छत्तीसगढ़
राजस्थान में सड़क हादसे में मुंगेली TI की मौत:कुत्तों से बचने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आए, पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ लाया जाएगा
मुंगेली,एजेंसी। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना सोमवार (19 जनवरी) को हुई, जब वे निजी यात्रा पर थे। उनके अचानक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास हुआ। थाना प्रभारी पैकरा खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश की। कुत्तों से बचने के प्रयास में वे अचानक एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे
नंदलाल पैकरा मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे। उन्हें एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका हैं।
मुंगेली SP भोजराम पटेल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे।
पार्थिव देह छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। वर्तमान में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
पुलिस विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

कोरबा
बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत करने भाजपा की रणनीति — कोसाबाड़ी मंडल की अहम बैठक पोड़ीबहार में संपन्न
जनसंपर्क अभियान तेज करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोसाबाड़ी मंडल भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक पोड़ीबहार में आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को मजबूत किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, ललेश दुबे, दिनेश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती सरिता कौशिक, श्रीमती मीरा सोनी, प्यारे लाल साहू, मंडल मंत्री गोप लाल राठिया, श्रीमती सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, यशवंत श्रीवास तथा श्री पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया।
कोरबा
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल
चित्रा टॉकीज प्रांगण में रंगों की बौछार, होली मिलन समारोह में जमकर खेली गई होली
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा चित्रा टॉकीज प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होली गीतों के बीच एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर उत्सव का आनंद लिया।
होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक है
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और होली के इस पर्व को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रंगों की छटा देखते ही बन रही थी।
छत्तीसगढ़
कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित
जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था तथा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करना भी पाया गया। इस प्रकार प्रधान आरक्षक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने का मामला सामने आया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने कठोर कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
