Connect with us

छत्तीसगढ़

नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी के मारे जाने की खबर:छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 7 नक्सली ढेर, कल यहीं हिड़मा मारा गया; डोंगरगढ़ में जवान शहीद

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी के मारे जाने की भी खबर है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। 4 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, तीन की पहचान की जा रही है।

18 नवंबर की सुबह जिस जगह पर नक्सली लीडर हिड़मा मारा गया था, उसी इलाके में फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा एजेंसियों को देवजी की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इसके बाद जवानों को इलाके में भेजा गया था।

इसी इलाके में एक दिन पहले हिड़मा, उसकी पत्नी सहित 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था। फिलहाल सुरक्षाबल आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली के घने जंगलों में मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

वहीं, डोंगरगढ़ के बोरतलाव क्षेत्र के जंगल में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एमपी पुलिस एक जवान शहीद हो गया। गोली लगने से घायल एएसआई आशीष शर्मा को डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया था। बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस टीम इलाके में जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

मारे गए नक्सली…

  • जोगाराव
  • चेल्लुरी नारायण राव, स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM)
  • आजाद, स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM)
  • ज्योति, डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM)
  • 3 अन्य की पहचान जारी
डोंगरगढ़ अस्पताल में मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

डोंगरगढ़ अस्पताल में मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक दिन पहले मारा गया हिड़मा

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मरेडमिल्ली जंगल में 18 नवंबर की सुबह मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा मारा गया। हिड़मा देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल था। इसके साथ ही उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों भी इस एनकाउंटर में मारे गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading

कोरबा

गुरु पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का हुआ आयोजन, नदी संरक्षण का लिया गया संकल्प

Published

on

 नमामि हसदेव सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने का दिया संदेश

कोरबा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026, बुधवार को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा विशेष हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाने तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशेष आरती के माध्यम से भी समिति ने नदी संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में हसदेव नदी के धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समिति का कहना है कि हसदेव नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में डॉ. किरण चौहान, प्राचार्य, ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय, कोरबा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में राजकुमार देवांगन, प्राचार्य, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.एस.ई.बी., कोरबा पूर्व, श्रीमती इंदु अग्रवाल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा, नरसिंह शास्त्री, व्याख्याता, दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय, एस.ई.सी.एल., कोरबा तथा श्रीमती सविता पाठक, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कन्या, कोरबा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

हसदेव आरती के माध्यम से धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे समाज और प्रकृति के लिए जीवनदायिनी हैं। इनके संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर से लेकर सामूहिक स्तर तक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नदी के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।

ज्ञात हो कि नमामि हसदेव सेवा समिति लंबे समय से सामाजिक सहभागिता के माध्यम से हसदेव नदी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मासिक हसदेव आरती इसी जनजागरूकता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्णिमा के अवसर पर होने वाली आरती के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुए इस विशेष आयोजन में हसदेव नदी के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जनसहभागिता को मजबूत करने का संदेश प्रमुख रहा। समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सामाजिक स्तर पर निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया गया।

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हसदेव आरती के माध्यम से नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नमामि हसदेव सेवा समिति के इस अभियान में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण मानते हुए हसदेव नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के संकल्प को मजबूत किया गया।

Continue Reading

कोरबा

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

Published

on

कुल्हरिया में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है।
जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तायुक्त,समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है इसका एक प्रेरक उदाहरण जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरिया में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद अधूरी पाइप पुलिया का निर्माण पूर्ण कर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर दी गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु और सुरक्षित हो गया।

ग्राम पंचायत कुल्हरिया निवासी राजकुमार शांडिल्य ने 27 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में टोकन क्रमांक CC260600052681 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मनरेगा योजना के तहत गुलाब घर से प्रधानपारा तक मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण तो पूर्ण हो चुका है, लेकिन पाइप पुलिया अधूरी होने के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत प्राप्त होते ही सीएम हेल्पलाइन केंद्र द्वारा प्रकरण संबंधित एल-1 अधिकारी को तत्काल भेजा गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की टीम ने बिना विलंब ग्राम पंचायत एवं निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल का निरीक्षण कराया।

जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 15.52 लाख रुपये थी, जिसमें 10.43 लाख रुपये मजदूरी मद तथा 5.09 लाख रुपये सामग्री मद के लिए स्वीकृत थे। अत्यधिक वर्षा के कारण निर्मित पाइप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा मिट्टी के कटाव से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

शिकायत के बाद जनपद पंचायत की सक्रिय पहल एवं निर्माण एजेंसी के समन्वित प्रयासों से पाइप पुलिया का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर आवागमन को पुनः सुरक्षित एवं सुचारु बनाया गया। शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया गया।

कार्य पूर्ण होने पर ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था की सराहना की।
शिकायतकर्ता राजकुमार शांडिल्य सहित ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान होने से शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677