Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर दोस्त की हत्या:जांजगीर-चांपा में डंडे से जमकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला, 6 आरोपी अरेस्ट

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 6 दोस्तों ने पहले डंडे से जमकर पीटा, फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी चांपा के रहने वाले हैं।

घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रोहित महंत है। जो कि मजदूरी करता था। शनिवार शाम शराब पीने के दौरान उसने दोस्त सागर कर्ष (27) से गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद बाकी दोस्तों ने डंडे पीट-पीटकर घायल कर दिया, फिर गला घोंटकर मार डाला।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, रोहित महंत अपने दोस्त सागर कर्ष, नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ शाम को घोघरा नाला के पास शराब पी रहा था। इस दौरान रोहित ने सागर को गाली दी, जिस पर सागर ने उसे 3-4 थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद रोहित वहां से चला गया और मामला शांत हो गया। रात करीब 9:30 बजे रोहित दोबारा पहुंचा और सभी को गाली देने लगा। इससे नाराज होकर उन्होंने उसे जमकर पीटा। नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय और आकाश ने रोहित के हाथ-पैर पकड़ लिया।

फिर सागर ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा। अचेत अवस्था में उन्होंने गला दबाकर उसे मार डाला और फरार हो गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू की। अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद छह दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में दो जगह आगजनी,कोई हताहत नहीं:साप्ताहिक बाजार में तीन दुकानें खाक, घर के पास झाड़ियों में भी आग

Published

on

कोरबा। कोरबा में सोमवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। एक ओर एसईसीएल मुड़ापार स्थित साप्ताहिक बाजार में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं, वहीं दूसरी ओर बालको-कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर घर के पास झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया।

पहली घटना SECL अस्पताल की बाउंड्री वॉल से लगे फुटपाथ पर संचालित साप्ताहिक बाजार में हुई। सोमवार रात बाजार खत्म होने के बाद करीब 10:30 बजे अचानक आग भड़क उठी।

कचरे में लगी थी आग

कचरे में लगी थी आग

कचरे तथा सूखे गन्ने के ढेर से शुरू हुई

देखते ही देखते आग ने फुटपाथ पर स्थित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग गन्ने की दुकान और होटल के पीछे फेंके गए कचरे तथा सूखे गन्ने के ढेर से शुरू हुई। सूखी लकड़ियों और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई।

दमकल की मदद से पाया गया नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के दौरान बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

बालको मार्ग पर झाड़ियों में भी लगी आग

दूसरी घटना बालको-कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। यहां सड़क किनारे घर से लगी झाड़ियों में आग लग गई। आग फैलते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना यह आसपास के घरों तक फैल सकती थी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : ’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

Published

on

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन की आत्मीय यात्रा पर आधारित है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक’
’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा – जनसेवा के अनुभव समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं’

’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’
’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है, जिसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को प्रेरक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इस पृष्ठभूमि में सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को प्रेरित करेगी तथा नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीगण, देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

Published

on

’प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया – मुख्यमंत्री साय’

’प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और  जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन की सोच और कार्यशैली को बदलते हुए सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखा तथा यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया, वह आज देश के कोने-कोने में दिखाई देता है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समावेशन की दिशा में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत /2047 का संकल्प आज जनभागीदारी और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा दिखाई दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं तथा जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ने शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को केवल नारा नहीं रहने दिया, बल्कि उसे व्यवहार और नीति का आधार बनाया। इसी का परिणाम है कि आज देश विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व देश को केवल आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बना रहा, बल्कि सांस्कृतिक आत्मगौरव, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देशवासियों में नए आत्मविश्वास का संचार किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677