Connect with us

कोरबा

रा.से.यो (N.S.S ) इकाई गोढ़ी के सात दिवसीय शिविर चाकामार में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ एवं संस्कारम टीम के द्वारा कम्बल व मिष्ठान वितरण

Published

on

कोरबा।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत चाकामार के वार्ड न. 11 -12 स्थान हाथीमुड में दिनांक 26 .12. 2025 प्रातः काल 5:00 बजे योग आसन से दिनचर्या प्रारंभ हुआ, जिसमें 46 स्वयंसेवक जो कि कक्षा 11वीं 12वीं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें बालिकाएं 31 तथा बालक 15 थे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत चाकामार के सरपंच विजय कुमार मझवार तथा विशेष अतिथि मनोज कर्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य शा. उ. मा.वि. गोढ़ी श्रीमती रिनी दुबे द्वारा किया गया। अंजना भगत, किशोरी व हेमलता शिक्षिकाएं शामिल रही तथा नूतन केवट, पुष्पा महिलांगे परिचारिका थी। शिविर में बच्चों द्वारा श्रमदान, खेलकूद, तालाबों एवं गांव की साफ सफाई, संध्या प्रार्थना, रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। 28 दिसंबर को ग्राम पंचायत गोढ़ी वार्ड न. 5 के पंच पदम् सिंह चंदेल मुख्य अतिथि थे जिनके द्वारा नशा मुक्ति एवं नवसाक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट अतिथि संस्कारम संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल द्वारा 46 बच्चों को कंबल वितरण किया गया और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, रामायण सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल व बालको इकाई के संरक्षक रेशम साहू के द्वारा पानी बोतल एवं फली चिक्की और अगरबत्ती वितरण कर, न्यूज़पेपर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


शिविर के औचक निरीक्षण में सजग एवं सतत सतर्क रहने वाले रा.से.यो. में सर्वोच्च सम्मानप्राप्त प्रोफेसर डॉ योगेंद्र कुमार तिवारी द्वारा कहा गया कि शिविर का आयोजन बहुत उत्तम ढंग से हुआ है। लेकिन बिना सुविचार लेखन के शिविर का स्वरुप कमतर लगता है। अतः प्रतिभागियों ने दूसरे दिन रंगों से सुविचार उकेरते हुए उनके विचारों को मूर्तरूप प्रदान किया। डॉ. तिवारी ने स्कूल प्राचार्य एवं शिविर के संयोजकों की प्रशंसा की तथा वार्ड न. 5 के पंच पदमसिंह चंदेल के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किये कि ” काश आपके जैसे आग्रही, परोपकारी, निश्छल सेवाव्रती, सहृदयी, दूरदर्शी और भी लोग होते तो समाज का सामाजिक स्वरूप कितना सकारात्मक होता “। चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा धृतलहरे, सरोज केशरी, कुसुमलता चंद्रा 29 दिसंबर 2025 को व अनीता ओहरी, प्रवीण चौबे एवं खेल विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह राजपूत 31 दिसंबर को शिविर में शामिल हुए। शिविर का समापन दिनांक 1.1.2026 को हुआ। प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं।


1 रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप
रितु पटेल, कुसुम, प्रियंका, करुणा, मगजी, योगेश, प्रकाश, आकाश।
2 वीर नारायण सिंह ग्रुप
सुखदेव, अशोक, कुणाल, कृष्णी, अनीशा, गरिमा, अंजली, गायत्री।
3 आजाद ग्रुप
सूरज, ख्वाहिश, नेहाल, मधु, नीतिका, रागनी, खुशबू, नीलू।
4 रानी दुर्गावती ग्रुप
जय, श्वेता, नवीन, रिया, राखी, शिवम, विभा, भुवनेश्वर।
5 अहिल्याबाई ग्रुप
निकीता, मानसी, नंदनी, जयप्रकाश, कुलदीप, मनीष, पूनम।
6 कल्पना चावला ग्रुप
सुमन, सरस्वती, लक्ष्मीन, साधना, रागिनी, कुसुम, दिव्या।

प्राचार्या शा. उ. मा.वि. गोढ़ी श्रीमती रिनी दुबे द्वारा शिविर प्रभारी आर. कश्यप तथा पवन श्रीवास को शिविर सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था. समापन दिवस पर प्रभारी आर. कश्यप द्वारा आभार प्रदर्शन किया तथा प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे द्वारा शिविर समापन की घोषणा की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677