Connect with us

छत्तीसगढ़

IGKV की फाइटोसैनिटरी लैब को भारत सरकार से मिली मान्यता:कीटनाशक-अवशेष की जांच में मददगार, प्रदेश में इकलौती और देश में ऐसी सिर्फ 36 लैब

Published

on

रायपुर,एजेंसी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। विश्वविद्यालय की फाइटोसैनिटरी लैब को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय कीटनाशक अवशेष निगरानी योजना के तहत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है।

इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय निगरानी प्रोग्राम में शामिल होने वाला IGKV का लैब छत्तीसगढ़ का एकमात्र और देश का 36वां लैब बन गया है।

अब छत्तीसगढ़ में होगी हर स्तर पर कीटनाशक अवशेष जांच

यह सुविधा राज्य में पहली बार बड़े पैमाने पर उपलब्ध होगी। फाइटोसैनिटरी लैब अब इन सभी में कीटनाशक अवशेषों की जांच करेगी-

  • खाद्यान्न फसलें
  • फल और सब्जियां
  • मिट्टी
  • पानी
  • पर्यावरणीय नमूने

फाइटोसैनिटरी लैब क्या करती है?

  • फसलों में कीटनाशक दवाओं का अवशेष कितना है, यह जांचती है
  • खाद्यान्न, फल-सब्जियों की गुणवत्ता का परीक्षण करती है
  • मिट्टी और पानी में कीटनाशकों की मात्रा का परीक्षण
  • फसलों में रोग पैदा करने वाले कीट या रोगाणुओं की पहचान
  • खाद्य पदार्थों की सुरक्षा का मूल्यांकन
  • निर्यात के लिए आवश्यक गुणवत्ता प्रमाणन

यह लैब क्यों जरूरी है?

  • खाद्य पदार्थों में ज़्यादा कीटनाशक अवशेष होने से स्वास्थ्य खतरा
  • निर्यात के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कड़े मानक की आवश्यकता होती है
  • अच्छी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा
  • जल और मिट्टी संरक्षण में मदद
  • किसानों को उनकी फसल की गुणवत्ता का सटीक वैज्ञानिक प्रमाण मिलना

आसान भाषा में कहें तो फाइटोसैनिटरी लैब एक ऐसी वैज्ञानिक लैब है, जो पौधों, फसलों और पर्यावरणीय नमूनों में कीटनाशक अवशेष और हानिकारक तत्वों की जांच कर खाद्य सुरक्षा और कृषि गुणवत्ता सुनिश्चित करती है।

खाद्य सुरक्षा और जल गुणवत्ता की होगी नियमित मॉनिटरिंग

भारत सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य-

  • खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की नियमित जांच
  • मिट्टी और पानी की गुणवत्ता का मूल्यांकन
  • सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करना
  • एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) को बढ़ावा देना
  • बेहतर कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना

किसानों को बड़ा फायदा: फसलों के साथ मिट्टी-पानी की गुणवत्ता भी जांची जाएगी

मान्यता मिलने से IGKV की लैब अब प्रदेश के किसानों को ये सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

  • फसलों की गुणवत्ता जांच
  • मिट्टी और पानी में मौजूद अवशेषों की पहचान
  • निर्यात के लिए आवश्यक जांच रिपोर्ट

कुलपति ने वैज्ञानिकों और पूरी टीम को दी बधाई

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा ये IGKV की वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। ये उपलब्धि विश्वविद्यालय की रिसर्च क्षमता, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसान कल्याण के प्रति IGKV की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने वैज्ञानिकों और पूरी टीम को बधाई दी।

फूड प्रोडक्ट्स ​​​​​​​की भी होती है जांच

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बनी इस मॉडर्न लैब की स्थापना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत हुई। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से वित्तीय सहायता मिली। यहां फूड प्रोडक्ट्स में कीटनाशक अवशेष, हैवी मेटल, सूक्ष्मजीव की जांच की जाती है, जिससे निर्यात में भी मदद मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू

Published

on

चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

कोरबा, 31 अक्टूबर 2026। डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए डीएमएफटी कोरबा की पहल) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग 2 नवंबर 2026 से सी-पेट, स्याहीमुड़ी, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा में शुरू होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों के साथ 2 नवंबर को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। विद्यार्थियों को अपने साथ पहनने के कपड़े, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं तथा वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा की पाठ्यपुस्तकें लेकर आना होगा।

Continue Reading

कोरबा

जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

Published

on

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

कोरबा, 31 अक्टूबर 2026। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, कोरबा द्वारा 3 नवंबर 2026 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों को देश की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वे इस विषय के संभावित लाभ, चुनौतियों, संवैधानिक पहलुओं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर इसके प्रभावों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा मेरा युवा भारत (माय भारत) के आधिकारिक पोर्टल पर जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। युवाओं से निर्धारित विषय पर तैयारी कर अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली समझने, समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद करने और तार्किक ढंग से अपनी बात रखने का मंच प्रदान करेगी। इसके माध्यम से नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

Published

on

दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित

कोरबा 31 अक्टूबर 2026। पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 05 नवम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंह कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य उन्मेद सिंह के समक्ष  05 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 06 नवम्बर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677