Connect with us

कोरबा

बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत 2-दिवसीय ‘युवा नेतृत्व एवं विकास मॉडल प्रशिक्षण’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवाओं को समुदाय में जिम्मेदार, जागरूक और सक्रिय स्वास्थ्य लीडर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में 80 से अधिक युवाओं को नेतृत्व विकास की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में आत्म-जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक एवं तनाव प्रबंधन, प्रभावी संप्रेषण कौशल, समस्या-समाधान और निर्णय क्षमता, एचआईवी/एड्स एवं ट्यूबरक्लोसिस की रोकथाम, लक्षण पहचान और सामाजिक कलंक का उन्मूलन शामिल थे। आज भी एचआईवी/एड्स और टीबी जैसी बीमारियों में सामाजिक भ्रांतियों व्याप्त हैं, इसलिए विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक जानकारी, सुरक्षित व्यवहार, प्रारंभिक जांच और उपचार प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया। युवाओं को यौन स्वास्थ्य, सुरक्षित संबंधों और उसके रोकथाम उपायों के संबंधित प्रमाणिक जानकारी से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकारी स्वास्थ्य विभागों के प्रमुख अधिकारी, डॉ. रविकांत सिंह राठौर (नोडल अधिकारी, एचआईवी/एड्स कार्यक्रम), बी. आर. रात्रे (नोडल अधिकारी, टीबी कार्यक्रम) और वीना मिस्त्री (आईसीटीसी काउंसलर, जिला अस्पताल, कोरबा) ने सहभागिता कर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया। बालको एवं स्रोत (एनजीओ पार्टनर) तथा सरकारी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भागीदारी ने प्रशासन एवं बालको सामुदायिक विकास के सहयोगी स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने का संदेश दिया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको का विश्वास है कि जागरूक और सशक्त युवा ही स्वस्थ समुदाय की नींव होते हैं। दो दिनों के प्रशिक्षण में युवाओं ने स्वास्थ्य, नेतृत्व और जिम्मेदारी से जुड़े मूल्यवान ज्ञान को सीखा। सरकारी विभागों और हमारे भागीदारों का सहयोग इस पहल को और मजबूत बनाता है। मुझे भरोसा है कि ये युवा अपने परिवार और समुदाय में जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव लाएँगे।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार और सामाजिक संदेशों को सरल भाषा में व्यक्त किया, जिससे सीख को व्यवहार में उतारना और समुदाय तक पहुँचाना आसान हुआ।

यह आयोजन बालको सामुदायिक विकास के समग्र स्वास्थ्य सशक्तिकरण मिशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के समापन पर सरकारी वरिष्ठ अधिकारियों और बालको सीएसआर नेतृत्व ने प्रशिक्षित युवाओं को अपने समुदायों, मित्र समूहों और परिवारों में एचआईवी/एड्स, टीबी और स्वास्थ्य साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ‘एक प्रशिक्षित युवा, दस जागरूक नागरिकों की नींव’ के सिद्धांत के अनुरूप यह पहल समाज में प्रभावी रूप से आगे बढ़े।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677