Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी ने लगाई फांसी..लिखा-SORRY मम्मी-पापा:दुर्ग में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इंस्टाग्राम ID डिलीट की, सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई।

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता सरकारी वकील हैं। मां सरकारी टीचर हैं, जबकि उसके चाचा राहुल गोस्वामी यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं। शुक्रवार शाम को घटना के समय उसकी दादी घर पर थीं। बाकी परिवार बाहर था। घटना मोहन नगर पुलिस स्टेशन इलाके के शंकर नगर की है।

दुर्ग में छात्रा की मौत के बाद घर के बाहर लगी परिजनों की भीड़।

दुर्ग में छात्रा की मौत के बाद घर के बाहर लगी परिजनों की भीड़।

क्या है पूरा मामला ?

निष्ठा गोस्वामी (16) सेक्टर-10 के श्री शंकरा स्कूल में क्लास 11 की स्टूडेंट थी। शुक्रवार दोपहर को वह पढ़ने के लिए अपने कमरे में गई, लेकिन देर शाम तक बाहर नहीं आई। काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो उसके परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया।

कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। देखा कि उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई है। निष्ठा के पड़ोसियों ने बताया कि निष्ठा की एक बहन भी है। उसके चाचा, राहुल गोस्वामी, यूथ कांग्रेस के स्टेट स्पोक्स पर्सन हैं। घटना के समय घर पर सिर्फ उसकी दादी थीं। उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। डेडबॉडी की तस्वीर।

16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। डेडबॉडी की तस्वीर।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि, सॉरी मम्मी-पापा। उसने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है।

आगे लिखा है कि, मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मेरी बहन का ख्याल रखना और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना।

घटना की जानकारी मिलते ही घर पर पहुंचे लोग।

घटना की जानकारी मिलते ही घर पर पहुंचे लोग।

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम की आईडी डिलीट की

निष्ठा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही स्कूल के दोस्त निष्ठा के घर पहुंचने लगे। शनिवार को करीब 12 बजे निष्ठा के स्कूल से पहुंची उसकी सहेलियों ने बताया कि, अभी तक सब कुछ सही था। वो कहीं से भी डिप्रेशन में नहीं थी। हम सब सदमे में है कि, आखिर उसने ऐसा क्यों किया। एक सहेली ने बताया कि, उसने अपनी इंस्टा आईडी भी डिस-एक्टिवेट कर दी है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

मोहन नगर पुलिस का कहना है कि, सुसाइड नोट में भी आत्महत्या की कोई ठोस वजह समझ नहीं आई है। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि, किशोरी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक या अन्य किसी परेशानी से गुजर रही थी या नहीं। पुलिस मोबाइल भी खंगाल रही है, ताकि सुसाइड की सही वजह सामने आ सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।

अफवाहों से बचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें

एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”

सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677