Connect with us

कोरबा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों में भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

Published

on

अभ्यर्थी 09 जनवरी  तक  कर सकते है दावा आपत्ति
कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मसान 01 में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं ग्राम पंचायत बरपाली के आंगनबाड़ी केन्द्र कोलिहाडीह 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) ने इस सम्बंध में बताया कि प्राप्त आवेदनों अनुसार प्रावधिक मूल्यांकन प्रत्रक जारी करते हुए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण), पता- सखी वन स्टाप सेंटर के आगे नर्सिंग गंगा कॉलोनी वार्ड नंबर 35 में जनपद कार्यालय कोरबा में सूची चस्पा किया गया है।  
इस सम्बंध में अभ्यर्थियों से 29 दिसम्बर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक आवेदन मंगाय गया है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक कार्यालयीन समय मे परियोजना कार्यालय कोरबा ग्रामीण में  दावा आपत्ति जमा कर सकते है। दावा आपत्ति में नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677