Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर में 7 करोड़ का धान गायब, जांच से हड़कंप:चार समितियों और एक राइस मिल की जांच में गड़बड़ी का खुलासा, FIR की तैयारी

Published

on

सूरजपुर,एजेंसी। सूरजपुर जिले की चार समितियों और एक राइस मिल की जांच में 7 करोड़ रुपए से अधिक का धान गायब मिला है। करोड़ों के धान गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है। अभी बाकी समितियों की जांच पूरी नहीं हो पाई है। सूरजपुर कलेक्टर ने सभी समितियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने चार सहकारी समितियों और एक राइस मिल की जांच की। जांच में समितियों और राइस मिल से कुल 23,808 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत 7 करोड़ 38 लाख रुपये है।

धान गायब मिलने के बाद समितियों के खरीदी केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, राइस मिल को प्रशासन ने सील कर दिया है।

चार समितियों में पकड़ी गई गड़बड़ी सूरजपुर कलेक्टर ने राजस्व, खाद्य और मंडी की टीम को निर्देश दिए कि सहकारी समितियों और राइस मिलों में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन किया जाए। टीम ने सावारावां समिति की जांच की। जांच में समिति से 2,588 क्विंटल धान गायब पाया गया। गायब धान की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक है।

भौतिक सत्यापन में बड़ी मात्रा में गायब मिला धान

भौतिक सत्यापन में बड़ी मात्रा में गायब मिला धान

संयुक्त टीम ने प्रतापपुर ब्लॉक के टुकुडांड धान उपार्जन केंद्र में धान के स्टॉक का सत्यापन किया। जांच में यहां से खरीदे गए धान में 16,032 बोरी (6,412 क्विंटल) धान कम मिला। गायब धान की कीमत एक करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक है।

संयुक्त टीम ने भैयाथान ब्लॉक के शिवप्रसादनगर खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। यहां दर्ज रिकार्ड से 13,880 बोरी ( 5,552 क्विंटल) धान कम पाया गया। गायब धान की कीमत एक करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक है।

प्रशासनिक टीम ने धान उपार्जन केन्द्र सूरजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में समिति में दर्ज खरीदे गए धान में 16,526 बोरी ( 6,610 क्विंटल) धान कम मिला है। गायब धान की कीमत दो करोड़ चार लाख रुपये है।

राइस मिल को किया गया है सील

राइस मिल को किया गया है सील

राइस मिल से गायब मिला 83 लाख का धान

सूरजपुर जिले के लक्ष्मणपुर दतिमा में स्थित श्याम श्री एग्रो राइस मिल की जांच प्रशासनिक अमले ने की। जांच के दौरान राइस मिल में 29574 क्विंटल धान का स्टॉक पाया गया। यह धान सहकारी समितियों से कस्टम मिलिंग के लिए उठाया गया था। राइस मिल में 2706 क्विंटल धान कम मिलाए जिसकी कीमत 83 लाख रुपए से अधिक है। राइस मिल को सील कर दिया गया है।

समितियों के प्रभारियों को नोटिस

धान खरीदी में करोड़ों की गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद समितियों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। समितियों के प्रभारियों से पूछा गया है कि कम पाया गया धान कहां गया। मामले में प्रशासन द्वारा FIR दर्ज कराने की तैयारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश, ढालदास बोले- जनता जानती है कि भाजपा क्या कर रही है

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।

ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में एक ही परिवार के एक सदस्य के भाजपा सरकार में मंत्री होने और दूसरे के कांग्रेस में शामिल होने को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गुरु बालदास के 4 बेटे, ढाल दास सबसे बड़े

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। उनकी एक बेटी भी है। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं।

गुरु परिवार का सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है। गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।

मंत्री के भाई का कांग्रेस में जाना क्यों अहम?

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को सिर्फ एक राजनीतिक ज्वाइनिंग के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। वे मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं और गुरु बालदास के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने से एक ही परिवार के राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों में होने का समीकरण सामने आया है।

ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाली सीट माना जाता है। यहां भाजपा के पुन्नूलाल मोहले लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी।

2023 के चुनाव में पुन्नूलाल मोहले को 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,781 वोट रहा था। ऐसे में अगर भविष्य में कांग्रेस ढाल दास को मुंगेली से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो चुनावी समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ सकते हैं।

कांग्रेस तोड़ने के नीयत से काम करती है- मंत्री खुशवंत

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कहा कि वह मेरे भाई हैं। सुख-दुख हो या किसी तरह का तीज-त्योहार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलते हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही समाज और परिवार को तोड़ने की रही है।

उन्होंने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक समाज को दूसरे समाज से और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, वह कभी सफल नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677