कोरबा
वोट चोर-गद्दी छोड़… अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली विशाल मसाल यात्रा
प्रदेश संगठन प्रभारी सचिन पायलट ने सम्हाला नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेशभर के दिग्गज हुए शामिल
कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में मंगलवार देर रात वोटर अधिकार यात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत् सुभाष चौक निहारिका से स्व.बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मशाल जूलूस निकाला गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, सहप्रभारी जरिता लैतफ्लांग, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्य मंत्री टी एस सिंहदेव, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ.शिव डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक फूलसिंह राठिया, विधायक चातुरीनंद, विधायक विद्यामती सिदार, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, गुरूदयाल बंजारे, पुरूषोत्तम कंवर, गुरूमुख सिंह होरा, मोहित केरकेट्टा, प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारी अमित पठानिया, आकाश शर्मा, मोनिका मंडरे सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारियों ने मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए मशाल यात्रा में शामिल हुए ।
इस दौरान इन नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबडेकर, स्व.मीनी माता एवं स्व. बिसाहू दास महंत के प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित उन्हें नमन किया साथ – साथ कांग्रेस के पदाधिकारी हस्ताक्षर अभियान चलाते रहे । जुलूस यात्रा का समापन स्व.बिसाहू दास महंत उद्यान में सभा को संबोधित कर किया गया ।
सरकारी संस्थाएं भाजपा के हाथों हाईजेक- पायलट
स्वर्गीय बिसाहूदास महंत उद्यान में सचिन पायलट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआइ व ईडी का दुरुपयोग किसी से छुपी नहीं है। चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन वोट चोरी बर्दाश्त नहीं होगी। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं है। भारतीय लोकतंत्र की पूरी दुनिया लोहा मानती थी, हमारे लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत है। मुझे बड़ा दुख है चुनाव आयोग लोकतंत्र की जड़ों को तार-तार कर रहा है। उन्हें निष्पक्षता तथा पारदर्शिता दिखानी चाहिए। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुए चुनाव में गड़बड़ी के पूरे प्रमाण दिए हैं। जिंदा लोगों को मृत दिखाया गया, एक मकान में 200 से 250 मतदाता दिखाए गए।

चुनाव आयोग का हो रहा दुरूपयोग – टीएस बाबा
पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा ‘वोट चोर गद्दी छोड’़ देशव्यापी जन जागरण अभियान बहुत छानबीन के बाद राहुल गांधी ने यह कदम उठाया है । चुनाव आयोग का जिस पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा उसे लोगों के सामने लाया जा रहा। चुनाव आयोग दलगत राजनीतिक लाभ पहुंचाने की दृष्टि से निर्णय ले रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में भी घोटाला किया गया। एक घर में छह-छह हजार मतदाता दर्ज कर दिया गया । जितनी आबादी नहीं उससे ज्यादा मतदाता भी पाए गए। जितने मतदाता पांच साल में नहीं जुड़े उससे ज्यादा पांच माह में जोड़े गए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जितना वोट मिलते हैं उतना ही विधानसभा में भी मिलते हैं, लेकिन बीजेपी का वोट शेयर उतना बढ़ जाता है जितना नए मतदाता जोड़े गए होते हैं। यह स्पष्ट है कि जितने नाम अप्रत्याशित रूप से जोड़े गए उनका पूरा लाभ भाजपा को ही मिला। कर्नाटक में भी कांग्रेस ने सर्वे कराया वहीं 09 सीटें कांग्रेस की आई जबकि 16 से 17 सीटें आनी थी। यहां एक लोकसभा के जांच पड़ताल में पता चला कि छह में कांग्रेस जीती एक विधानसभा में कांग्रेस पीछे रह जाती है। यहां एक लाख पचास हजार से अधिक मतदाताओं के नाम गलत ढंग से जोड़े गए थे।
डीजल चोर… कोयला चोर सुना था लेकिन… वोट चोर! – डॉ. महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आपने डीजल चोर, कोयला चोर, कबाड़ चोर तो सुना होगा पर वोट चोर शायद ही सुना होगा। राहुल गांधी ने पूरी जांच पड़ताल कर देश में हो रही सबसे बड़ी चोरी का उजागर किया है।

वोटर लिस्ट में भारी धांधली-जयसिंह
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान की गई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद आवश्यक है । ना केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक बल्कि छत्तीसगढ़ के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में व्यापक धांधली की गई है । चार पूर्व कलेक्टरों का नाम कोरबा विधानसभा के वोटर लिस्ट में है, जबकि कई साल पहले उनका तबादला हो चुका है । हमने यह मामला सामने लाया इसके बाद भी अब तक स्थानीय निर्वाचन विभाग ने सूची दुरूस्त नहीं की है। यहीं नहीं जिले के अन्य विधानसभा में भी वोटर लिस्ट में गलत ढंग से नाम जोड़े गए हैं।
कोरबा
22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें कैंसिल:भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन का काम, छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।
रेलवे प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, इससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके। इस कड़ी में तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है।
इसके तहत रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी
22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
कोरबा
जुड़वा नवजातों की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा:कोरबा में इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की
कोरबा। कोरबा शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्म के बाद भर्ती जुड़वा नवजातों की पीलिया से मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद दोनों नवजात पीलिया से पीड़ित हो गए थे। शनिवार रात एक नवजात की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार शाम दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
दोनों बच्चों की मौत से नाराज परिजन सोमवार को आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।
14 बिंदुओं पर जांच की मांग
पीड़ित पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता की भी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पूरे मामले की 14 बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
शाम को नायब तहसीलदार दीपक पटेल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल प्रबंधन पर समय पर सही जानकारी नहीं देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
जांच टीम गठित होगी
नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि परिजनों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
कोरबा में 9 लाख की लकड़ी बरामद:इमारती लकड़ी चोरी-परिवहन मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्रेन भी जब्त, राजस्व भूमि से काटे गए थे 7 पेड़
कोरबा। कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई एक क्रेन जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शिकायत में बताया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति के 7 पेड़ काटकर उनकी लकड़ी अवैध रूप से ले जाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी
तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि अवैध लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था। इसके बाद प्रदेश स्तर की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई कर 20.169 घन मीटर लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली।
एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। लकड़ी के असली स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शासकीय या वन भूमि से अवैध कटाई, लकड़ी का परिवहन या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
