छत्तीसगढ़
मंत्री रामविचार नेताम पर आपत्तिजनक टिप्पणी:इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजयुमो ने दर्ज कराई आपत्ति
बलरामपुर (बिलासपुर),एजेंसी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ थाने में आपत्ति दर्ज कराई गई है। आकांक्षा टोप्पो ने कृषि मंत्री और रामानुजगंज विधानसभा के विधायक रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इस टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की।
मामले को लेकर रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग थानों में आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की जा रही है।
शनिवार (17 जनवरी) देर शाम विजयनगर चौकी में भाजयुमो के वरिष्ठ नेता पवन कश्यप और जनपद सदस्य लड्डू कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
इसी क्रम में रामचंद्रपुर थाना में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और जिला पंचायत के सभापति मुंशी सिंह, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रविवार को रामानुजगंज थाना में भाजयुमो के वरिष्ठ नेता अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में पार्षद सुमित गुप्ता, सिद्धांत यादव, आकाश तिवारी, आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे और आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

छवि खराब करने का लगाया आरोप
भाजयुमो नेता अश्वनी गुप्ता ने कहा कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम क्षेत्र के विकास पुरुष हैं, जो निरंतर जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि खराब करने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे भाजपा और भाजयुमो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया की स्वतंत्रता के नाम पर किसी जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाना निंदनीय है। अश्वनी गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होगी।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी करने से पहले सोचने पर मजबूर होगा।

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर पहरिया के ग्राम पंचायत सत्तीगुडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण विषय पर किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, निडर एवं सशक्त बनाना तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व, व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बालिकाओं को खतरे की स्थिति की पहचान, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का प्रभावी उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यालय, घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर सदैव सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने की सलाह दी। आत्मरक्षा प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी साधन है। छात्राओं से नियमित अध्ययन के साथ खेल, योग एवं आत्मरक्षा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : महतारी वंदन योजना से बदली शकुंतला महंत की जिंदगी, मनिहारी स्टोर से बनीं आत्मनिर्भर
जांजगीर-चांपा। महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के सेक्टर चाम्पा ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गुरूनानक-02 की निवासी श्रीमती शकुंतला महंत की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का निवेश अपने मनिहारी स्टोर में कर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।

श्रीमती शकुंतला महंत पहले अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए एक छोटा मनिहारी स्टोर चलाती थीं। इससे उनकी आमदनी भी सीमित थी और परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बना रहता था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय अपने व्यवसाय में निवेश करने का निर्णय लिया। हर माह मिलने वाली राशि से उन्होंने धीरे-धीरे दुकान में नए सामान जोड़ना शुरू किया। इस राशि का सदुपयोग करने से उनका कारोबार बढ़ा और ग्राहकों की संख्या में भी वृद्धि हुई। आज उनका मनिहारी स्टोर परिवार की आय का मजबूत आधार बन चुका है। बढ़ी हुई आय से वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर रही हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
श्रीमती शकुंतला महंत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम साबित हुई है। उनका मानना है कि यदि इस राशि का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो छोटे-छोटे प्रयास भी बदलाव ला सकते हैं। श्रीमती शकुंतला महंत ने अपने जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दी है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : ’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।

मंत्री श्री चौधरी ने देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आइये, राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर हम सभी राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
