Connect with us

कोरबा

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोरबा में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, आतिशबाजी से गूंजा शहर

Published

on

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कोरबा में जश्न का माहौल

ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया ऐतिहासिक उत्सव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे, बिहार सरकार में मंत्री एवं कुशल संगठनकर्ता नितिन नवीन को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कोरबा जिले में ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वाधान में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बन गया।

गर्व और प्रेरणा का क्षण – गोपाल मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिला है, जिससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया है।

पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा – लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नितिन नवीन को जमीन से जुड़े, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता नेता बताया। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और उनकी उत्कृष्ट सांगठनिक क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी, संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्र के विकास की गति और तेज होगी।

टीपी नगर चौक में आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विकास अग्रवाल, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, लक्की नंदा, कमला देवी बरेठ, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, अभिषेक गर्ग, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सूरज पांडेय, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, राजेश लहरे, उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नितिन नवीन जी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

15 शासकीय विद्यालयों को शिक्षण और खेल सामग्री भेंट कर अदाणी फाउंडेशन ने दिया शिक्षा को बढ़ावा

Published

on

कोरबा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने सकारात्मक पहल की है। कोरबा पॉवर लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत आसपास के 15 शासकीय विद्यालयों को शिक्षण एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इनमें 9 प्राथमिक, 4 माध्यमिक तथा 2 हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। अदाणी फाउंडेशन की ओर से बेंगचुल, दर्रानहठा, पथाडी, खोदडेल, न्यू पहंदा, ओल्ड पहंदा, रिसदिहापारा, सरगबुंदिया और धंधानी गांवों के विद्यालयों को विभिन्न प्रकार की सामग्री दी गई। इसमें सफेद एवं हरे रंग के दोहरे बोर्ड, बोर्ड मार्कर, चॉक, कक्षा घड़ियां और प्रार्थना सभा सहित विद्यालयीन आयोजनों के लिए ध्वनि यंत्र शामिल हैं। विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ेदान भी उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को बैग, ज्यामिति बॉक्स और कॉपियों का एक-एक सेट स्कूल किट के रूप में दिया गया। इस तरह कुल 172 विद्यार्थियों को स्कूल किट वितरित की गई।

खेल और मनोरंजक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनमें खेल भावना विकसित करने के लिए सभी 15 विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खेल सामग्री प्रदान की गई। हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट बैट और गेंद, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, कैरम बोर्ड तथा शतरंज के सेट दिए गए। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए उनकी उम्र के अनुरूप विशेष खेल सामग्री दी गई। इसमें नरम फुटबॉल, रस्सी कूद, हुला हूप, सॉफ्ट कोन, छोटे कैरम बोर्ड, लूडो, रिंग टॉस और मिनी क्रिकेट सेट शामिल हैं। बच्चों के मनोरंजन और सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के लिए सांप-सीढ़ी, शतरंज, स्मृति कार्ड, चित्र कार्ड और विभिन्न प्रकार की पहेलियां भी उपलब्ध कराई गईं।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

दीपावली के अवसर पर मिले इस सहयोग की विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहना की। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि नई सामग्री से कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था बेहतर होगी और बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन ने अदाणी फाउंडेशन की ओर से पहले किए गए सहयोगात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए फाउंडेशन और उसकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल शासकीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Continue Reading

कोरबा

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला

Published

on

कोरबा। अकवान तूफान के कारण 24 नवंबर को पुरानी बस्ती हसदेव नदी पर आयोजित होने वाला पुन्नी मेला जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। पुन्नी मेला आयोजन समिति की आज एक आवश्यक बैठक पुरानी बस्ती में रखा गया। चक्रवाती अकवान तूफान के कारण दो दिनों की बारिश से हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण दर्री बराज का गेट खोला गया।

दर्री बराज से पानी छोड़े जाने के कारण पुरानी बस्ती, दुरपा रोड, इंदिरा नगर के हसदेव नदी तट पर पानी का भराव बढ़ गया है , नदी घाट पर कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए पुन्नी मेला आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुन्नी मेला को 24 नवंबर के स्थान पर जनवरी माह में मकर संक्रान्ति के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरबा में पहला अवसर था जब सर्व समाज कोरबा के द्वारा भव्य पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा था लेकिन चक्रवर्ती तूफान ने आयोजन की तैयारियां पर पानी फेर दिया है। आयोजन समिति के संयोजक निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर, पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद ईश्वर पटेल, एल्डरमैन रविशंकर शुक्ला, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद रूबि देवी सागर सहित आयोजन समिति के सदस्यों भव्य तैयारी के साथ मकर संक्रान्ति के अवसर पर पुन्नी मेला आयोजित करने की जानकारी दिया है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 11 देरी से चलेंगी:6 से 18 दिसंबर तक गाड़ियां प्रभावित, चौथी लाइन का काम, 27 ट्रेनों पर असर

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें 6 से 18 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी। 6 ट्रेनें बीच में समाप्त होंगी और 11 ट्रेनें एक से 9 घंटे की देरी से चलेंगी। इस दौरान कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम होगा। चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी किया जाएगा। रेलवे के इस काम से कुल 27 ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की व्यवस्था

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला लिया है।

अंतिम चरण में बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। रेलवे इस परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और सिग्नलिंग का काम पूरा कर रहा है।

रेलवे का कहना है कि चौथी रेल लाइन शुरू होने से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होगा।

इससे यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही ट्रेनों का परिचालन बेहतर होगा और भविष्य में इस रूट पर नई ट्रेनें चलाने की संभावना भी बढ़ेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677