रायपुर,एजेंसी। बस्तर अब सिर्फ नक्सल प्रभावित इलाका नहीं, बल्कि उद्योग और निवेश का नया केंद्र बनता जा रहा है। गुरुवार (11 सिंतबर) को जगदलपुर में आयोजित बस्तर इन्वेस्टर मीट में 1000 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं।
आने वाले समय में यहां 38 कंपनियां उद्योग स्थापित करेंगी, जिसमें हॉस्पिटल और होटल जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। इन प्रोजेक्ट्स से करीब 3 हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। ये जानकारी बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने दी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर विकास का विरोध करने का आरोप भी लगाया।
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट के दौरान सीएम विष्णुदेव साय और स्थानीय नेता।
इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम – BJP
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के समापन की ओर बढ़ रहा है। उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास इसकी गवाही दे रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रावघाट परियोजना, रेल लाइन विस्तार और औद्योगिक निवेश बस्तर की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। 3513 करोड़ की रावघाट परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी काम हो रहा है।
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस नेताओं पर विकास का विरोध करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने परियोजनाओं का किया विरोध
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में कभी बस्तर पर ध्यान नहीं दिया गया। लोहंडीगुड़ा में टाटा स्टील परियोजना कांग्रेस के विरोध के कारण शुरू नहीं हो सकी।
अब बीजेपी सरकार की नई उद्योग नीति और निवेशकों को दी गई रियायतों से विदेशी कंपनियां भी छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित हो रही हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। बस्तर में अब नए अस्पताल खुलेंगे जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
पहले ही बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज खोले गए थे और अब नए हॉस्पिटल की श्रृंखला इस क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगी।
मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद संतोष पांडेय।
बढ़ेगा रोजगार अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
सांसद ने यह भी कहा कि यह निवेश न सिर्फ रोजगार के नए अवसर खोलेगा बल्कि बस्तर की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को भी मजबूती देगा।
कारोबारियों का बीजापुर और सुकमा जैसे जिलों की ओर जाना बताता है कि अब वहां माहौल सुरक्षित और अनुकूल हो रहा है। बीजेपी का दावा है कि आने वाले कुछ सालों में बस्तर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बस्तर में रायपुर, बिलासपुर जिलों जैसी सुविधा होगी और विकास में प्रदेश का पूरा साथ देगा।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।