देश
गिरिराज बोले- NDA को ‘नमक हरामों’ का वोट नहीं चाहिए:केंद्रीय मंत्री का मुसलमानों पर निशाना, संजय राउत बोले- उन्हें हिंदू का भी वोट नहीं मिलता
पटना,एजेंसी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘नमक हरामों’ का वोट नहीं चाहिए, बयान के बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि गिरिराज सिंह को आधिकारिक तौर पर उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर देना चाहिए। वहीं, जदयू ने गिरिराज सिंह के बयान का बचाव किया है।
दरअसल, अरवल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज ने मुसलमानों के लिए ‘नमक हराम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। गिरिराज ने कहा, ‘ये लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बावजूद बीजेपी को वोट नहीं देते।’
वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने रविवार को गिरिराज पर तंज कसते हुए कहा, ‘गिरिराज को तो हिंदू भी वोट नहीं देते।’
मुसलमानों पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह का VIDEO भी सामने आया है, जो 18 अक्टूबर का बताया जा रहा है। वीडियो में गिरिराज सिंह एक मौलवी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हैं। वे कहते हैं, ‘मैंने मौलवी साहब से पूछा कि क्या उन्हें आयुष्मान कार्ड मिला?
उन्होंने कहा- हां। मैंने पूछा कि क्या इसमें हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव हुआ? उन्होंने कहा- नहीं। फिर मैंने पूछा कि क्या आपने मुझे वोट दिया? उन्होंने हां कहा, लेकिन जब मैंने खुदा की कसम खाने को कहा तो वो चुप हो गए।”
गिरिराज सिंह रैली में आगे कहते हैं कि जो लोग उपकार को नहीं मानते, उन्हें ‘नमक हराम’ कहते हैं। मैंने मौलवी साहब से साफ कहा कि हमें ऐसे ‘नमक हरामों’ के वोट नहीं चाहिए।
पप्पू यादव बोले- गिरिराज को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अपने अंदर झांक कर देखिए और पहचानिए कि आजादी की लड़ाई के दौरान कौन गद्दार थे। भारत के सबसे बड़े दुश्मनों को पहचानिए, जिन्होंने अंग्रेजों की सेवा की और उनके शासन को कायम रखा।
कांग्रेस बोली- गिरिराज का दिमाग खराब है
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत कहते हैं, ‘उनका दिमाग खराब हो गया है। हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने, मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ़ने और पाकिस्तान को वीजा जारी करने के अलावा उनके पास और कोई काम नहीं है।
भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर देना चाहिए, क्योंकि वह अपने मंत्रालय या किसी और काम के लिए कोई काम नहीं करते। वह सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करना, देश को बांटना और धार्मिक तनाव पैदा करना चाहते हैं।’
गिरिराज को मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए- संजय राउत
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरिराज सिंह के बयान पर निशाना साधा। राउत ने कहा, ‘गिरिराज सिंह ने दावा किया कि मुसलमान केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाते हैं, लेकिन बीजेपी को वोट नहीं देते। यह सच नहीं है….मुसलमानों ने 2014 में मोदी को वोट दिया था और बीजेपी को बिहार और उत्तर प्रदेश में वोट मिले थे।
उन्होंने कहा, ‘मुसलमान छोड़िए…उन्हें तो हिंदू भी वोट नहीं दे रहे हैं। आप ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में हैं। जब हिंदू आपको वोट नहीं दे रहे, तो क्या आप उन्हें भी ‘नमक हराम’ कहेंगे? प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत।
जदयू ने गिरिराज का किया बचाव
वहीं, जेडीयू ने गिरिराज सिंह का बचाव किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जिनका बयान मैंने पूरा सुना है, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई पक्षपात नहीं करती है और विभिन्न योजनाओं का लाभ देती है, तो उसे वोट क्यों नहीं मिलते?
जेडीयू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ‘मतदाता समझदार हैं, वे किसी भी टिप्पणी को दरकिनार कर अपना फैसला ले रहे हैं। बिहार के मुस्लिम समुदाय को नीतीश कुमार पर भरोसा है।’
देश
फालता सीट पर धमाकेदार जीत के बाद देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- बहुत डर का माहौल था
कोलकाता, एजेंसी। फालता विधानसभा सीट से देबांग्शु पांडा की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी. जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा- यह फालता की जनता की जीत है. यह भारतीय जनता पार्टी की जीत है. पांडा ने कहा- यहां बहुत डर का माहौल था. कुछ दिक्कतें भी आईं, लेकिन फिर सब कुछ ठीक रहा.

देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की
बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रविवार को फालता विधानसभा सीट पर 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे. पांडा को 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी 40,645 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में खान को महज 7,783 वोट मिले.
पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ दिया था मैदान
पुनर्मतदान से कुछ ही दिन पहले खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनका निजी फैसला बताया था. टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था और 2021 में इसने लगभग 57 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी.
फालता में क्यों पुनर्मतदान कराया गया?
फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था. इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया.
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
देश
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद होने का दावा, अभिजीत दीपके बोले- घर के बाहर तैनात पुलिस…यह तानाशाही है
मुंबई, एजेंसी। सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इसके एक्स हैंडल को भारत में पहले ही बैन कर दिया गया था। वहीं पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके निजी इंस्टाग्राम को भी हैक कर लिया गया है। दीपके ने कहा कि पार्टी की वेबसाइट ‘cockroachjantaparty.org’ को बंद कर दिया गया है और यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

दीपके का दाव, जान से मारने की मिल रहीं है धमकियां
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे डिजिटल संगठन के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई अकाउंट हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब संगठन की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच नहीं रह गई है। दीपके ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। इससे दो दिन पहले भारत में सीजेपी के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद दीपके ने नया अकाउंट बनाया था। संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में कथित नाकामियों और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया था। बाद में दीपके ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए।
इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया
शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दीपके ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई। इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया। मेरा व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई। बैक अप अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई।” उन्होंने लिखा, “आपको सूचित करना चाहता हूं कि फिलहाल हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। इस पोस्ट के बाद किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।
दीपक का आरोप- नाकामियों को उजागर करने पर हो रही कार्रवाई
सीजेपी की वेबसाइट (कॉकरोचजनतापार्टी डॉट ओआरजी) बंद कर दी गई है। दीपके ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधान के खिलाफ अभियान चलाने के लिए की गई। उन्होंने कहा, “प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन छात्रों के लिए जिन्होंने सरकारी नाकामियों के कारण अपनी जान गंवा दी। लेकिन भारत में जवाबदेही की मांग करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
