Connect with us

कोरबा

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित,  सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान

शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर,  बेहतर समाज निर्माण में निभाते है अहम भूमिका – मंत्री देवांगन

कोरबा। वाणिज्य,  उद्योग, श्रम,  आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक,  सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों को पुष्पमाला एवं तिलक  लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह,  नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, डीईओ टी पी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा  विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है। शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण में अहम भूमिका निभाते है, बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते है।  आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का भी भविष्य किसी शिक्षक द्वारा ही तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।
श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा , स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जिले में डीएमएफ से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। मद से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट जेईई की तैयारी भी डीएमएफ से की गई है।
महापौर श्रीमती राजपूत , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मानव जीवन  में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी देते हुए उनके योगदान की सराहना की।


कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यो हेतु सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया  गया। सम्मान के क्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी, शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर, कामता जायसवाल, राकेश टण्डन,  गौरव शर्मा, वीरभर्द सिंह पैंकरा, नोहर चन्द्रा, गोकुल प्रसाद मार्बल, श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, भूपेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती मधुलिका दुबे, श्रीमती प्रिया दुबे, सर्वेश सोनी,  मुकुंद केशव उपाध्याय, श्रीमती  कौशिल्या खुराना एवं  जितेंद्र कुमार साहू शील्ड व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जीके के सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश्वर प्रसाद कश्यप, शिवनारायण पात्रे, जमुना सिंह कंवर, रमन लाल बंजारे,  भरत लाल नेटी, पन्नालाल साहू,  ज्वाला प्रसाद कौशले, श्रीमती कल्याणी शुक्ला, संत राम कंवर, अशोक उपाध्याय, छत्रपाल शांडिल्य , नोहर सिंह राज, संग्राम सिंह राज, श्रीमती कमला भाटिया, अनूप कुमार कौशिक,  नवाचारी शिक्षक अंतर्गत जगजीवन केवर्त, लोकनाथ सेन, कुमारी मंजू लता प्रधान, महेंद्र कश्यप, ललित कुमार यादव, श्रीमती प्रिया दुबे, अश्विनी चौहान, अशोक राठिया, ईश्वर पड़वार, सुश्री योगिता साहू, रूपेश कुमार कश्यप, श्रीमती माया साहू, नवीन कुमार  खोब्रागढ़े एवं श्रीमती कुसुमलता साहू सम्मानित हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677