छत्तीसगढ़
रायपुर एम्स में फरवरी अंत तक मिलेगी IVF की सुविधा:दिल्ली के बाद दूसरा एम्स जहां खुलेगा सेंटर, 2 से 5 गुना सस्ता होगा इलाज
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में बांझपन से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रायपुर स्थित एम्स में फरवरी के अंत तक आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। यह सुविधा दिल्ली एम्स के बाद देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली सरकारी आईवीएफ सेवा होगी।
आईवीएफ सेंटर शुरू होने से राज्य के लोगों को अब महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने की मजबूरी नहीं रहेगी। सरकारी स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से आम और मध्यम वर्ग के लोगों तक इलाज की पहुंच बढ़ेगी। एम्स रायपुर में एक आईवीएफ प्रक्रिया का अनुमानित खर्च 60 से 80 हजार रुपए होगा।
वहीं निजी अस्पतालों में यही इलाज 1 लाख से 3 लाख रुपए तक का पड़ता है। ऐसे में सरकारी आईवीएफ सेंटर आर्थिक रूप से बड़ी राहत साबित होगा।
विदेश के प्रमुख IVF सेंटरों का लेंगे सहयोग
एम्स के पीआरओ डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि, आईवीएफ सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स की तर्ज पर आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाएगा। इसके लिए देश और विदेश के प्रमुख आईवीएफ सेंटरों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
भोपाल एम्स में भी शुरू होने वाली प्रक्रिया, दो बार टेंडर रद्द
एम्स भोपाल में IVF सेंटर शुरू करने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। योजना के अनुसार, एक निजी एजेंसी को एम्स द्वारा दी गई जगह पर सेंटर बनाना था। लेकिन विभागीय मतभेदों के चलते दोनों बार टेंडर रद्द कर दिए गए। ऐसे में सब कुछ सही रहा तो रायपुर दूसरा एम्स होगा जहां ये सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने परसाही नाला एवं अमलीपाली में निर्माणाधीन आवासों, सेग्रीगेशन शेड का किया निरीक्षण
गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जांजगीर-चांपा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम ने जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही नाला एवं अमलीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री पोयाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को 90 दिवस की अकुशल श्रमिक मजदूरी का लाभ अनिवार्य रूप से दिलाया जाए तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) केवल आवास निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन का आधार है। इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। प्रत्येक निर्माण स्थल का नियमित निरीक्षण कर लंबित एवं धीमी प्रगति वाले आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए तथा निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं तकनीकी एवं पंचायत अमला समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी स्वीकृत आवास समय पर पूर्ण होकर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके। इस के दौरान सीईओ ने ने ग्राम पंचायत अमलीपाली में संचालित सेग्रीगेशन शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सेग्रीगेशन शेड का नियमित संचालन, साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला एवं जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर पहरिया के ग्राम पंचायत सत्तीगुडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण विषय पर किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, निडर एवं सशक्त बनाना तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व, व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बालिकाओं को खतरे की स्थिति की पहचान, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का प्रभावी उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यालय, घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर सदैव सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने की सलाह दी। आत्मरक्षा प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी साधन है। छात्राओं से नियमित अध्ययन के साथ खेल, योग एवं आत्मरक्षा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : महतारी वंदन योजना से बदली शकुंतला महंत की जिंदगी, मनिहारी स्टोर से बनीं आत्मनिर्भर
जांजगीर-चांपा। महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के सेक्टर चाम्पा ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गुरूनानक-02 की निवासी श्रीमती शकुंतला महंत की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का निवेश अपने मनिहारी स्टोर में कर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।

श्रीमती शकुंतला महंत पहले अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए एक छोटा मनिहारी स्टोर चलाती थीं। इससे उनकी आमदनी भी सीमित थी और परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बना रहता था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय अपने व्यवसाय में निवेश करने का निर्णय लिया। हर माह मिलने वाली राशि से उन्होंने धीरे-धीरे दुकान में नए सामान जोड़ना शुरू किया। इस राशि का सदुपयोग करने से उनका कारोबार बढ़ा और ग्राहकों की संख्या में भी वृद्धि हुई। आज उनका मनिहारी स्टोर परिवार की आय का मजबूत आधार बन चुका है। बढ़ी हुई आय से वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर रही हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
श्रीमती शकुंतला महंत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम साबित हुई है। उनका मानना है कि यदि इस राशि का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो छोटे-छोटे प्रयास भी बदलाव ला सकते हैं। श्रीमती शकुंतला महंत ने अपने जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दी है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
