Connect with us

देश

राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं, अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी ने रविवार को BJP और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों संगठनों को ‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी’ बताया। राहुल ने कहा कि इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।

राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की। इस मूर्ति में भगवान शिव और माता पार्वती एक ही स्वरूप में दिखाई देते हैं।

राहुल ने लिखा, ‘मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है।’

राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं।

17 नवंबर: शिव-पार्वती की मूर्ति शेयर की थी

राहुल ने 17 नवंबर को 12वीं सदी के एक मंदिर में बनी मूर्ति की तस्वीर शेयर की थी। इसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं।

तब राहुल ने लिखा था, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’

राहुल की पोस्ट में सोनिया-राजीव की फोटो

हिमंत बोले- भगवान के रूप में इंसानों को दिखाना अहंकार

राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है। यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।’

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है।

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से हुआ था विवाद

15 नवंबर को राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जिस पर विवाद हुआ था।

राहुल ने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते को याद करते हुए कहा था कि खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मी बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था। जब वे दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह नहीं देखते थे, तो उन्हें हैरानी होती थी।

Continue Reading

देश

23 नवंबर – पुण्यतिथि पर विशेष – सखाराम गणेश देउस्कर:स्वदेशी चेतना के अग्रदूत 

Published

on

कलम के धनी, विचारों के प्रहरी, राष्ट्रचेतना के पुजारी,

शब्दों में जिनकी ज्वाला, भारत माँ के सच्चे हितकारी।

17 दिसंबर 1869 में, बंगाल की धरती पे जन्म लिया,

अन्याय-शोषण-दमन देख, मन में “क्रांति” बीज पिया।

पत्रकारिता को धर्म बना, लेखों से जन-जागरण किया,

अंग्रेजी सत्ता के अत्याचारों पे,निर्भीक हो प्रहार किया।

स्वदेशी संदेश सुनाया, आत्मनिर्भरता का मान जगाया,

भारत के संसाधन लूट रहे, वह सच सबको समझाया।

देशेर कथा कृति उनकी, जन के मन में अलख जगाती,

आर्थिक शोषण परतें खोल, स्वाभिमान राह दिखाती।

बांग्ला में लेखन कर, राष्ट्रीय विचारों को विस्तार दिया,

ब्रिटिशर की आँखों में खटके, प्रतिबंधों सामना किया।

जीवन अल्पकालिक था, विचारों का सूरज अमर हुआ,

स्वदेशी, स्वतंत्रता, खुद्दारी का, प्रेरित स्वर मुखर हुआ।

आज भी लेखनी कहती, मत अन्याय के आगे झुकना,

देश की माटी, देशहित में, ‘सत्य’ की राह सदा चलना।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

सोना रू.65 हजार सस्ता होने पर PM मोदी को लेटर:कारोबारी संगठन बोला- प्रधानमंत्री ने बचा लिया, मई में सोना न खरीदने की अपील की थी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की सलाह को लेकर व्यापारियों ने उन्हें थैंक यू लेटर लिखा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का कहना है कि PM की सलाह के बाद व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा। इससे वे बड़े नुकसान से बच गए।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, PM मोदी की सलाह के समय सोने का भाव 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए रह गया है। यानी प्रति किलो 65 लाख रुपए की गिरावट आई है।

वहीं, इसे प्रति 10 ग्राम में देखें तो भाव 1.90 लाख रुपए से घटकर 1.25 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है।

CTI ने PM मोदी की तारीफ में बताईं 3 बातें

  1. ज्वैलरी कारोबारियों को नुकसान से बचाया: देशभर के लाखों ज्वैलर्स कई महीनों का सोना स्टॉक में रखते हैं। अगर व्यापारी उस समय पुराने भाव पर सोना खरीदा होता, तो उन्हें प्रति किलो 65 लाख रुपए का नुकसान होता। इससे लाखों ज्वैलर्स कर्ज में डूब सकते थे। उन्होंने बताया कि CTI के ग्रुपों में व्यापारी मैसेज भेजकर कह रहे हैं- ‘मोदी जी ने बचा लिया।’
  2. विरोध करने वाले भी मान रहे सही: CTI का कहना है कि जिस सलाह का पहले विरोध हुआ था, अब कई व्यापारी और ज्वैलर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं।
  3. शादी के सीजन में ग्राहकों को फायदा: सोने के भाव गिरने से शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को राहत मिल रही है। संगठन के मुताबिक, इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होनी हैं।
  4. आगे भी मार्गदर्शन देने की मांग: CTI ने PM से सोने-चांदी के बाजार को लेकर समय-समय पर व्यापारियों को सलाह देने की अपील की है, ताकि सट्टेबाजी और जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।

एक दिन पहले लखनऊ में PM ने किया था जिक्र

PM मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा, ‘मैंने एक साल पहले देशवासियों से कहा था कि जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदिए। देश ने मेरी बात मानी और सोना कम खरीदा। गोल्ड के दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानी और हमारे पैसे बच गए।’

10 मई को की थीं 7 अपीलें, विपक्ष ने आलोचना की थी

10 मई 2026 को तेलंगाना में PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से 7 अपीलें की थीं। इनमें सोना न खरीदने की अपील भी शामिल थी।

इसके अगले दिन राहुल गांधी ने कहा था कि देश चलाना अब प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। उन्होंने कहा था, ‘मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो और घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, सरकार की विफलता हैं।’

व्यापारियों और उद्योगपतियों की संस्था है CTI

CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री दिल्ली-NCR के व्यापारियों और कारोबारियों का संगठन है। यह दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने उठाता है।

यह संगठन व्यापार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहता है, लेकिन FICCI, CII और CAIT जैसे बड़े संगठनों के मुकाबले इसका कामकाज मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के इलाकों तक सीमित है।

Continue Reading

देश

PM मोदी के ‘AI for All’ विजन को Google का साथ, IIT खड़गपुर को मिलेगी 5 मिलियन डॉलर की सहायता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शनिवार को बताया कि कंपनी IIT खड़गपुर को 5 मिलियन डॉलर की मदद देगी। इससे भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में IIT खड़गपुर के बेहतरीन कामों को गति मिलेगी और एडवांस्ड AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को लागू करने में मदद करेंगे, जिसके तहत भारत में हर व्यक्ति तक AI के फायदे पहुंच सकें। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई ने कहा कि संस्थान भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम कर रहा है और यह साझेदारी उस काम के प्रभाव को और बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से AI के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन मिलेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ पूरे देश के लोगों तक पहुंचें।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान AI रिसर्च और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत भी खुद को एक ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह फंडिंग तीन मुख्य क्षेत्रों में लगाई जाएगी-एडवांस्ड AI रिसर्च, शैक्षिक अवसर और पूरे संस्थान में AI क्षमता का विकास। कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के शोधकर्ता और छात्र ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनका मकसद AI का इस्तेमाल करके भारतीय भाषाओं, मैटेरियल साइंस, कृषि और शैक्षिक तकनीक से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।

यह साझेदारी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और शिक्षकों के लिए AI ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम (curriculum) के विस्तार में मदद करेगी। साथ ही, यह संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को बेहतर बनाकर इसके व्यापक तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। गूगल ने कहा कि यह फंडिंग शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि AI-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाया जा सके और ऐसे समाधान तैयार किए जा सकें जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कंपनी ने कहा, “सभी के लिए काम करने वाला AI बनाने के लिए गहरे सहयोग और मजबूत शैक्षणिक नेतृत्व की जरूरत होती है। इस फंड के जरिए, हमें IIT खड़गपुर को ‘एप्लाइड AI रिसर्च’ और तकनीकी समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। इससे भारत और उसके बाहर के समुदायों को फायदा मिलेगा।” 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677