रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह चावला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक को पत्र लिखकर जसबीर ने पार्टी में व्याप्त अव्यवस्था, जवाबदेही की कमी और छत्तीसगढ़ में दिशा-हीनता पर सवाल उठाए।
इस्तीफे के पत्र में जसबीर ने कहा अमेरिका से 12 मई 2025 को 5.12 लाख रुपए का डोनेशन खासतौर पर छत्तीसगढ़ संगठन के लिए आया था। लेकिन आज तक प्रदेश का बैंक अकाउंट नहीं खोला गया। नतीजा यह हुआ कि प्रदेश कार्यालय का 3 महीने से किराया बकाया रहा और आखिरकार मकान मालिक ने ताला जड़ दिया।
प्रदेश महासचिव ने जसबीर सिंह चावला पत्र लिख
‘छत्तीसगढ़ में अब कोई गतिविधि नहीं’
चावला ने कहा कि 16 अगस्त 2011 से 14 वर्ष पार्टी को दिए। शिक्षा और रोजगार स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर पार्टी के शुरुआती काम से सहमत था, लेकिन छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर अब कोई गतिविधि नहीं दिख रही। इसलिए पार्टी से अलग हो रहा हूं। इस्तीफे में उन्होंने 10 बड़े कारण भी गिनाए।
जसबीर सिंह चावला ने इस्तीफे में गिनाए गए 10 बड़े कारण
1. कार्यकर्ताओं का सम्मान खत्म
पार्टी में अब कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का सम्मान नहीं होता। चाटुकारिता हावी हो गई है। समय पर कार्रवाई न करने से प्रदेश अध्यक्ष हुक्म रानी करने लगे हैं।
2. संवादहीनता की स्थिति
अरविंद केजरीवाल अब न तो कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और न ही पदाधिकारियों से संवाद करते हैं। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात नहीं होती, तो आम कार्यकर्ता और बाकी पदाधिकारियों की तो बात ही छोड़ दीजिए।
3. दिल्ली पर अत्यधिक निर्भरता
प्रदेश के पदाधिकारियों को हर बात के लिए दिल्ली से पूछो कहा जाता है, यह कहां तक सही है। जब दिल्ली से कोई फंड में सहयोग नहीं करता और मार्गदर्शन और पार्टी के किसी भी प्रदेश के लिए विजन के सवाल का जवाब दिल्ली के पास नहीं है।
4. छत्तीसगढ़ के लिए विजन का अभाव
पार्टी का छत्तीसगढ के लिए कोई ठोस विजन नहीं है। आज 2023 विधान सभा चुनाव के करीब 24 महीने बाद भी प्रदेश के लिए कोई प्लान नहीं है। प्रदेश के पदाधिकारियों को आप चर्चा के लायक ही नहीं समझते।
5. जवाबदेही और फंड रेसिंग का संकट
जवाबदेही की कमी और पार्टी को चलाने के लिए फंड रेसिंग के लिए कोई प्लान नहीं होना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में पार्टी की प्रगति में यह एक बड़ी रुकावट है।
6. प्रभारी-सह प्रभारी पर निर्भरता
दिल्ली से जिस भी प्रभारी की नियुक्ति होती है, उन्हें अपने किसी सहयोगी की मदद लेनी पड़ती है। जिससे कि रोजमर्रा के कार्य और फॉलो अप के कार्य सहयोगी करें। लेकिन अक्सर आप के यह सहयोगी ही प्रदेश के पदाधिकारियों के बॉस बन जाते हैं।
जसबीर ने कहा कि ऐसा LPOC, ZPOC आदि ने गुजरात और छत्तीसगढ में किया है और मैं दोनों प्रदेशों में इनके इस रवैये से रूबरू हुआ हूं। पार्टी के दिल्ली से चुने गए प्रभारी। सह प्रभारी की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए, पूरा प्रदेश उनके रहम पर नहीं होना चाहिए।
जसबीर ने पत्र में लिखा पार्टी छोड़ने के 100 कारण है लेकिन यहां सिर्फ 10 कारण ही बता रहा हूं।
7.डोनेशन का दुरुपयोग और दफ्तर बंद
जसबीर ने अपने पत्र में कहा कि 12 मई 2025 को USA से 5.12 लाख रुपए का डोनेशन मिला, लेकिन प्रदेश का बैंक अकाउंट अब तक चालू नहीं किया गया। तीन महीने से दफ्तर का किराया नहीं चुकाने पर मकान मालिक ने दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इससे संगठन की जवाबदेही की कमी उजागर होती है।
8. विचारधारा का अभाव
छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारी कांग्रेस को विपक्ष में मजबूत होने की बात को सिरे से खारिज कर देते हैं। रही बात प्रभारी और सह प्रभारी दोनों को फीड करी गयी है, किन्तु प्रदेश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर सिर्फ कांग्रेस ही मुखर है और आम आदमी पार्टी कहीं भी नहीं दिखती।
9. विपक्ष की भूमिका से दूरी
2023 में गलत कैंडिडेट को टिकट देना और सभी 90 सीट पर चुनाव नहीं लड़ना भी पार्टी की साख पर चोट किया है। आज भी जमीनी कार्यकर्ता का मनोबल टूटा हुआ है।
10. गलत टिकट वितरण और संविधान की अनदेखी
अब पार्टी अपने संविधान अनुसार कार्य नहीं कर रही। छत्तीसगढ के कार्यकर्ता साथियों को अंधेरे में रखा जा रहा है। नियुक्ति की जगह घोषणा करके पदों को रेवड़ी की तरह बांटा जा रहा है।
कौन है जसबीर सिंह चावला
सरदार जसबीर सिंह बिलासपुर करोबारी है। 2011 में अन्ना आंदोलन से सक्रिय रहे। नर्मदा नगर विकास समिति अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक कार्य में सक्रिय रहे। 2012 में आम आदमी पार्टी से जुड़े।
2016 में बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त 2017 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा मिला। 2023 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बिल्हा से प्रत्याशी बनाया। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कोषाध्याक्ष रह चुके है।
बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में
नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।
ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।
वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) सुरेश अग्रवाल को कार्यालय महामंत्री का दायित्वपूर्ण पद मिलने पर प्रदेश अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू की अगुवाई में श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक रेशम लाल साहू, सचिव जय नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रमायण सिंह (रामा), सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में – कलेक्टर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा। वाणिज्य, उद्योग, श्रम,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के इस अभियान को शासन, प्रशासन और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से भव्य, व्यापक और प्रभावी स्वरूप के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, डीएफएओ कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, एडीएम देवेंद्र पटेल अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की तिथिवार कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, प्रमुख कस्बों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किए जाएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक परिवर्तन की प्रेरक कहानियां अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में सेवा संकल्प अभियान की जिले में तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जा चुका है तथा आयोजित होने वाले सभी गतिविधियों के दिन एवं तिथिवार कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
’17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ’
सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता के साथ जिले के प्रमुख जन आस्था, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, विरासत एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर भी विशेष गतिविधियां आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कोरबा शहर के हृदय स्थल घण्टा घर चौक में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा जहां 51 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किये जायेंगे। इसी प्रकार पूरे जिले में 5 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत शासकीय कार्यालयों, सभी विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों, प्रमुख चौक चौराहों, सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जन जन के घरों में आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा।
मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी नई पीढ़ी की विकसित भारत की कल्पना
18 सितंबर से 03 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की संकल्पना तथा 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं 4 चरण में आयोजित की जाएंगी। साथ ही बच्चों की रचनात्मक कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ से पहुंचेगी जनकल्याण और बदलाव की कहानी’
अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
आंगन मिलन सेवा’ में माताओं और बच्चों की होगी सहभागिता
26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न दिवसों मे आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
सेवा की कहानी’ में सामने आएंगी हितग्राहियों की सफलता की प्रेरक गाथाएं
अभियान के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित किया जाएगा। हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों और सफलता की प्रेरक कहानियों को विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पात्र नागरिक भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।
सेवा ज्योति यात्रा’ से मजबूत होगा विकसित भारत का सामूहिक संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से गांव से लेकर जिला स्तर तक नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ेंगे नागरिक सेवा कार्यों से
23 सितंबर से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी एवं घाटों की स्वच्छता सहित अन्य जनहितैषी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाओं की पहुंच
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट जैसी विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जिले में व्यापक जनभागीदारी और जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।