगढ़ में SIR की मांग पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा SIR करवाना निर्वाचन आयोग का काम है। प्रमाणित करना जनता का काम नहीं होना चाहिए। मैं विजय शर्मा से पूछता हूं कि प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिक कितने हैं? और कितने को वापस भेजा गया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के लोगों को बाहर किया जाए। ऑपरेशन सिंदूर को हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज तक विजय शर्मा यह नहीं बता पाए कि कितने पाकिस्तानी यहां हैं, कितनों की पहचान हुई और कितनों को बाहर भेजा गया है।
नेपाल की घटना सभी लोकतांत्रिक देशों के लिए अलार्मिंग
भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार का पूरा इंटेलिजेंस राहुल गांधी के पीछे लगा हुआ है कि वे कहां आ रहे हैं, कहां जा रहे हैं। लेकिन नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी पड़ोसी देशों की घटनाओं पर इंटेलिजेंस का ध्यान नहीं है। हमारे पड़ोसी देशों की घटनाओं का असर होता है।
श्रीलंका में विवाद के दौरान लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए और सत्ता बदल गई। बांग्लादेश में राष्ट्रपति को भागना पड़ा और वहां निष्पक्ष व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब नेपाल में जो हुआ, वह चौंकाने वाला और चिंताजनक है। न केवल संसद ठप की गई, बल्कि ज्यूडिशियरी भी प्रभावित हुई।
सभी दलों के नेताओं को मारा-पीटा गया, एयरपोर्ट जला दिए गए और मीडिया संस्थानों पर पहली बार हमले हुए। लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है। नेपाल में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ मीडिया पर भी हमला हो, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरनाक संकेत है। यह सिर्फ नेपाल नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोकतांत्रिक देशों के लिए अलार्मिंग है।
कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी
भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह
कोरबा। ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना, गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापघात) से बचा जा सकता है।
लू (तापाघात) के लक्षण-
लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।
लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –
लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिति में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थों का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
